नारायणपुर में सड़क निर्माण में मुरूम की जगह बिछाई मिट्टी, बारिश से कीचड़, फंसी यात्री बस

Krishna Kumar Sikander | Jul 06, 2025, 11:36 IST
Share
road construction in Narayanpur
road construction in Narayanpur

नारायणपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। सड़क बनाने में मुरूम के बजाय मिट्टी का उपयोग किए जाने के आरोप लग रहे हैं, जिसके चलते बारिश में सड़क दलदल में तब्दील हो गई है।

नारायणपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। सड़क बनाने में मुरूम के बजाय मिट्टी का उपयोग किए जाने के आरोप लग रहे हैं, जिसके चलते बारिश में सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। इस लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है, जो कीचड़ और फिसलन भरी सड़कों पर जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सल प्रभावित इलाके में रुका हुआ सड़क निर्माण कार्य अब फिर शुरू होगा, ठेकेदार को अंतिम मौका

यात्री बस फंसी, मरीजों की जान जोखिम में

नारायणपुर से कोंडागांव जा रही एक यात्री बस कीचड़ में फंस गई तो इस घटना ने सभी का ध्यान खींचा। बस में कई बीमार लोग सवार थे, जो इलाज के लिए कोंडागांव जा रहे थे। बताया गया कि सड़क पर मुरूम की जगह मिट्टी डाली गई थी, जो बारिश में कीचड़ बन गई। बस घंटों तक दलदल में फंसी रही, और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद इसे निकाला जा सका।

ये खबर भी पढ़ें... सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की सीमा पार, 7 करोड़ की लागत से तैयार सड़क का बनते ही हुआ बुरा हाल

भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की मांग

ये खबर भी पढ़ें... कांकेर में नक्सलियों ने फूंकी 10 से ज्यादा गाड़ियां, पुलिस को बिना सूचना दिए चल रहा था सड़क निर्माण का काम

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विजय सलाम ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ठेकेदार ने मुरूम के बजाय मिट्टी का इस्तेमाल कर जनता की जान को खतरे में डाला है। उन्होंने स्वतंत्र जांच और दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोग भी इस घटिया निर्माण से नाराज हैं।

ये खबर भी पढ़ें... सड़क पर निर्माण सामग्री रखने वालों पर नकेल, 2,000 जुर्माना, ई-चालान से कार्रवाई

प्रशासन से मांग रहे जवाब

ग्रामीणों और राहगीरों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि सड़क निर्माण में ऐसी लापरवाही बरती गई, जिससे रोजाना हादसों का खतरा बना हुआ है। सवाल उठ रहा है कि क्या जिला प्रशासन इस मामले की गंभीरता को समझेगा? क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी? और क्या जनता को इस खराब सड़क से निजात मिल पाएगी? प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की उम्मीद की जा रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



नारायणपुर सड़क निर्माण | सड़क में मिट्टी | नारायणपुर कीचड़ | राष्ट्रीय राजमार्ग अनियमितता | सड़क भ्रष्टाचार | Narayanpur road construction | mud in the road | Narayanpur Mud | passenger bus stuck | National Highway Irregularity | street corruption | soil instead of mud

Tags:
  • नारायणपुर सड़क निर्माण
  • सड़क में मिट्टी
  • नारायणपुर कीचड़
  • यात्री बस फंसी
  • राष्ट्रीय राजमार्ग अनियमितता
  • सड़क भ्रष्टाचार
  • मुरूम की जगह मिट्टी
  • Narayanpur road construction
  • mud in the road
  • Narayanpur Mud
  • passenger bus stuck
  • National Highway Irregularity
  • street corruption
  • soil instead of mud
भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 16 नवंबर से सुनवाई, सड़क और कारोबार से जुड़ी 13 हजार आपत्तियों पर होगा फैसला

By Amresh Kushwaha

भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 16 नवंबर से सुनवाई, सड़क और कारोबार से जुड़ी 13 हजार आपत्तियों पर होगा फैसला
MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव

By Ramanand Tiwari

MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन
महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनेगी दीपावली, चारों आरतियों में जलाई जाएगी फुलझड़ी, मंदिर में आतिशबाजी पर रहेगी रोक

By Amresh Kushwaha

महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनेगी दीपावली, चारों आरतियों में जलाई जाएगी फुलझड़ी, मंदिर में आतिशबाजी पर रहेगी रोक
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात

By Sandeep Kumar

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात
अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं: महू कोर्ट ने चेक बाउंस केस में जारी किया गिरफ्तारी वारंट

By Amresh Kushwaha

अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं: महू कोर्ट ने चेक बाउंस केस में जारी किया गिरफ्तारी वारंट
रायपुर में बवाल, 400 से ज्यादा D.Ed कैंडिडेट्स ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने परिजनों संग घसीटकर बस में ठूंसा

By Umeshwari Baghel

रायपुर में बवाल, 400 से ज्यादा D.Ed कैंडिडेट्स ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने परिजनों संग घसीटकर बस में ठूंसा