पूर्व CM भूपेश बघेल ने युक्तियुक्तकरण पर उठाए सवाल, बोले - शाला बंद, मधुशाला चालू

Kanak Durga Jha | Jun 13, 2025, 21:23 IST
Share
Former CM Bhupesh Baghel raised questions rationalization said school closed bar open
Former CM Bhupesh Baghel raised questions rationalization said school closed bar open

Former CM Bhupesh Baghel Statement : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निजी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मौजूदा राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

Former CM Bhupesh Baghel Statement : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निजी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मौजूदा राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को हतोत्साहित करने की साजिश कर रही है, ताकि उन्हें धान न खरीदना पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि धान की नीलामी में जानबूझकर देरी की जा रही है, जिससे किसानों को 500-600 रुपए प्रति क्विंटल तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बघेल ने कहा, ये किसान विरोधी सरकार है।

ये खबर भी पढ़िए...अब जमेगा माहौल... लगेंगे लिटिल-लिटिल पेग, राजधानी में खुलेंगी 7 शराब दुकानें

बिजली और रोजगार पर भी साधा निशाना

पूर्व सीएम ने बिजली संकट को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा, बिजली कटौती सांय-सांय हो रही है, और लोगों के पास रोजगार नहीं, वे पलायन करने मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र में 30-40 हजार युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में जा चुके हैं, और वहां उन्हें दहशत के माहौल का सामना करना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...CG Vyapam : पुलिस विभाग में नौकरी का सपना अब होगा पूरा, कई पदों पर निकली भर्ती

शिक्षा के मुद्दे पर भी जताई चिंता

बघेल ने कहा कि 16 जून से स्कूल खुल रहे हैं, लेकिन सरकार स्कूलों को बंद करने में लगी है। शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है, जिससे बच्चों को दूर-दराज जाना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया, जितने स्कूल खुले हैं, वे लोगों की मांग और सहयोग से खुले, सरकार की नीयत साफ नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए...जो पहली सूची में अपात्र था, वही बाद में बोनस के 10 अंक पाकर टॉपर बन गया

नक्सलवाद मुद्दे पर लगाए गंभीर आरोप

भूपेश बघेल ने कहा कि मौजूदा सरकार आदिवासी विरोधी है। आदिवासी युवक-युवतियों को जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक 6 महीने के बच्चे को नक्सली बताकर मार दिया गया। उन्होंने कहा, हमारे समय में एक क्रॉस फायरिंग हुई थी, उसे भी हमने स्वीकार किया था।

झीरम कांड को लेकर पीएम से सवाल

बघेल ने झीरम कांड को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पीएम ने कहा था कि झीरम के आरोपियों को 15 दिन में जेल भेजेंगे, क्या विजय शर्मा उनसे अब इस बारे में सवाल पूछेंगे?"

ये खबर भी पढ़िए...शराब पीकर घर गए तो पत्नी ने निकाला... फिर नशे में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा से की छेड़छाड़

छत्तीसगढ़ युक्तियुक्तकरण | युक्तियुक्तकरण न्यूज छत्तीसगढ़

Tags:
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • युक्तियुक्तकरण न्यूज छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ युक्तियुक्तकरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा