शराब पीकर घर गए तो पत्नी ने निकाला... फिर नशे में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा से की छेड़छाड़

Kanak Durga Jha | Published:
Share
went home after drinking alcohol wife threw out vandalised statue Dr Ambedkar
went home after drinking alcohol wife threw out vandalised statue Dr Ambedkar

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के अलग-अलग क्षेत्र में लगे 50 से अधिक कैमरों की जांच की गई।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के अलग-अलग क्षेत्र में लगे 50 से अधिक कैमरों की जांच की गई। जिसके बाद आरोपियों की पुष्टि होने पर उन्हें पकड़ा गया है।

इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि रविवार की रात को अंबेडकर चौक में डाॅ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किसी अज्ञात शख्स ने कीचड़ लगा दिया था।

ये खबर भी पढ़िए...अब जमेगा माहौल... लगेंगे लिटिल-लिटिल पेग, राजधानी में खुलेंगी 7 शराब दुकानें

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

जिसके बाद अगले दिन मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। सबसे पहले आसपास के CCTV देखे गए। जहां कुछ दूर में लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे से पहला क्लू मिला। जिसमें काफी दूर से 2 युवक रात 12.20 बजे अंबेडकर चैक पहुंचते नजर आए, लेकिन कैमरा काफी दूर लगा था, ऐसे में उनके चेहरे स्पष्ट नहीं थे।

ये खबर भी पढ़िए...CG Vyapam : पुलिस विभाग में नौकरी का सपना अब होगा पूरा, कई पदों पर निकली भर्ती

इसके बाद प्रेमनगर के एक कैमरे समेत कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए तकरीबन 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जिससे दो युवकों का चेहरा भी स्पष्ट हुआ और उनके बारे में जानकारी हुई।

शाम को दोनों ने शराब पी

पुलिस ने बजरंग पारा का रहने वाला रमेश जोशी (40) और जोगीडीपा निवासी वीरेन्द्र सारथी (28) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि रविवार को को दोनों मजदूरी हमारी का काम करने के लिए पटेलपाली गए थे। शाम को दोनों जमकर शराब पीए और रात में रमेश जोशी के घर बजरंग पारा गए।

ये खबर भी पढ़िए...जो पहली सूची में अपात्र था, वही बाद में बोनस के 10 अंक पाकर टॉपर बन गया

पत्नी ने पति को घर से निकाला

इसके बाद रमेश की पत्नी ने उनकी स्थिति को देखते हुए झगड़ा किया और घर से भगा दी। इसके बाद दोनों सोने के लिए इधर-उधर घूमते हुए पैदल अंबेडकर चौक पहुंचे। जहां अंबेडकर प्रतिमा के पास लाइट का उजाला देखकर रुके फिर बिना कारण प्रतिमा के नीचे जमीन की गीली मिट्टी को प्रतिमा पर लगा दिया। इसके बाद पैदल विरेन्द्र के घर जोगीडीपा चले गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायालय रिमांड पर भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...ED की बड़ी कार्रवाई, कवासी लखमा की करोड़ों की संपत्ति अटैच

crime news | chattisgarh crime news | Crime news The sootr | डॉ अंबेडकर की प्रतिमा से की छेड़छाड़ | CG News | cg news update | cg news today

Tags:
  • CG News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • cg news update
  • cg news today
  • chattisgarh crime news
  • डॉ अंबेडकर की प्रतिमा से की छेड़छाड़
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर