डॉक्टर ने सोचा पैसा ही पैसा होगा मगर मूलधन भी नहीं बचा पाए, हो गई 2.92 करोड़ की ठगी

Deeksha Nandini Mehra | May 14, 2024, 08:51 IST
Share
cg doctor
Fraud Happened with Doctor

लालच बुरी बला है... लेकिन फिर भी हर तरह से संपन्न लोग भी लालच के जाल में फंस ही जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक डॉक्टर के साथ हुआ। डॉक्टर ने ज्यादा मुनाफ कमाने के चक्कर में अपना मूलधन भी गंवा दिया और 2.92 करोड़ रुपए की ठगी का शिकार बन गया।

लालच बुरी बला है... लेकिन फिर भी हर तरह से संपन्न लोग भी लालच के जाल में फंस ही जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक डॉक्टर के साथ हुआ। डॉक्टर ने ज्यादा मुनाफ कमाने के चक्कर में अपना मूलधन भी गंवा दिया और 2.92 करोड़ रुपए की ठगी ( Fraud ) का शिकार बन गया। यह मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र का है। ठगों ने डॉक्टर को मुनाफा दिलाने का लालच देकर किस्तों में 2.92 करोड़ रुपए ऐंठ लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आइए विस्तार से जानते हैं इस पूरे मामले को…।

ये खबर पढ़िए...नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या

दरअसल, जनवरी में अशोक रतन निवासी डॉक्टर सुनील कुमार देवांगन फेसबुक स्क्रॉल कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने एक एप्लीकेशन का एड देखा, जिसमें इनवेस्ट करने पर पैसों को दोगुना करने का दावा किया गया था। इसके झांसे में डॉक्टर साहब भी आ गए और लिंक पर क्लिक कर ऐप को डाउनलोड किया फिर अपना रजिस्ट्रेशन किया। अपनी निजी जानकारी देने के बाद डॉक्टर सुनील के पास एक कॉल आया, जिसमें उनको बताया गया कि शेयर मार्केट से ज्यादा मुनाफा इसमें दिया जाएगा, लेकिन मुनाफा होने के बाद 10 प्रतिशत कमीशन उसे (कॉल करने वाले ठग को) देना होगा। डॉक्टर इसमें राजी हो गया और पैसा इन्वेस्ट करने के लिए तैयार हो गया। डॉक्टर ने बिना छानबीन किए उस ऐप पर एक करोड़ रुपए की रकम इन्वेस्ट कर दी। इसके कुछ दिन बाद उस ऐप के खाते में 5 करोड़ रुपए क्रेडिट होने का नोटिफिकेशन आया तो डॉक्टर की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद डॉक्टर के पास फिर कॉल आया तो ठग के बताए अनुसार, डॉक्टर ने ठग द्वारा बताए गए खातों में 10 प्रतिशत कमीशन भी डाल दिया।

ये खबर पढ़िए...बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मिलेंगे 2-2 लाख रुपए

ठग ने किस्तों में लिए पैसे

शातिर ठग ने डॉक्टर से 10 प्रतिशत कमीशन किस्तों में ट्रांसफर करवाया। ठग ने डॉक्टर को अपने 12 से अधिक अकाउंट नंबर दिए जिसमें डॉक्टर से 25 से 30 क़िस्त में पूरे 2 करोड़ 92 लाख रुपए लिए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद डॉक्टर ने अपने बैंक बैलेंस चेक किया तो उसमें कुछ नहीं मिला, यह देखकर डॉक्टर हक्का-बक्का रह गया उसने बिना देर किए इस ठगी की जानकारी सीधे पुलिस को दी। पुलिस ने पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कर ली है। फिलहाल साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डॉक्टर के साथ फ्रॉड | Cyber Fraud Case | chhattisgarh fraud

ये खबर पढ़िए...महादेव सट्टा ऐप में कर्जदार से परेशान बिजनेसमैन ने खाया जहर

ये खबर पढ़िए...वक्त पर हाजिरी-सबके लिए जरूरी, IAS अफसरों पर सख्ती से होगी शुरुआत

Tags:
  • Raipur Police
  • chhattisgarh fraud
  • Cyber ​​Fraud Case
  • डॉक्टर के साथ फ्रॉड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि