कांग्रेसी ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड...30 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त

Marut raj | Apr 04, 2025, 11:10 IST
Share
FDR Scam Bilaspur Municipal Corporation
FDR Scam Bilaspur Municipal Corporation

कांग्रेसी ठेकेदार ने मूल FDR को निकाल कर उसकी डुप्लीकेट कॉपी जमा कर दी थी। जब दस्तावेजों की जांच की गई, तब पता चला कि ठेकेदार ने FDR की राशि का बैंक से आहरण कर लिया है।

FDR Scam Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर में नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने गड़बड़ी और मनमानी करने वाले ठेकेदारों पर एक्शन लिया है। FDR घोटाला करने वाले कांग्रेसी ठेकेदार कमल ठाकुर को 5 साल के लिए ब्लैक लिस्टेड किया गया है। इसके साथ ही अरपा प्रोजेक्ट के ठेकेदार पर 37 लाख 50 हजार रुपए पेनल्टी लगाई गई है। इसके अलावा सिंप्लेक्स कंपनी को बर्खास्त करते हुए बैंक गारंटी और सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में जमा 30 करोड़ रुपए को जब्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... अब आसानी से बर्खास्त नहीं किए जाएंगे सरकारी अफसर, HC का बड़ा फैसला

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

यह मामला स्मार्ट सिटी परियोजना का है। राजीव गांधी चौक से तैयबा चौक तक स्टॉर्म वाटर ड्रेन और दिव्यांग फ्रेंडली फुटपाथ बनाया गया। इस काम का ठेका कांग्रेस नेता कमल सिंह ठाकुर को मिला था। शर्तों के अनुसार काम के लिए APS ( Assumed Project Cost ) और PVG ( प्रोजेक्ट वैल्यूएशन ग्राफ )के मूल FDR जमा करना थी, लेकिन ठेकेदार ने डुप्लीकेट फोटो कॉपी जमा की। जांच में यह बात सही साबित हुई। जब उसके दस्तावेजों की जांच की गई, तब पता चला कि ठेकेदार ने एफडीआर का ओरिजिनल रिकॉर्ड निकालकर राशि बैंक से आहरण कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... देशी और विदेशी शराब आज से एक ही दुकान पर मिला करेगी

गणपति इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर 37.50 लाख का जुर्माना

अरपा उत्थान और तट संवर्धन प्रोजेक्ट में शनिचरी रपटा तक नदी के दोनों ओर नाला, सड़क और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस काम को गणपति इन्फ्रास्ट्रक्चर फर्म करा रही है। वर्तमान में नदी की दांयी ओर इंदिरा सेतु से पुराना पुल तक पहले चरण का काम पूरा किया गया है।

ठेका कंपनी को बचे हुए काम जल्दी पूरा करने के निर्देश देने के बावजूद काम धीमी गति से संचालित किया जा रहा है। कार्य में तेजी नहीं लाने पर एमडी अमित कुमार के निर्देश पर ठेका कंपनी गणपति इन्फ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कंपनी पर 37 लाख 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें... Weather Update : ताबड़तोड़ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, अंधड़ चलेगी

जवाब न देने पर सिंप्लेक्स कंपनी की सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त

बिलासपुर में अंडरग्राउंड सीवेज प्रोजेक्ट का काम करने वाली सिंप्लेक्स कंपनी को काम में तेजी लाने कई बार नोटिस दिया गया। इसके बाद भी, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर 10 फरवरी को अंतिम नोटिस जारी किया गया। नोटिस का किसी भी प्रकार का जवाब नहीं मिलने पर सिंप्लेक्स कंपनी को बर्खास्त किया गया है। साथ ही कंपनी के बैंक गारंटी और सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में जमा 30 करोड़ रुपए को जब्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें... PCC चीफ को नक्सलियों से शांति वार्ता में दिखा सरकार का प्रोपेगेंडा

बिलासपुर न्यूज | बिलासपुर न्यूज इन हिंदी | Bilaspur News | bilaspur news in hindi | बिलासपुर नगर निगम | Negligence of Bilaspur Municipal Corporation | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • CG News
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर न्यूज
  • Negligence of Bilaspur Municipal Corporation
  • Bilaspur Municipal Corporation
  • बिलासपुर नगर निगम
  • बिलासपुर न्यूज इन हिंदी
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती