EX ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, खून से लथपथ मिली 12वीं छात्रा
Kanak Durga Jha | Oct 15, 2024, 13:03 IST
Ex along with his friends gangraped 12th class student surajpur
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। डबल मर्डर केस के बाद अब गैंगरेप की घटना से सूरजपुर में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Gangrape With 12th Class Student In Surajpur : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। डबल मर्डर केस के बाद अब गैंगरेप की घटना से सूरजपुर में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है। वारदात में एक्स क्लासमेट के साथ 5 और आरोपी शामिल थे। जंगल में दुष्कर्म के बाद जमकर पिटाई किए, फिर बेहोश होने पर छात्रा को मृत समझकर आरोपी भाग निकले।
यह पूरा मामला रामानुजनगर थाने का है। आरोप है कि सूरजपुर पुलिस ने जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कार्यक्रम बताकर FIR नहीं लिखी। इससे छात्रा को 2 दिन इलाज नहीं मिला। पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने IG अंकित गर्ग को फोन कर नाराजगी जताई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में छात्रा का इलाज शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि छात्रा की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के श्रीनगर में एक गांव की 12वीं की छात्रा सहेलियों के साथ दशहरा कार्यक्रम में पहुंची थी। दशहरा मैदान में रावण दहन के बाद वह सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे थे। इस दौरान 9वीं, 10वीं में सहपाठी रहा युवक कांता सिंह मिला। दोनों में बातचीत हुई। इस दौरान छात्रा ने कांता सिंह से पानी मांगा।
कांता ने छात्रा को पानी की बोतल लाकर दी। बताया जा रहा है कि कांता सिंह ने पानी की बोतल में कुछ मिला दिया था। पानी पीने के बाद छात्रा को नींद आने लगी। छात्रा ने सहेलियों से घर चलने को कहा। इस बीच आरोपी कांता ने कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा।
ये खबर भी पढ़िए... विमान को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, ट्वीट किया - फ्लाइट में बम
रेप पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर जंगल तक ले गया। वहां उसके 5 और साथी पहुंच गए। सभी आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप किया। आरोपियों ने छात्रा पर जानलेवा हमला किया। सांस नहीं चलने पर मृत समझकर छात्रा को मौके पर छोड़कर भाग निकले।
परिजनों ने बताया कि छात्रा के घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन में लगे थे। इसी दौरान रविवार सुबह छात्रा किसी तरह घिसटते हुए जंगल से बाहर आई। दिनभर परिजनों ने उसे घर पर रखा। होश आने पर सोमवार को परिजन ने रामानुजनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। रामानुजनगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।
परिजनों ने बताया कि छात्रा को लेकर श्रीगनर और उसके बाद सूरजपुर हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस रिपोर्ट नहीं होने के कारण अस्पतालों में उसका इलाज नहीं हुआ। इसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर छात्रा को लेकर पहुंचे। यहां छात्रा को गंभीर चोट के बाद भी बिना MLC (मेडिको लीगल केस) इलाज नहीं हुआ।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने नहीं लिखी FIR
दशहरा कार्यक्रम देखने गई थी छात्रा
कांता ने छात्रा को पानी की बोतल लाकर दी। बताया जा रहा है कि कांता सिंह ने पानी की बोतल में कुछ मिला दिया था। पानी पीने के बाद छात्रा को नींद आने लगी। छात्रा ने सहेलियों से घर चलने को कहा। इस बीच आरोपी कांता ने कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा।
ये खबर भी पढ़िए... विमान को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, ट्वीट किया - फ्लाइट में बम
5 लड़कों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
परिजनों ने बताया कि छात्रा के घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन में लगे थे। इसी दौरान रविवार सुबह छात्रा किसी तरह घिसटते हुए जंगल से बाहर आई। दिनभर परिजनों ने उसे घर पर रखा। होश आने पर सोमवार को परिजन ने रामानुजनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। रामानुजनगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।
अस्पताल में नहीं हो रहा था इलाज
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari