कोर्टयार्ड मैरियट होटल में अमीरजादों की करतूत, FIR दर्ज

Kanak Durga Jha | Mar 15, 2025, 15:08 IST
FIR filed for misdeeds rich people in Courtyard Marriot Hotel raipur the sootr
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोर्टयार्ड मैरियट होटल में होली के दिन अमीरजादे आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि FIR तक दर्ज करा दी गई।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोर्टयार्ड मैरियट होटल में होली के दिन अमीरजादे आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि FIR तक दर्ज करा दी गई। विवाद रंग गुलाल लगाने को लेकर शुरू हुआ था।



ये खबर भी पढ़िए...SBI : भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से लूटपाट... मारपीट कर कैश ले गए बदमाश



जानकारी के अनुसार होटल कोर्टयार्ड मैरियट में शुक्रवार शाम 4 बजे आधा दर्जन से अधिक युवक होली की पार्टी कर रहे थे। इनमें मोवा पंडरी गुरुद्वारा के पास रहने वाले तुषार कुंदनानी, यश, भरत धनेचा, दिनेश, मोहित और अमर सचदेव शामिल थे। भरत, मोहित,अमर दिनेश ने रंग लगाने की बात पर तुषार यश के साथ गाली-गलौज कर हाथापाई कर दी। उस पर पाइप से हमला किया गया । तुषार ने शाम तेलीबांधा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।



ये खबर भी पढ़िए...भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शराब घोटाले में ED के यहां पेशी



अभनपुर में भी मारपीट

जानकारी के अनुसार अभनपुर के लंकनी में होली खत्म होने के बाद शाम को गुलाल लगाने पर अजय कुर्रे,ताम्रध्वज कुर्रे व दो साथियों ने दीपक कुर्रे ( 22 ) के साथ मारपीट कर दी । उधर, बोरिद के पीपरगुड़ी चौक पर नगाड़ा बाजा फटने को लेकर हुए विवाद में पप्पू वैष्णव ने वासुदेव यादव (34) के साथ गाली गलौज कर हाथ में पहने कड़े से हमला कर दिया।



ये खबर भी पढ़िए...



रायपुर एयरपोर्ट से इंदौर, भाेपाल सहित चार नई फ्लाइट होंगी शुरू



भिलाई का चिंदी चोर...फेमस होने के लिए पुश्तैनी काम छोड़कर शुरू की चोरी



Tags:
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • crime news today
  • कोर्टयार्ड मैरिएट होटल रायपुर
  • Courtyard Marriot Hotel Raipur