देश में 97 हजार हेक्टेयर जंगल खत्म, MP का 25 तो CG राजस्थान का 10% हिस्सा शामिल
Arun Tiwari | Jul 02, 2026, 13:51 IST
भारत में 97 हजार हेक्टेयर जंगल खत्म 2026
देश में सड़कों, खदानों, बिजली परियोजनाओं और औद्योगिक विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी कीमत देश के जंगल चुका रहे हैं। विकास परियोजनाओं के लिए पिछले पांच वर्षों में देशभर में करीब 97 हजार हेक्टेयर वन भूमि का डायवर्जन किया गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- 5 साल में 97 हजार हेक्टेयर जंगल खत्म
- इसमें मध्य प्रदेश का एक चौथाई हिस्सा
- छत्तीसगढ़ और राजस्थान का 10 फीसदी भाग शामिल
- विकास योजनाओं की भेंट चढ़े जंगल
विकास की यह कीमत इंसान की सांसें चुका रही हैं। कभी सड़क तो कभी पॉवर तो कहीं लोहा और एल्युमिनियम निकालने के लिए जंगल उजाड़े जा रहे हैं। यही हाल रहा तो लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाएगा।
विकास विकास लील गया जंगल :
यह क्षेत्रफल कई बड़े शहरों के कुल क्षेत्रफल के बराबर है। चिंताजनक बात यह है कि इस कुल वन भूमि का लगभग एक चौथाई हिस्सा अकेले मध्य प्रदेश का है। जबकि छत्तीसगढ़ और राजस्थान का हिस्सा लगभग 10 फीसदी है। यह केंद्र सरकार के आंकड़े हैं।
इतनी वन भूमि का डायवर्सन :
वन भूमि का डायवर्सन
विकास योजनाओं में खत्म हो रहे जंगल :
इन कामों के लिए इतनी वन भूमि खत्म :
माइनिंग - 18913.64 हेक्टेयर
पॉवर लाइन - 13859.31 हेक्टेयर
रेलवे - 5957.68 हेक्टेयर
पेट्रोल पंप - 1926.86 हेक्टेयर
28 लाख पेड़ों की कटाई को मंजूरी :
पेड़ों की कटाई के मामले में छत्तीसगढ़ का हसदेव पहले नंबर पर है। यहां हाल ही में पर्यावरण मंत्रालय ने कोल परियोजना के लिए 4 लाख से ज्यादा पेड़ों को काटने की अनुमति दी है। यह देश में सबसे बड़ी कटाई का मामला माना जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार देश में जुलाई 2023 से मई 2026 के बीच वन भूमि पर स्थित 28 लाख से अधिक पेड़ों की कटाई को मंजूरी दी गई है। यह आंकड़ा केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की विभिन्न समितियों के रिकॉर्ड में सामने आया है।
रिपोर्ट के मुताबिक पेड़ों की कटाई के लिए मंजूर कुल प्रस्तावों में से ज्यादातर खनन, जलविद्युत, ऊर्जा और पुनर्वास प्रोजेक्ट से जुड़े थे। कुल स्वीकृत कटाई का लगभग 90 फीसदी हिस्सा इन परियोजनाओं से ही संबंधित है। साथ ही वन भूमि डायवर्जन के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की दर 80 फीसदी से अधिक रही है।
निष्कर्ष :
पर्यावरण पर भारी विकास :
इन जंगलों के विनाश से सांसों का संकट पैदा हो जाएगा। यदि इसी तरह से पेड़ कटते रहे तो एक दिन मानवता को खतरा आ जाएगा। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।
यदि विकास की रफ्तार इसी तरह जंगलों को निगलती रही तो आने वाले वर्षों में इसकी सबसे बड़ी कीमत केवल वन्यजीव ही नहीं, बल्कि पूरी मानव सभ्यता को स्वच्छ हवा, पानी और स्वस्थ पर्यावरण के रूप में चुकानी पड़ सकती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP में भी चल रही पुष्पा जैसी सिंडिकेट, जंगल की कटाई पर HC ने सरकार को लताड़ा
बालाघाट में 62 हेक्टेयर वन भूमि पर बॉक्साइट खनन प्रस्ताव केंद्र सरकार ने रोका
बिलासपुर हाई कोर्ट : वन भूमि पर कब्जा करने वालों की याचिका खारिज
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava