भूमाफियाओं के साथ मिलकर अफसरों ने, एक ही जमीन दो लोगों को बेचीं

Kanak Durga Jha | Oct 16, 2024, 10:44 IST
Share
Fraud of lakhs corporation sold same land two people bilaspur
Fraud of lakhs corporation sold same land two people bilaspur

Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर से जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। मामले में जमीन बचने के नाम पर लाखों की ठगी की गई है।

Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर से जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। मामले में जमीन बचने के नाम पर लाखों की ठगी की गई है। यह धोखाधड़ी का काम भूमाफिया और जमीन के एजेंट कर रहे हैं। वहीं सरकारी दफ्तर के कर्मचारियों की भी संलिप्त होने की खबर सामने आ रही है। सरकारी दफ्तर के कर्मचारी भूमाफियाओं के साथ मिलकर लाखों की गड़बड़ी कर रहे हैं।

एक ही प्लॉट को दो लोगों को बेचा

मिली जानकारी के के मुताबिक पांच साल पहले नगर निगम ने व्यापार विहार में एक ही प्लॉट को दो लोगों को बेच दिया था। दोनों के नाम अलग-अलग रजिस्ट्री भी करा दी गई। यही नहीं, निगम ने इस पर निर्माण के लिए नक्शा भी पास कर दिया। लेकिन, विवाद के चलते दोनों पक्ष यहां निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। बता दें कि पिछले चार-पांच साल में बिलासपुर के नगर निगम ने अंधाधुंध प्रॉपर्टी बेची है।

व्यापार विहार में निगम की बेशकीमती जमीन है। खसरा नंबर 247/7 में 10 प्लॉट अलग-अलग साइज के काटे गए हैं। इसमें कुछ को निगम ने टेंडर कर डायरेक्ट बेचा। जबकि, कुछ जमीन को तबादले पर आवंटित किया। इसमें प्लॉट नंबर एफ 526 को निगम ने अवधेश दुबे और जुगल केशरवानी को बेच दिया। दोनों के नाम पर रजिस्ट्री भी करा दी।

ये खबर भी पढ़िए... नोटों की गड्डियों के साथ BJP युवा नेता का वीडियो वायरल

निगम कर रहा बड़ी गड़बड़ी

इस पर दुकान बनाने के लिए दोनों ने निगम से कमर्शियल नक्शा भी पास करा लिया। निगम दोनों से भू-भाटक भी ले रहा है। इस प्लॉट का भूभाटक क्रमांक 203 है। इसी तरह की गड़बड़ी प्लॉट नंबर एफ 527 और एफ 528 में भी हुई है। जब मामले की शिकायत निगम कमिश्नर से की गई, तब पता चला कि निगम के संपदा शाखा ने जिस प्लॉट को तबादले के बदले आवंटित किया था, उसी प्लॉट को निगम के नजूल शाखा ने टेंडर जारी कर बेच दिया।

दरअसल, प्लॉट एफ 526 ज्योति गुरबानी और प्लॉट एफ 527 श्याम लाल प्रेमानी को यह जमीन निगम ने आवंटित की थी, लेकिन उनके नाम रजिस्ट्री नहीं हुई थी। बाद में उन्होंने यह जमीन अवधेश दुबे को बेच दी। दोनों प्लॉट 375-375 वर्गफीट है, जिसे अवधेश दुबे ने 4 हजार रुपए वर्ग फीट के हिसाब से 1162500 रुपए की दर से खरीदा था।

2019 में निगम ने ही इस जमीन को अवधेश के नाम पर रजिस्ट्री कराई थी। प्लॉट एफ 526 अवधेश दुबे और प्लॉट एफ 527 वंदना दुबे के नाम पर रजिस्ट्री कराई गई। इसी में से एक प्लॉट एफ 526 को बेचने निगम से टेंडर जारी हुआ था।



The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Bilaspur
  • Negligence of Bilaspur Municipal Corporation
  • Bilaspur Nagar Nigam
  • बिलासपुर नगर निगम की लापरवाही
  • Bilaspur Municipal Corporation
  • बिलासपुर नगर निगम
  • NAGAR NIGAM
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा