लॉ एंट्रेंस एग्जाम मे पूर्व नक्सली कमांडर देवजी सफल, मिली 349वीं रैंक

VINAY VERMA | Jun 05, 2026, 22:05 IST
Share
former-maoist-devji-law-cet-ranking
former-maoist-devji-law-cet-ranking

पूर्व माओवादी कमांडर देवजी, जिन्होंने बस्तर और दंडकारण्य में लंबे समय तक सशस्त्र संघर्ष में भाग लिया, अब कानून के क्षेत्र में नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। 62 वर्षीय देवजी ने तेलंगाना के लॉ एंट्रेंस टेस्ट में 349वीं रैंक हासिल की है।

पूर्व माओवादी कमांडर देवजी किताबों में भविष्य तलाश रहा है। देवजी ने तेलंगाना के लॉ एंट्रेंस टेस्ट (LAWCET) में 349वीं रैंक हासिल की है। इसके बाद बस्तर और दंडकारण्य में माओवादी आंदोलन का बड़ा चेहरा रहे टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी अब लॉ कॉलेज में दाखिला लेंगें। जहां देवजी अदालत के रास्ते न्याय की लड़ाई लड़ने की पढ़ाई करेंगे। बता दें कि देवजी की उम्र करीब 62 साल बताई जाती है। 40 साल पहले उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। लेकिन इस साल सरेंडर करने के बाद उन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की।

जंगल से कोर्टरूम तक का सफर

चार दशक तक माओवादी आंदोलन का हिस्सा रहे देवजी ने इस साल फरवरी में आत्मसमर्पण किया था। सरेंडर के समय यह चर्चा थी कि क्या इतने लंबे समय तक बंदूक के रास्ते पर चलने वाला व्यक्ति मुख्यधारा में लौट पाएगा। अब देवजी ने उस सवाल का जवाब अपनी उपलब्धि से दिया है। LAWCET में 57 अंक हासिल कर उन्होंने पांच वर्षीय लॉ डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश का रास्ता खोल लिया है।

खिलाफत के बाद संविधान का सहारा

सबसे बड़ा बदलाव सिर्फ परीक्षा पास करना नहीं है। बड़ा बदलाव सोच में आया है। जिस व्यक्ति ने जीवन का बड़ा हिस्सा सशस्त्र संघर्ष में बिताया, वह अब संविधान और कानून के जरिए न्याय की लड़ाई लड़ने की बात कर रहा है। देवजी का कहना है कि वह कानूनी शिक्षा लेकर गरीबों, आदिवासियों और वंचित समुदायों की मदद करना चाहते हैं। उनका दावा है कि अब सामाजिक संघर्ष का रास्ता बंदूक नहीं, बल्कि कानून होगा।

40 साल बाद फिर लौटे पढ़ाई की ओर

देवजी की कहानी सिर्फ माओवादी आंदोलन छोड़ने तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपनी अधूरी पढ़ाई भी दोबारा शुरू कर दी है। वर्ष 1983-85 के दौरान वे कोरुटला जूनियर कॉलेज में पढ़ते थे। उसी दौरान रेडिकल स्टूडेंट यूनियन से जुड़े और फिर माओवादी आंदोलन में चले गए। आंदोलन की राह पकड़ते ही पढ़ाई छूट गई और इंटरमीडिएट की परीक्षा अधूरी रह गई।

पढ़ाई-पेपर का करता था बहिस्कार

करीब चार दशक पहले जिस तेलुगु पेपर का बहिष्कार कर उन्होंने परीक्षा छोड़ दी थी, उसी पेपर को देने के लिए हाल ही में परीक्षा केंद्र पहुंचे। तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने उन्हें विशेष अनुमति दी। इसके बाद 13 मई को जगतियाल जिले के कोरुटला स्थित परीक्षा केंद्र में उन्होंने सप्लीमेंट्री परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र में उनकी मौजूदगी ने लोगों और मीडिया का खास ध्यान खींचा।

सरेंडर के बाद बदल गई जिंदगी

फरवरी 2026 में तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले 62 वर्षीय देवजी कभी माओवादी संगठन के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। उन पर एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। सुरक्षा एजेंसियों की फाइलों में वे वांछित थे, लेकिन अब वही व्यक्ति शिक्षा और कानून के जरिए नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहा है।

सवाल भी बड़ा, संदेश भी बड़ा

देवजी की कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की सफलता की कहानी नहीं है। यह उस बदलाव का संकेत भी है, जहां हिंसा की राह छोड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में भरोसा जताया जा रहा है। जंगलों में बंदूक लेकर घूमने वाला पूर्व कमांडर अब अदालतों में कानून की दलीलें देने का सपना देख रहा है। बस्तर से लेकर तेलंगाना तक इस बदलाव की चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि यह कहानी बताती है कि बंदूक का रास्ता छोड़ने के बाद भी जिंदगी में दूसरा अध्याय लिखा जा सकता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

माओवादियों का नया महासचिव बना 131 जवानों का कातिल नक्सली देवजी,हिड़मा को बस्तर की कमान

NCC ने पूर्व नक्सली लीडर देवजी को बताया गद्दार, प्रेस नोट जारी कर कहा- जारी रहेगी लड़ाई

आखिरकार तेलंगाना पुलिस ने टॉप लीडर देवजी समेत तीन माओवादियों का सरेंडर किया घोषित

नक्सल संगठन को बड़ा झटका, देवजी और मल्ला ने किया सरेंडर

Tags:
  • तेलंगाना
  • माओवादी
  • नक्सली देवजी
  • LAWCET
  • लॉ एंट्रेंस टेस्ट
लाड़ली बहना योजना जारी रखनी पड़ेगी, बहनों को गुस्सा आया तो खैर नहीं: शिवराज सिंह चौहान

By Sandeep Kumar

लाड़ली बहना योजना जारी रखनी पड़ेगी, बहनों को गुस्सा आया तो खैर नहीं: शिवराज सिंह चौहान
हेमंत खंडेलवाल की अहंकार पर सीख: मंत्री और विधायकों से बोले-पद आज है कल नहीं रहेगा, कार्यकर्ता रहेंगे

By Sanjay Dhiman

हेमंत खंडेलवाल की अहंकार पर सीख: मंत्री और विधायकों से बोले-पद आज है कल नहीं रहेगा, कार्यकर्ता रहेंगे
इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, रांची का हिसाब चुकता, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

By Sandeep Kumar

इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, रांची का हिसाब चुकता, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
अपनी ही सरकार के अफसरों पर भड़के शिवराज, आदिवासियों के उजड़े घर देख सीधे मुख्य सचिव को लगाया फोन

By Sumit Kumar

अपनी ही सरकार के अफसरों पर भड़के शिवराज, आदिवासियों के उजड़े घर देख सीधे मुख्य सचिव को लगाया फोन
भर्ती में देरी का खामियाजा दिव्यांग क्यों भुगतें? उम्र की सीमा से अवसर भी घटे! भर्ती-उम्र और पेंशन पर सवाल

By Ramanand Tiwari

भर्ती में देरी का खामियाजा दिव्यांग क्यों भुगतें? उम्र की सीमा से अवसर भी घटे! भर्ती-उम्र और पेंशन पर सवाल
mp top news: एमपी में गौपालकों की बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव का ऐलान, सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की 213 करोड़ की पेंशन राशि

By Sanjay Dhiman

mp top news: एमपी में गौपालकों की बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव का ऐलान, सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की 213 करोड़ की पेंशन राशि
मध्य प्रदेश कांग्रेस में बचेंगे सिर्फ काम वाले नेता? जीतू पटवारी और जिला अध्यक्षों पर नजर, निष्क्रिय नेताओं की कुर्सी पर संकट!

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश कांग्रेस में बचेंगे सिर्फ काम वाले नेता? जीतू पटवारी और जिला अध्यक्षों पर नजर, निष्क्रिय नेताओं की कुर्सी पर संकट!