ऑनलाइन गेमिंग एप महादेव बुक पर शिकंजा, ED दफ्तर में पेश होने के लिए रवि उप्पल के भाई-भाभी के घर के दरवाजे पर नोटिस चस्पा
The Sootr CG | Published:
ऑनलाइन गेमिंग एप महादेव बुक पर शिकंजा, ED दफ्तर में पेश होने के लिए रवि उप्पल के भाई-भाभी के घर के दरवाजे पर नोटिस चस्पा
महादेव एप स्केम में प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के ऊपर ईडी ने कार्रवाई शुरू कर दी है, इसी क्रम में ईडी ने रवि उप्पल के भाई और उसकी भाभी के स्मृति नगर स्थित घर के दरवाजों पर नोटिस चस्पा किया है
BHILAI. छत्तीसगढ़ समेत देशभर में फैले ऑनलाइन गेमिंग एप महादेव पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। लगातार की कार्रवाई के बीच अब इसके प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के ऊपर ईडी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में ईडी ने रवि उप्पल के भाई और उसकी भाभी के स्मृति नगर स्थित घर के दरवाजों पर नोटिस चस्पा किया है। जानकारी मिली है कि मनी लॉड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए उन्हें समंस जारी किया गया था, लेकिन घर पर ताला बंद होने के कारण दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में उन्हें प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों के साथ ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए बोला गया था। हालांकि, ये नोटिस दो सप्ताह पहले चस्पा किया गया था और 27 सितंबर को कार्यालय में उपस्थित होने के लिए गया था।
जानकारी के अनुसार महादेव बुक ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए मनी लांड्रिंग के मामले की ईडी जांच कर रही है। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है और कई लोगों को नोटिस जारी किया गया है। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के रिश्तेदारों से मनी लांड्रिंग के मामले में पूछताछ की जानी है। ईडी ने रवि उप्पल के भाई राहुल उप्पल और भाई प्रेरणा उप्पल के नाम पर समंस जारी किया था। उनकी गैर मौजूदगी में ईडी ने राधिका हाइट्स स्मृति नगर स्थित उनके निवास पर नोटिस चस्पा किया था। उक्त नोटिस 25 सितंबर को चस्पा किया गया था और 27 सितंबर को ईडी कार्यालय रायपुर में तलब किया गया था। हालांकि 27 सितंबर को वे या उनके अधिवक्ता ईडी कार्यालय पहुंचे थे या नहीं, इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन दरवाजे पर नोटिस चस्पा गया है।

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha