शिक्षक युक्तियुक्तकरण में फर्जीवाड़ा, कलेक्टर ने कहा, गड़बड़ी मिली तो विभागीय कार्रवाई बाद में पहले होगी कानूनी कार्रवाई

Krishna Kumar Sikander | May 25, 2025, 14:13 IST
Share
Fraud in teacher rationalization, the collector said, if any irregularity is found, departmental action will be taken later and legal action will be taken first the sootr
Fraud in teacher rationalization, the collector said, if any irregularity is found, departmental action will be taken later and legal action will be taken first the sootr

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में शिक्षक युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े की शिकायतें सामने आने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर कुंदन कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में शिक्षक युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े की शिकायतें सामने आने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर कुंदन कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), डीएमसी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और बीआरसी को चेतावनी दी है कि यदि युक्तियुक्तकरण में कोई अनियमितता पाई गई, तो विभागीय कार्रवाई से पहले कानूनी कार्रवाई होगी।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने EWS आरक्षण पर शासन से मांगा जवाब

शिक्षा विभाग में हड़कंप, डीईओ-डीएमसी पर निशाना

कलेक्टर ने डीईओ चन्द्र कुमार धृतलहरे और डीएमसी का प्रभार संभाल रहे अजय नाथ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उनकी लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "मुझे गड़बड़ियों की पूरी जानकारी मिल चुकी है। यह आखिरी चेतावनी है। बीईओ और बीआरसी भी सतर्क हो जाएं।" कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि युक्तियुक्तकरण में पारदर्शिता अनिवार्य है, और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें... कबीरधाम में 20 करोड़ का खाद घोटाला, किसानों को बेची गई घटिया पोटाश खाद

यहां और ऐसे हो रहा फर्जीवाड़ा

शिक्षक युक्तियुक्तकरण में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। कई स्कूलों में शिक्षक पदों की मांग बढ़ाने के लिए बच्चों की संख्या को गलत तरीके से बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। युक्तियुक्तकरण के मानकों को तोड़ने के लिए स्कूलों की आपसी दूरी में हेरफेर की शिकायतें मिली हैं। लंबे समय से स्कूल न आने वाले बच्चों को उपस्थिति में दिखाकर संख्या बढ़ाई जा रही है। अतिरिक्त शिक्षकों को छुपाकर उन्हें उसी स्कूल में बनाए रखने की कोशिश की जा रही है, जो नीति के खिलाफ है।

ये खबर भी पढ़ें... PM मोदी ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की तारीफ की, कहा- शिक्षा और विकास की नई मिसाल

पारदर्शिता नहीं, तो FIR पक्की

कलेक्टर कुंदन कुमार ने सख्त लहजे में कहा, "गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पारदर्शिता से समझौता करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज होगी।" उन्होंने सभी अधिकारियों को चेताया कि इस मामले में कोई ढील नहीं बरती जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर गौरेला में तकरार

कलेक्टर की चेतावनी से अफरातफरी

कलेक्टर की इस सख्त चेतावनी के बाद मुंगेली के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अब सवाल यह है कि क्या अधिकारी इस चेतावनी को गंभीरता से लेंगे और युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में सुधार करेंगे, या स्थिति जस की तस रहेगी? जिला प्रशासन की नजर अब शिक्षा विभाग के हर कदम पर है।

fraud | teacher | collector | Departmental Inquiry | action | legal | गड़बड़ी के आरोप | विभागीय जांच

Tags:
  • शिक्षक
  • action
  • fraud
  • collector
  • कलेक्टर
  • गड़बड़ी के आरोप
  • teacher
  • फर्जीवाड़ा
  • Departmental Inquiry
  • विभागीय जांच
  • legal
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा