पहले नौकरी के नाम पर ठगा, फिर 1 लाख की सुपारी देकर करवाई युवती की हत्या, गंगोत्री हत्याकांड का सच...
Harrison Masih | Sept 26, 2025, 15:35 IST
durg-woman-murder-job-scam-gangotri-murder the sootr
दुर्ग जिले के ग्राम टेमरी में 20 सितंबर 2025 को एक महिला का शव पत्थरों से कुचले हालात में मिला। जांच में पता चला कि यह हत्या सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़ी थी। जानिए पूरा मामला...
Durg Woman Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 20 सितंबर 2025 को एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया। ग्राम टेमरी में अज्ञात महिला का शव पत्थरों से कुचले हुए हालात में मिला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या ठगी करने वाले गिरोह से जुड़ी थी। मृतका गंगोत्री जांगड़े (40 वर्ष) उन युवकों के संपर्क में थी, जिन्होंने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए लिए थे। जब नौकरी नहीं मिली और महिला ने दबाव बनाया, तो उसे मार डालने की साजिश रची गई।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के फारूक खान हत्याकांड पर हाईकोर्ट का चौंकाने वाला फैसला,उम्रकैद की जगह 10-10 साल कैद
19 सितंबर की रात, गंगोत्री जांगड़े ने अपने मकान मालिक को बताया कि वह ढाबे में खाना खाने जा रही हैं, लेकिन इसके बाद वह लापता हो गईं। अगले दिन उनका शव ग्राम टेमरी में पत्थरों से कुचले हुए हालात में पाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की।
ये खबर भी पढ़ें... पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ा एक्शन! मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
मुख्य आरोपी ने निर्भय जांगड़े (19 वर्ष) को 1 लाख रुपए की सुपारी दी। हेमलता बंजारे (38 वर्ष) और अन्य साथियों के साथ वीडियो कॉल पर हत्या की योजना बनाई गई। 19 सितंबर की रात, आरोपी ढाबे में खाना खाने का बहाना देकर गंगोत्री को बाइक पर ले गए। बेल्ट और चुनरी से गला घोंटकर हत्या की गई और पहचान छुपाने के लिए चेहरा पत्थरों से कुचल दिया गया।
आरोपियों ने मृतका के जेवर उतारे, लेकिन आर्टिफिशियल होने पर उसे पर्स सहित फेंक दिया। मोबाइल फोन निर्भय ने अपने पास रखा। हत्या के बाद आरोपी पास के ढाबे में खाना खाने गए।
ये खबर भी पढ़ें... जशपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रेमी ने की महिला और दो बच्चों की हत्या, रांची से गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़ें... बेटे के सरेंडर करते ही नक्सलियों ने कर दी पिता की हत्या, 25 दिन में 10 लोगों का मर्डर
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरा मामला सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़ा है। आरोपी नगर निगम, जल संसाधन विभाग और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए वसूलते थे। गंगोत्री जांगड़े ने पैसे लौटाने और नौकरी दिलवाने का दबाव बनाया, जिससे गिरोह ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।
यह घटना दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी और उससे जुड़े अपराधों की गंभीरता को उजागर करती है। पुलिस की टीम अब भी मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जांच जारी है।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के फारूक खान हत्याकांड पर हाईकोर्ट का चौंकाने वाला फैसला,उम्रकैद की जगह 10-10 साल कैद
घटना की शुरुआत
ये खबर भी पढ़ें... पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ा एक्शन! मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
हत्या की साजिश
वारदात के बाद की हरकतें
ये खबर भी पढ़ें... जशपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रेमी ने की महिला और दो बच्चों की हत्या, रांची से गिरफ्तार
पुलिस ने की गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
- निर्भय जांगड़े (19 साल, जालबांधा, खैरागढ़)
- जयदीप साहू (19 साल, कातुलबोर्ड, दुर्ग)
- मनीष बंजारे (19 साल, आशा नगर, दुर्ग)
- पवन कुमार सिंह (18 साल, कातुलबोर्ड, भिलाई)
- हेमलता बंजारे (38 साल, कातुलबोर्ड, भिलाई)
गंगोत्री हत्याकांड क्या है? ऐसे समझें मामला
|
हत्या का कारण और ठगी का नेटवर्क
यह घटना दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी और उससे जुड़े अपराधों की गंभीरता को उजागर करती है। पुलिस की टीम अब भी मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman