डिप्टी कलेक्टर का नेम प्लेट लगाकर युवती के पास पहुंचा पूर्व प्रेमी, फिर जो हुआ...

Harrison Masih | May 31, 2025, 16:29 IST
Share
ex boyfriend reached the girl name plate deputy collector chattisgarh the sootr
ex boyfriend reached the girl name plate deputy collector chattisgarh the sootr

दुर्ग जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें डिप्टी कलेक्टर की पहचान का दुरुपयोग कर एक युवती से अवैध वसूली और धमकी देने की कोशिश की गई। पीड़िता एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्रा है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें डिप्टी कलेक्टर की पहचान का दुरुपयोग कर एक युवती से अवैध वसूली और धमकी देने की कोशिश की गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी वैभव भारती और उसके साथी प्रियम जैन को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... महालेखाकार ऑफिस के सीनियर अधिकारी पर केस दर्ज, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

ब्रेकअप के बाद बढ़ा उत्पीड़न

जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्रा है। उसने अंजोरा चौकी में दर्ज शिकायत में बताया कि उसका पूर्व प्रेमी वैभव भारती ब्रेकअप के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। परेशान होकर युवती ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था।

डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी से पहुंचे धमकाने

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीती रात जब वह कॉलेज के बाहर अपने दोस्तों के साथ खड़ी थी, तब "डिप्टी कलेक्टर" का नेम प्लेट लगी एक कार आकर रुकी। कार से वैभव भारती और उसका साथी प्रियम जैन उतरे और युवती से ₹1 लाख की मांग करने लगे।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ की डॉ. जयमति कश्यप को पीएम मोदी ने किया सम्मानित

धमकी और ब्लैकमेलिंग

आरोपियों ने युवती से धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी गई, तो उसके नाम को प्रेस और सोशल मीडिया पर उछाल दिया जाएगा और जान से मारने तक की धमकी दी गई। इस घटना से सहमी पीड़िता ने तुरंत अंजोरा चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

शिकायत मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी और संदिग्ध वाहन को रोक लिया। कार से आरोपी वैभव भारती और प्रियम जैन को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। कार पर लगे डिप्टी कलेक्टर के फर्जी नेम प्लेट को भी जब्त कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... पहली पत्नी को तलाक दिया नहीं...इधर बेटी की उम्र की लड़की से कर ली शादी

फर्जी पहचान का एंगल भी जांच में

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने डिप्टी कलेक्टर की नेम प्लेट का कब और कैसे इस्तेमाल शुरू किया, और क्या इसके जरिए पहले भी किसी और को डराया-धमकाया गया था।

पुलिस का बयान:

अंजोरा चौकी प्रभारी के अनुसार “आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला ब्लैकमेलिंग, पहचान का दुरुपयोग, और जान से मारने की धमकी का प्रतीत होता है। जांच के बाद और भी खुलासे संभव हैं।”

यह मामला महिलाओं के खिलाफ साइबर उत्पीड़न और पहचान के दुरुपयोग के बढ़ते खतरे की एक चिंताजनक मिसाल है। पुलिस की तत्पर कार्रवाई ने यह साबित किया है कि ऐसी घटनाओं को अब नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... सांप के डसने से दो सगे भाइयों की मौत... बिलख उठी मां

boyfriend | Fake | name plate news | Deputy Collector | Durg | extortion | chattisgarh | नेम प्लेट विवाद | पूर्व प्रेमी निकला मास्टर मांइड | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • extortion
  • Durg
  • पूर्व प्रेमी निकला मास्टर मांइड
  • Deputy Collector
  • डिप्टी कलेक्टर
  • अवैध वसूली
  • boyfriend
  • Fake
  • chattisgarh
  • नेम प्लेट विवाद
  • name plate news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग