किसानों की आत्महत्या में मध्यप्रदेश पांचवें तो छत्तीसगढ़ छटवें नंबर पर,अन्नदाता की सुसाइड में राजस्थान जीरो
Arun Tiwari | Oct 01, 2025, 15:52 IST
farmer-suicides-ncrb-2023-mp-cg-rajasthan-agriculture-not-profitable
एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि खेती अभी भी फायदे का सौदा नहीं बन पाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब सत्ता संभाली थी तब यह कहा गया था कि खेती को अगले कुछ सालों में फायदे का सौदा बनाना है।
Raipur. एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट (NCRB report) ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि खेती अभी भी फायदे का सौदा नहीं बन पाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब सत्ता संभाली थी तब यह कहा गया था कि खेती को अगले कुछ सालों में फायदे का सौदा बनाना है। यानी किसानों को अपनी फसल का लागत मूल्य नहीं बल्कि लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए।
लेकिन यह जुमला बनकर ही रह गया। अभी भी किसान घाटे की वजह से आत्महत्या करने को मजबूर हैं। एनसीआरबी की हाल ही में जारी हुई 2023 की रिपोर्ट में किसानों की आत्महत्या में मध्यप्रदेश पांचवें तो छत्तीसगढ़ छटवें नंबर पर है। हैरानी की बात ये है कि राजस्थान में किसानों की जीरो सुसाइड हैं। तो क्या राजस्थान में खेती फायदे का सौदा हो गई है। जानकार इस सवाल उठाते हैं। वे कहते हैं कि यहां पर किसानों की सुसाइड को इस नाम से दर्ज ही नहीं किया जाता।
ये खबर भी पढ़ें... देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बना छत्तीसगढ़ का बालोद,2 साल में एक भी मामला नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में केंद्र की सत्ता संभाली तो एक संकल्प लिया। अगले पांच से दस साल में खेती को फायदे का सौदा बनाया जाएगा और किसानों की आय में इजाफा किया जाएगा। किसानों को लागत मूल्य नहीं बल्कि लाभकारी मूल्य मिलेगा। इसके लिए प्रयास भी हुए लेकिन यह मुमकिन नहीं हो पाया।
मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं लेकिन एनसीआरबी की 2023 की ताजा रिपोर्ट जो आंकड़े बता रही है वो यह दिखा रहे हैं कि किसान अभी भी आत्महत्या करने को मजबूर हैं। यानी खेती अभी भी घाटे का सौदा है। एनसीआरबी की रिपोर्ट में किसानों की आत्महत्या में मध्यप्रदेश पांचवें नंबर पर और छत्तीसगढ़ छटवें नंबर पर है। राजस्थान में किसान की आत्महत्या का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि जानकार राजस्थान के डाटा पर सवाल उठा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... महासमुंद में लाखों का बोगस धान खरीदी घोटाला,किसानों ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला: 10,000 पदों पर नौकरियां देंगी 114 कंपनियां
खेती में घाटे की वजह से अकेले किसान ही नहीं खेती के कामों में लगे मजदूर भी मौत को गले लगा लेते हैं। मध्यप्रदेश में कृषि कार्य में लगे 777 लोगों ने आत्महत्या की जिनमें 701 पुरुष और 76 महिलाएं हैं। छत्तीसगढ़ में खेती के काम में लगे 468 लोगों ने सुसाइड किया। इनमें 414 पुरुष और 54 महिलाएं शामिल हैं। वहीं राजस्थान में रिपोर्ट के मुताबिक किसान आत्महत्या नहीं करते लेकिन खेती के कामों में लगे लोग जरुर सुसाइड करने को मजबूर होते हैं। यहीं पर इस डाटा पर सवाल खड़ा होता है। राजस्थान में खेती के कामों में लगे 250 लोगों ने आत्महत्या की जिनमें 227 पुरुष और 23 महिलाएं शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर पहुंचे BCCI के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रभतेज भाटिया,कहा– टेस्ट मैच की मेजबानी को तैयार है छत्तीसगढ़
किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पूरी अर्थव्यस्था की धुरी खेती के आसपास ही घूमती है। इतना ही नहीं सियासत की धुरी भी अन्नदाता ही है। मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे प्रदेशों में तो कृषि ही पूरे अर्थतंत्र का आधार है। फिर भी किसानों के मुद्दे पर इतनी अनदेखी क्यों। ये जरुर है कि सरकार किसानों को अधिकांश चीजों में सब्सिडी देती है, फसलों का समर्थन मूल्य घोषित करती है, बोनस भी दिया जाता है।
इतना ही नहीं किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री की तरफ से 6 हजार रुपए सालाना किसान सम्मान निधि भी दी जाती है। फसलों के खराब होने पर मुआवजा और और बीमा राशि दी जाती है। लेकिन क्या ये सब काफी है। जानकार कहते हैं कि यह फौरी आय है। हमारे यहां का किसान आसमानी बारिश पर निर्भर है।
इसलिए अक्सर बेमौसम बरसात उसकी फसल नष्ट कर देती है। वहीं सरकार समर्थन मूल्य तो घोषित करती है लेकिन वो लागत मूल्य होता है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उसे लाभकारी मूल्य देना पड़ेगा। किसानों की आत्महत्या की संख्या भले ही कम हो लेकिन खेती में घाटे की वजह से एक भी किसान की मौत चिंता ही नहीं चिंतन का भी विषय है।
लेकिन यह जुमला बनकर ही रह गया। अभी भी किसान घाटे की वजह से आत्महत्या करने को मजबूर हैं। एनसीआरबी की हाल ही में जारी हुई 2023 की रिपोर्ट में किसानों की आत्महत्या में मध्यप्रदेश पांचवें तो छत्तीसगढ़ छटवें नंबर पर है। हैरानी की बात ये है कि राजस्थान में किसानों की जीरो सुसाइड हैं। तो क्या राजस्थान में खेती फायदे का सौदा हो गई है। जानकार इस सवाल उठाते हैं। वे कहते हैं कि यहां पर किसानों की सुसाइड को इस नाम से दर्ज ही नहीं किया जाता।
ये खबर भी पढ़ें... देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बना छत्तीसगढ़ का बालोद,2 साल में एक भी मामला नहीं
खेती नहीं फायदे का सौदा :
मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं लेकिन एनसीआरबी की 2023 की ताजा रिपोर्ट जो आंकड़े बता रही है वो यह दिखा रहे हैं कि किसान अभी भी आत्महत्या करने को मजबूर हैं। यानी खेती अभी भी घाटे का सौदा है। एनसीआरबी की रिपोर्ट में किसानों की आत्महत्या में मध्यप्रदेश पांचवें नंबर पर और छत्तीसगढ़ छटवें नंबर पर है। राजस्थान में किसान की आत्महत्या का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि जानकार राजस्थान के डाटा पर सवाल उठा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... महासमुंद में लाखों का बोगस धान खरीदी घोटाला,किसानों ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
किसानों की आत्महत्या के आंकड़े :
- मध्यप्रदेश : एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश में साल 2023 में 94 किसानों ने आत्महत्या की।
- छत्तीसगढ़ : एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि 73 किसानों ने घाटे की वजह से सुसाइड किया।
- राजस्थान : इस रिपोर्ट में राजस्थान में किसानों की आत्महत्या का एक भी मामला दर्ज नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला: 10,000 पदों पर नौकरियां देंगी 114 कंपनियां
खेती के कामों से जुड़े लोगों की आत्महत्या :
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर पहुंचे BCCI के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रभतेज भाटिया,कहा– टेस्ट मैच की मेजबानी को तैयार है छत्तीसगढ़
आत्महत्या करने को मजबूर अन्नदाता :
इतना ही नहीं किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री की तरफ से 6 हजार रुपए सालाना किसान सम्मान निधि भी दी जाती है। फसलों के खराब होने पर मुआवजा और और बीमा राशि दी जाती है। लेकिन क्या ये सब काफी है। जानकार कहते हैं कि यह फौरी आय है। हमारे यहां का किसान आसमानी बारिश पर निर्भर है।
इसलिए अक्सर बेमौसम बरसात उसकी फसल नष्ट कर देती है। वहीं सरकार समर्थन मूल्य तो घोषित करती है लेकिन वो लागत मूल्य होता है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उसे लाभकारी मूल्य देना पड़ेगा। किसानों की आत्महत्या की संख्या भले ही कम हो लेकिन खेती में घाटे की वजह से एक भी किसान की मौत चिंता ही नहीं चिंतन का भी विषय है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman