अनुराग कश्यप पर FIR... ब्राह्मण समुदाय पर की थी अभद्र टिप्पणी

Kanak Durga Jha | Apr 22, 2025, 11:42 IST
Share
FIR against Anurag Kashyap indecent remarks on Brahmin community the sootr
FIR against Anurag Kashyap indecent remarks on Brahmin community the sootr

FIR against Anurag Kashyap : छत्तीसगढ़ पुलिस ने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ केस दर्ज किया है। ब्राह्मण समुदाय पर टिप्पणी के मामले में ये केस दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ केस दर्ज किया है। ब्राह्मण समुदाय पर टिप्पणी के मामले में ये केस दर्ज किया गया है। रायपुर में एक दिन पहले समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। समाज के लोगों की शिकायत पर ही यह केस दर्ज किया गया है।

अनुराग कश्यप ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद कल हिंदू समाज से जुड़े लोगों ने कोतवाली थाना में ज्ञापन सौंपा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

White Tiger को टहलते समय आया हार्ट अटैक... मां की आंखों सामने तोड़ा दम

फिल्म ‘फुले’ को लेकर शुरू हुआ विवाद

फिल्मकार अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘फुले’, जो समाज सुधारकों ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म पर जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं, जिससे इसे लेकर विरोध शुरू हो गया है।

विवाद को और हवा तब मिली जब अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी नाराजगी जताई। इस पोस्ट में ब्राह्मण समाज को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

ट्रोलिंग के बाद मांगी माफी

ट्रोलिंग के बाद अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर माफी मांगी। उन्होंने लिखा, “मैं माफी मांगता हूं, लेकिन अपनी पूरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक लाइन के लिए जो गलत तरीके से ली गई और नफरत फैलाई गई।”

उन्होंने आगे कहा, कोई भी बयान इतना अहम नहीं होता जितना आपकी बेटी, परिवार, दोस्त और अपने लोग होते हैं। उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और यह सब वे लोग कर रहे हैं जो खुद को संस्कारी कहते हैं।

बीजापुर में प्रेशर आइईडी की चपेट में आया जवान... शहीद

कौन हैं अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यपएक भारतीय फिल्म निर्माता और अभिनेता हैं जो हिंदी सिनेमा और तमिल फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। अनुराग को चार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। फिल्मों में उनके योगदान के लिए, फ्रांस सरकार ने उन्हें 2013 में नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स से सम्मानित किया था।

इंडियन ओवरसीज बैंक के पैसे से क्लर्क,मैनेजर ने खेला जुआ... गिरफ्तार

FAQ

  1. अनुराग कश्यप के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने किस वजह से मामला दर्ज किया है?
    अनुराग कश्यप के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने ब्राह्मण समाज को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में केस दर्ज किया है। यह मामला रायपुर में ब्राह्मण समाज द्वारा विरोध और शिकायत दर्ज कराने के बाद दर्ज किया गया।
  2. अनुराग कश्यप की किस फिल्म को लेकर विवाद शुरू हुआ?
    अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म ‘फुले’, जो समाज सुधारकों ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, को लेकर विवाद शुरू हुआ है। इस फिल्म पर जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए हैं।
  3. ट्रोलिंग और विवाद के बाद अनुराग कश्यप ने क्या प्रतिक्रिया दी?
    अनुराग कश्यप ने ट्रोलिंग के बाद इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए कहा कि वे पूरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक लाइन के लिए माफी मांगते हैं जिसे गलत तरीके से लिया गया और जिससे नफरत फैली। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार और करीबियों को धमकियां मिल रही हैं।
राजधानी में लखटिकया हुआ सोना... एक लाख 300 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा

अनुराग कश्यप की प्रतिक्रिया | Anurag Kashyap | CG News | cg news update | cg news today | ब्राह्मण समाज का विरोध | Bollywood

Tags:
  • CG News
  • Bollywood
  • Anurag Kashyap
  • अनुराग कश्यप
  • अनुराग कश्यप की प्रतिक्रिया
  • ब्राह्मण समाज
  • ब्राह्मण समाज का विरोध
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा