बिलासपुर की IPS पूर्वा अग्रवाल बनेंगी IAS

Krishna Kumar Sikander | Apr 22, 2025, 17:06 IST
Share
Bilaspur's IPS Poorva Agarwal will become IAS the sootr
Bilaspur's IPS Poorva Agarwal will become IAS the sootr

छत्तीसगढ़ से संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विसेज परीक्षा- 2024 के फाइनल रिजल्ट में कोई टाप-10 में नहीं आया। इसके बावजूद बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल ने 65वीं रैंक हासिल की हैं।

छत्तीसगढ़ से संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विसेज परीक्षा- 2024 के फाइनल रिजल्ट में कोई टाप-10 में नहीं आया। इसके बावजूद बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल ने 65वीं रैंक हासिल की हैं। इसके अलावा जगदलपुर की मानसी जैन को 444वीं रैंक हासिल की है, जबकि अंबिकापुर के केशव गर्ग ने 496वीं रैंक मिली है। वहीं, मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने 313वां रैंक हासिल किया है। अर्पण मुंगेली नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद विनय चोपड़ा के भाई हैं।

पूर्वा अग्रवाल पिछली बार भी यूपीएससी में सफल रही थीं। पूर्वा के साथ आयुषि पिल्लै भी सफल रही थीं और दोनों को छत्तीसगढ़ कैडर मिला। इस बार पूर्वा को रैंक मिली है, उसके मुताबिक उनका आईएएस बनना निश्चित है।

ये खबर भी पढ़ें... इस गांव में 20 दिन में 16 खुदकुशी की कोशिश, एक्सपर्ट्स टीम पहुंची

यागराज की शक्ति दुबे ने देश में टाप

संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विसेज परीक्षा- 2024 के फाइनल रिजल्ट में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने देश में टाप किया है। यूपीएससी ने मंगलवार को फाइनल रिजल्ट जारी किए हैं। सिविल सर्विसेज परीक्षा- 2024 में 1009 उम्मीदवार ने सफलता के झंड़े गाड़े हैं। यूपीएससी) द्वारा जारी फाइनल रिजल्ट में सामान्य श्रेणी के 335, ईओडब्लूएस से 109, ओबीसी से 318, एससी से 160 और एसटी से 87 उम्मीदवार सफल रहे।

यूपीएससी की टाप-10 सूची में पहले स्थान पर शक्ति दुबे, दूसरे पर हर्षिता गोयल और तीसरे पर अर्चित पराग डोंगरे हैं। मार्गी चिराग, शाह, आकाश गर्ग, कोमल पुनिया, आयुषि बंसल, राजकृष्ण झा, आदित्य विक्रम और मयंक त्रिपाठी टाप-10 सूची में हैं। देशभर टॉप आई प्रयागराज की शक्ति दुबे ने 2016 में पीजी किया और यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी।

ये खबर भी पढ़ें... दादा ने तेंदूए के जबड़े से बचाई पोते की जान

पहले दो स्थान पर देश की बेटियां रही सफल

यूपीएससी के नतीजे में पहले दो स्थान पर देश की बेटियों ने सफलता हासिल की है। सेकेंड टॉपर हरियाणा में जन्मी और गुजरात में पली-बढ़ीं हर्षिता गोयल हैं। हर्षिता ने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी, बड़ौदा से कॉमर्स की पढ़ाई की है। वह चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप सफल करियर बना चुकी थी। बाद में उनका रुझान यूपीएससी की तरफ बढ़ा।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट और अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर कसा शिकंजा

इंटरव्‍यू के लिए बुलाया गया था 2845 उम्‍मीदवारों को

यूपीएससी की मुख्‍य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2845 उम्‍मीदवारों को इंटरव्‍यू के लिए बुलाया गया था। इसमें से शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया में रैंक 1 हासिल किया है। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकैमेस्‍ट्री में एमएससी की है। साल 2018 में पोस्‍ट ग्रेजुएट होने के बाद शक्ति दुबे ने सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू की थी।

ये खबर भी पढ़ें... नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब का धंधा, रैकेट का भंडाफोड़

Tags : UPSC | bilaspur | ips | IAS | result | CG News | आईपीएस पूर्वा अग्रवाल | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • बिलासपुर
  • IAS
  • आईएएस
  • result
  • UPSC
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • ips
  • bilaspur
  • आईपीएस पूर्वा अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती