छत्तीसगढ़ में रावण का पुतला जलाने पर हो गई एफआईआर दर्ज , जानें वजह

Marut raj | Oct 12, 2024, 16:18 IST
Share
FIR lodged for burning effigy of Ravana the sootr
FIR lodged for burning effigy of Ravana the sootr

हर साल की तरह इस साल भी नगर पंचायत भखारा के रामलीला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जानाा था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने देर रावण के पुतले में आग लगा दी।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में रावण का पुतला दहन करने को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दशहरे पर रावण का पुतला दहन किया जाता है। इस बार छत्तीसगढ़ में रावण का पुतला दहन किए जाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। रावण का पुतला दहन किए जाने पर आखिर केस क्यों दर्ज किया गया है, आइए आपको बताते हैं विस्तार से।

धमतरी के भखारा मैदान में पुतला दहन किया जाता है। इस बार भी यहां रावण का 40 फीट का पुतला तैयार किया गया था। इसका दहन शनिवार यानी 12 अक्टूबर को होना था।

इससे पहले ही शुक्रवार की रात असमाजिक तत्वों ने इसे आग के हवाले कर दिया। देर रात अचानक से रावण के पुतले को आग लगाए जाने से इसकी चपेट में सरकारी वाहन भी आ गया। इसकी शिकायत आयोजन समिति की ओर से पुलिस थाने में की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में विधायकों का भत्ता हुआ डबल

फिर से बनाया जा रहा रावण का पुतला

जानकारी के अनुसार फिर से रावण का पुतला बनाया जा रहा है। नगरवासियों की ओर से भखारा थाने में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि हर साल की तरह इस साल भी नगर पंचायत भखारा के रामलीला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जानाा था।

इसके लिए लगभग 40 फीट का पुतला बनाया गया था। नगर पंचायत के शासकीय वाहन लिफ्टर क्रेन का उपयोग भी रावण पुतला बनाने में किया जा रहा था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार की देर रावण के पुतले में आग लगा दी। इससे सरकारी वाहन यानी नगर पंचायत की क्रेन लिफ्टर भी जल गई।

दुर्गा विसर्जन के दौरान फैला करंट

धमतरी जिले से ही एक और बड़ी खबर सामने आई है। दुर्गा विसर्जन के दौरान यहां बड़ा हादसा हो गया है। यह दुर्घटना कंवर गांव की बताई जा रही है।

यहां दुर्गा विसर्जन के दौरान करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल इन सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CG News
  • धमतरी न्यूज
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • रावण का पुतला
  • रावण पुतला दहन छत्तीसगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई