महादेव सट्टा पर ईडी की नजर, 537 करोड़ की संपत्ति जब्त

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
ED eye on Mahadev Satta property worth 537 crores seized the sootr
ED eye on Mahadev Satta property worth 537 crores seized the sootr

छत्तीसगढ़ के महादेव ऑनलाइन सट्टा एप अब ईडी के निशाने पर है। ईडी ने सर्च अभियान मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत चलाया और 537 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा एप अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निशाने पर है। ईडी के रायपुर जोनल कार्यालय ने महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप मामले में गत 16 अप्रैल 2025 को दिल्ली, मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई और ओडिशा के संबलपुर समेत कई ठिकानों पर दबिश दी थी। ईडी ने यह सर्च अभियान मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (ईडी), 2002 के तहत चलाया गया। ईडी ने पूरा व्यौरा सार्वजनिक नहीं किया है, मगर माना जा रहा है कि करीब 537 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... दलित महिला की राष्ट्रपति से गुहार, बस आपसे ही आस

आरोपियों की संपत्ति पर एक्शन

ईडी ने रायपुर में महादेव सट्टा एप में मनी लान्ड्रिंग मामले के आरोपियों की संपत्ति पर एक्शन लिया है। ईडी ने आरोपियों की 19 जगहों की लगभग 200 एकड़ जमीन का भौतिक कब्जा लिया है। इसका अनुमानित बाजार मूल्य 500 करोड़ है। ईडी ने अभनपुर और रायपुर तहसील के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों को कब्जे में लेकर उसकी खरीदी-ब्रिक्री पर रोक लगा दी है।

ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर की IPS पूर्वा अग्रवाल बनेंगी IAS

अभनपुर के फार्म को सीज

ईडी ने सृजन एशोसिएट, सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी और माधुरी वर्मा की ज्यादा संपत्तियों पर भौतिक कब्जा लेकर उनमें अभनपुर के फार्म को सीज कर दिया है। ईडी ने जिले के राजस्व अधिकारियों के मिलकर सभी जमीन के खसरों का निरीक्षण किया और पंजीयन कार्यालय को खरीदी ब्रिक्री रोकने के लिए पत्र लिखा है।

ये खबर भी पढ़ें... इस गांव में 20 दिन में 16 खुदकुशी की कोशिश, एक्सपर्ट्स टीम पहुंची

खसरों को ब्लाक कर दिया

ईडी जब मनी लान्ड्रिंग मामले में कोई संपत्ति अटैच करती है तो उस पर संपत्ति के मालिक का अधिकार खत्म हो जाता है। इसके अलावा मनी लान्ड्रिंग की बात साबित होने ईडी ऐसी संपत्ति को नीलाम कर देता है, ताकि रकम की भरपाई की जा सके। ईडी ने ऐसी ही 19 संपत्ति को अटैच कर कब्जे में लिया है। इनकी खरीदी ब्रिक्री रोकने के लिए पंजीयन विभाग को पत्र लिखा है। इसके बाद पंजीयन विभाग ने सभी खसरों को तत्काल प्रभाव से ब्लाक कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... दादा ने तेंदूए के जबड़े से बचाई पोते की जान

Tags : Mahadev Satta | Property | Raipur | CG News | करोड़ों की संपत्ति जब्त | छत्तीसगढ़ की खबर



Tags:
  • ED
  • ईडी
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • Property
  • Mahadev Satta
  • महादेव सट्टा
  • करोड़ों की संपत्ति जब्त
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर