छत्तीसगढ़ में राशन वितरण के लिए ई-केवायसी अनिवार्य, 30 जून अंतिम तिथि

Harrison Masih | Updated:
Share
E-KYC mandatory for ration distribution Chhattisgarh last date June 30 the sootr
E-KYC mandatory for ration distribution Chhattisgarh last date June 30 the sootr

छत्तीसगढ़ में आधार प्रमाणीकरण आधारित खाद्यान्न वितरण प्रणाली को सुदृढ़ किया जा रहा है। इस दिशा में राज्य सरकार ने सभी राशनकार्ड धारकों के परिवार के सदस्यों का ई-केवायसी (e-KYC) अनिवार्य कर दिया है।

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड (One Nation One Ration Card)" के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में आधार प्रमाणीकरण आधारित खाद्यान्न वितरण प्रणाली को सुदृढ़ किया जा रहा है। इस दिशा में राज्य सरकार ने सभी राशनकार्ड धारकों के परिवार के सदस्यों का ई-केवायसी (e-KYC) अनिवार्य कर दिया है। अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर राशन घोटाले में कांग्रेस नेता और पार्षद पति पर गाज

2.35 करोड़ का ई-केवायसी पूरा, 38 लाख अब भी शेष

खाद्य विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 81.56 लाख राशन कार्ड प्रचलन में हैं, जिनमें करीब 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से 2.35 करोड़ सदस्यों का ई-केवायसी कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि लगभग 38 लाख लोगों का ई-केवायसी अब भी लंबित है।

भारत सरकार द्वारा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ई-केवायसी से छूट दी गई है।

ई-पॉस मशीन और मोबाइल ऐप से करें आसानी से e-KYC

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने जानकारी दी है कि सभी उचित मूल्य की दुकानों (FPS) पर ई-पॉस मशीनों के माध्यम से ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही हितग्राही "मेरा ई-केवायसी" मोबाइल ऐप के ज़रिए भी घर बैठे स्वयं ई-केवायसी कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... MP फ्री राशन योजना से 15 लाख नाम हटे, अब भी बाकी है 83 लाख का ई-केवायसी

ऐप से ई-केवायसी करने की प्रक्रिया:

गूगल प्ले स्टोर से “मेरा ई-केवायसी” ऐप डाउनलोड करें

राज्य का चयन करें

आधार नंबर दर्ज करें

OTP सत्यापन करें

फेस ई-केवायसी पूरा करें

खाद्यान्न वितरण में न हो रुकावट, समय रहते कराएं ई-केवायसी

खाद्य सचिव ने सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे 30 जून 2025 से पहले ई-केवायसी पूर्ण कर लें, ताकि राशन वितरण में कोई रुकावट न हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार का कोई सदस्य ई-केवायसी नहीं कराता है, तो उस सदस्य को अनाज प्राप्त करने में असुविधा हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें... राशन कार्ड धारकों के कट जाएंगे नाम, 30 अप्रैल से पहले कर ले ये काम

योजना का उद्देश्य: पारदर्शिता और पोर्टेबिलिटी

"वन नेशन वन राशन कार्ड" योजना का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी वितरण प्रणाली स्थापित करना, असली लाभार्थियों तक अनाज पहुंचाना तथा देश के किसी भी हिस्से से राशन प्राप्त करने की सुविधा देना है।

छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल न केवल खाद्यान्न वितरण को डिजिटल और पारदर्शी बनाने में सहायक है, बल्कि योजना की सार्वदेशिक पोर्टेबिलिटी को भी सुनिश्चित करती है। राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे इन कदमों का लाभ तभी मिलेगा जब हितग्राही समय रहते ई-केवायसी पूरा कराएं।

ये खबर भी पढ़ें... राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: 3 महीने का एडवांस राशन देगी मोहन सरकार

राशन कार्ड ई-केवायसी | छत्तीसगढ़ राशन कार्ड | राशन वितरण के लिए ई-केवायसी | Ration Card E-KYC update

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • one nation one ration card
  • राशन कार्ड ई-केवायसी
  • राशन वितरण के लिए ई-केवायसी
  • Ration Card E-KYC update
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका

By Amresh Kushwaha

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार