फर्जी वेबसाइट से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम पर धोखाधड़ी

Krishna Kumar Sikander | Updated:
Share
Fraud in the name of high security number plate from fake website the sootr
Fraud in the name of high security number plate from fake website the sootr

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) अनिवार्य कर दिया है। ठगों ने ऑनलाइन एचएसआरपी के लिए आवेदन करने के लिए फर्जी वेबसाइट बना दी है। इस वेबसाइट पर आवेदन करने पर होम डिलीवरी का झांसा दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) अनिवार्य कर दिया है। वाहन मालिकों की सुविधा के लिए विभिन्न जगहों पर शिविर भी लगाए जा रहे हैं। परिवहन विभाग के इस अभियान का भी ठग फायदा उठा रहे हैं। ठगों ने ऑनलाइन एचएसआरपी के लिए आवेदन करने के लिए फर्जी वेबसाइट बना दी है। इस वेबसाइट पर आवेदन करने पर होम डिलीवरी का झांसा दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... हर कलेक्टर से शिकायत, जांच की जहमत किसी नहीं उठाई

वाहन मालिकों को सावधान रहने की सलाह

फर्जी वेबसाइट पर एचएसआरपी की होम डिलीवरी की जानकारी मिलने के बाद परिवहन विभाग ने
वाहन मालिकों को सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही यह जानकारी सार्वजनिक की है कि वाहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए एचएसआरपी को अनिवार्य करने के बाद असामाजिक तत्व फर्जी वेबसाइट बनाकर आवेदन ले रहे है और वाहन मालिकों को एचएसआरपी की होम डिलीवरी के झांसे देकर ठगी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षाबलों से घिरे खूंखार नक्सलियों के समर्थन में उतरे कई नेता

अधिकृत वेबसाइट से ही करें आवेदन

परिवहन विभाग के मुताबिक, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों, मोटरयान अधिनियम 1988 और 1989 तथा सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़ में पहली अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों पर एचएसआरपी लगाना अनिवार्य है। सभी वाहनों में एचएसआरपी अनिवार्य रूप से लग जाए इसके लिए विशेष अभियान शुरू किया है। साथ ही वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि परिवहन विभाग अधिकृत वेबसाइट cgtransport.gov.in से ही एचएसआरपी के लिए आवेदन करें, ताकि धोखाधड़ी का शिकार न बनें।

ये खबर भी पढ़ें... यूपीएससी क्रेक करने पर सरकार देगी 1 लाख रुपये

संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने की अपील

एचएसआरपी लगाने का अभियान शुरू होने के बाद ठग गिरोह सक्रिय हो गया। कई शिकायतें मिली कि फर्जी वेबसाइट और गूगल प्लेटफॉर्म पर पोर्टल के जरिए वाहन मालिकों से पैसे ठगे जा रहे हैं। ठग नंबर प्लेट बनाने के साथ होम डिलीवरी का प्रलोभन दे रहे हैं। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से अपील की कि किसी बिचौलिए या अनधिकृत वेबसाइट पर भरोसा न करें। साथ ही किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के खात्मे के लिए आईबी की एंट्री.... सरकार का बड़ा एक्शन



fraud | Fake website | Chhattisgarh Transport Department | transport department | Raipur | फर्जी वेबसाइट बनाकर फर्जीवाड़ा | रायपुर | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • Raipur
  • रायपुर
  • transport department
  • Fake website
  • fraud
  • फर्जी वेबसाइट बनाकर फर्जीवाड़ा
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • फर्जी वेबसाइट
  • Chhattisgarh Transport Department
राजस्थान पंचायत चुनाव में पलटी सियासी बाजी, कांग्रेस भाजपा से करीब 14 लाख वोट आगे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव में पलटी सियासी बाजी, कांग्रेस भाजपा से करीब 14 लाख वोट आगे
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन से चल रही हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद बनी बात, अब काम पर लौटेंगे

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन से चल रही हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद बनी बात, अब काम पर लौटेंगे
नौकरी जाने का डर खत्म! मध्य प्रदेश में मार्च 2027 तक नहीं हटेंगे आउटसोर्स कर्मचारी, CM को लिखा गया खास पत्र

By Arohi Raj

नौकरी जाने का डर खत्म! मध्य प्रदेश में मार्च 2027 तक नहीं हटेंगे आउटसोर्स कर्मचारी, CM को लिखा गया खास पत्र
8 साल बाद भर्ती की तैयारी, राजस्थान में DCO के 33 पदों पर नौकरी का मौका

By Jyoti Mahender Bhardwaj

8 साल बाद भर्ती की तैयारी, राजस्थान में DCO के 33 पदों पर नौकरी का मौका
सांभर झील में 12 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत, डीजे के शोर से घबराकर 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए

By Jageshwar Prasad

सांभर झील में 12 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत, डीजे के शोर से घबराकर 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए
ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोमवार को 599 मकानों पर चलेगा बुलडोजर

By Neel Tiwari

ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोमवार को 599 मकानों पर चलेगा बुलडोजर
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक

By Umeshwari Baghel

रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक