CG Forest Guard Bharti: 1484 पदों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में, अब लिखित परीक्षा की बारी

Harrison Masih | May 14, 2026, 13:46 IST
Share
forest-guard-1484-recruitment-written-exam
forest-guard-1484-recruitment-written-exam

छत्तीसगढ़ वन विभाग में 1484 वनरक्षक पदों की सीधी भर्ती अंतिम चरण में है। फिजिकल टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है और 16,762 अभ्यर्थियों की सूची लिखित परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल को भेज दी गई है।

CG Forest Guard Rrcruitment: छत्तीसगढ़ वन विभाग में वनरक्षक (Forest Guard) के 1484 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है, इसमें सफल पाए गए अभ्यर्थियों की सूची लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) को भेज दी गई है।

आवेदन और पात्रता की प्रक्रिया

वनरक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई से 11 जून 2023 तक आयोजित की गई थी। बाद में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 1 जुलाई 2024 कर दी गई थी। विभाग के अनुसार, इस भर्ती से संबंधित सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, और अब केवल लिखित परीक्षा का आयोजन शेष है।

लिखित परीक्षा की तैयारी

वन विभाग ने CG व्यापम से अनुरोध किया है कि लिखित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाए। विभाग ने अभ्यर्थियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि सभी आवश्यक दिशा-निर्देश और परीक्षा तिथि जल्द ही सार्वजनिक कर दी जाएगी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दे रही है, ताकि युवाओं को जल्दी रोजगार का अवसर मिल सके।

फिजिकल टेस्ट और पात्र अभ्यर्थियों की संख्या

वन रक्षक भर्ती के तहत फिजिकल टेस्ट 16 से 20 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 16,762 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया।

अभ्यर्थियों में नाराजगी

भले ही शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न हो चुकी है, अभ्यर्थियों में लिखित परीक्षा में देरी को लेकर नाराजगी देखने को मिली। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रायपुर में वन मंत्री के बंगले पहुंचे और जल्द परीक्षा आयोजित कराने की मांग की।

विभाग की प्रतिबद्धता

वन विभाग ने कहा है कि वह युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि लिखित परीक्षा और अन्य दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ वन विभाग में 1484 पदों पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती फिर से शुरू, अक्टूबर से होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ में ACF और रेंजर बनना आसान, फॉरेस्ट्री सब्जेक्ट में ग्रेजुएट्स को मिलेगा को 50 प्रतिशत का आरक्षण

वन सेवा भर्ती में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; वॉक टेस्ट में फेल अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका

CG Job News: महिलाओं के लिए 300 पदों पर निकली भर्ती, प्लेसमेंट कैंप के लिए कर लें तैयारी

Tags:
  • छत्तीसगढ़ वन विभाग
  • Forest guard
  • फॉरेस्ट गार्ड
  • वनरक्षक भर्ती
  • CG job news
  • CG व्यापम
  • CG Forest Guard Rrcruitment
कांग्रेस महासागर है किसी के आने या जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता— पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह

By Mukesh Sharma

कांग्रेस महासागर है किसी के आने या जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता— पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह
राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए संकल्प पत्र लाएगी भाजपा, मदन राठौड़ बोले- गांवों में भी देंगे शहर जैसी सुविधाएं

By Jageshwar prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए संकल्प पत्र लाएगी भाजपा, मदन राठौड़ बोले- गांवों में भी देंगे शहर जैसी सुविधाएं
इंदौर सेंट्रल जेल में फैला डेंगू, 32 मरीज मिले, पानी की बाल्टी में मिले लार्वा, दो की संदिग्ध मौत

By Sanjay Gupta

इंदौर सेंट्रल जेल में फैला डेंगू, 32 मरीज मिले, पानी की बाल्टी में मिले लार्वा, दो की संदिग्ध मौत
राजस्थान में गरबा एंट्री पर VHP की नजर, ID जांच की तैयारी; तिलक-कलावा भी होगा जरुरी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में गरबा एंट्री पर VHP की नजर, ID जांच की तैयारी; तिलक-कलावा भी होगा जरुरी
जोधपुर के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का सनसनीखेज मामला, बेखौफ सीनियर्स की प्रताड़ना से सहमीं छात्राएं

By Jageshwar prasad

जोधपुर के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का सनसनीखेज मामला, बेखौफ सीनियर्स की प्रताड़ना से सहमीं छात्राएं
स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज

By Neel Tiwari

स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज
Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल

By Sumit Kumar

Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल