Danteshwari Temple : श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी... नवरात्र में घर बैठे कर सकेंगे माता की आरती का दर्शन

Kanak Durga Jha | Oct 01, 2024, 13:25 IST
Share
During Navratri able see Aarti Danteshwari Mata from home
During Navratri able see Aarti Danteshwari Mata from home

दंतेवाड़ा में स्थापित मां दंतेश्वरी के मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस नवरात्र भक्त घर बैठे ही सीधे माता की आरती का दर्शन कर पाएंगे।

Danteshwari Temple : दंतेवाड़ा में स्थापित मां दंतेश्वरी के मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। खास बात है कि इस नवरात्र भक्त घर बैठे ही सीधे माता की आरती का दर्शन कर पाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने यूट्यूब लिंक बनाया है, जिसमें सुबह-शाम आरती का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

इसके अलावा माता के मंदिर में इस बार तेल और घी के कुल 11 हजार द्वीप प्रज्वलित किए जाएंगे। खास बात है कि भक्त माता के मंदिर में ज्योत जलाने ऑनलाइन पर्ची भी कटवा सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने ऑफिशियल वेबसाइट https://maadanteshwari.in/online-services भी बनाया गया है। बता दें कि तेल के लिए 1100 और घी के लिए 2100 रुपए निर्धारित किया गया है।

बता दें कि माता के प्रति भक्तों की बड़ी आस्था है। नवरात्र में भक्तों की आस्था का ख्याल रखते हुए ऑनलाइन दर्शन, ऑनलाइन ज्योत के लिए पर्ची कटवाने की सुविधा की गई है। नवरात्र में हर दिन सुबह और शाम आरती का लाइव प्रसारण किया जाएगा। टेंपल कमेटी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर क्लिक कर भक्त दर्शन कर सकते हैं।

इस बार ये सुविधा भी

मां दंतेश्वरी मंदिर की संपूर्ण जानकारी अब भक्तों को केवल एक क्लिक में मिलेगी। जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने क्यूआर कोड जारी किया है। इसे फोन से स्कैन करते ही एक ड्राइव खुलेगा और इसमें ऑडियो के माध्यम से मंदिर से जुड़ी जानकारी भक्त सुन पाएंगे। खास बात है कि इस ऑडियो क्लिप को अपने फोन में डाउनलोड भी कर सकते हैं। ये भक्तों को मंदिर से जुड़ी आसान तरीके से जानकारी देने की नई पहल की गई है।

ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस न्याय यात्रा के दौरान आपस में भिड़े कार्यकर्ता, मंच पर लगे नेताओं के बैनर-पोस्टर को फाड़े

लाखों भक्त माता के दर्शन के लिए आते है मंदिर

बता दें कि नवरात्री त्यौहार में माता दंतेश्वरी मंदिर में लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भक्तों के लिए जगह-जगह सुविधा केंद्र (पंडाल) भी बनाया गया हैं। अलग-अलग सामाजिक संस्थानों के साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से पंडाल बनाए गए हैं।

जगदलपुर की तरफ से दंतेवाड़ा जिले में प्रवेश करते ही बागमुंडी पनेड़ा, जावंगा, गीदम नाका, पुराना नाका, पुराने बस स्टैंड के सामने, लोक निर्माण विभाग पारा, हारम पारा, पुलिस लाइन कारली और दंतेवाड़ा में सुविधा केंद्र खोले गए हैं। वहीं बीजापुर की तरफ से भी आने वाले रास्ते में सुविधा केंद्र हैं।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Maa Danteshwari Temple of Dantewada
  • दंतेवाड़ा का मां दंतेश्वरी मंदिर
  • Danteshwari Temple in Dantewada
  • शारदीय नवरात्र
  • शारदीय नवरात्रि 2024
  • मां दंतेश्वरी मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा