अब गरीब मरीजों को मिलेगी फ्री सीटी स्कैन और एमआरआई जांच, अंबेडकर हॉस्पिटल में शुरू होगी सुविधा

Harrison Masih | Oct 28, 2025, 17:13 IST
Share
free-ct-scan-mri-facility-bpl-patients-ambedkar-hospital-raipur the sootr
free-ct-scan-mri-facility-bpl-patients-ambedkar-hospital-raipur the sootr

रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में गरीब मरीजों के लिए राहत की खबर आई है। अब ओपीडी में आने वाले बीपीएल मरीजों को सीटी स्कैन और एमआरआई जांच के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। वहीं अन्य मरीजों को यह सुविधा बेहद कम दरों पर मिलेगी।

Raipur. छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर (Dr. Ambedkar Hospital Raipur) में अब गरीब मरीजों को सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा निशुल्क मिलेगी। वहीं अन्य मरीजों को यह जांच सुविधा शासन द्वारा तय न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।

यह निर्णय हाल ही में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) में आने वाले मरीजों की लगातार शिकायतों को देखते हुए लिया गया है। कई मरीजों को आयुष्मान पोर्टल पर जांच की स्लॉट बुकिंग में दिक्कतें आ रही थीं, जिसके चलते अस्पताल में जांच की प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर अंबेडकर हॉस्पिटल में नवजात के पोस्टर पर लिखा- HIV पाजिटिव मां, हाईकोर्ट ने जमकर लगाई फटकार

गरीब मरीजों फ्री एमआरआई-सीटी स्कैन

अब बीपीएल राशन कार्डधारी मरीजों को अम्बेडकर अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। इसके लिए उन्हें किसी अलग प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा — अस्पताल में पंजीकरण के समय ही उनकी श्रेणी के आधार पर निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।

अन्य मरीजों को भी सस्ती जांच सुविधा

जो मरीज बीपीएल श्रेणी में नहीं आते हैं, उन्हें यह सुविधा शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम दरों पर मिलेगी। इस फैसले का उद्देश्य है कि किसी भी मरीज को जांच के लिए प्राइवेट सेंटरों पर ऊंचे दाम न चुकाने पड़ें।
ये खबर भी पढ़ें... पॉलिसी पैरालिसिस का शिकार छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा डॉ. अंबेडकर अस्पताल, कैंसर-हार्ट की एक तिहाई मशीनें बंद

ये खबर भी पढ़ें... डॉ. अंबेडकर हॉस्पिटल छत्तीसगढ़ में हंगामा: आधी रात घायल को लेकर पहुंचे युवकों और डॉक्टरों के बीच मारपीट

अत्याधुनिक मशीनों से जांच

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अम्बेडकर अस्पताल में सीटी स्कैन और एमआरआई की आधुनिकतम मशीनें स्थापित हैं, जिनसे रोजाना बड़ी संख्या में मरीज जांच करवाते हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन मशीनों की क्षमता का बेहतर उपयोग हो सकेगा और मरीजों को समय पर रिपोर्ट भी मिल पाएगी।

अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि इस निर्णय से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि- “किसी भी मरीज को जांच में असुविधा न हो, इसके लिए अलग हेल्पडेस्क और सहायता स्टाफ की व्यवस्था की जाए।”

ये खबर भी पढ़ें... अंबेडकर हॉस्पिटल रायपुर में डेढ़ करोड़ का टेबलेट घोटाला... मेडिकल विभाग में मचा हड़कंप

मरीजों की सुविधा के लिए पहल

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की बुकिंग अब सीधे ओपीडी पंजीकरण के समय की जाएगी। पोर्टल संबंधी तकनीकी समस्या के समाधान तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। इस कदम से न केवल गरीब मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि अन्य मरीजों को भी रियायती दरों पर जांच सुविधा मिलने से उनका आर्थिक बोझ कम होगा।

Tags:
  • आयुष्मान भारत योजना
  • Dr. Ambedkar Hospital Raipur
  • अंबेडकर हॉस्पिटल रायपुर
  • डॉ. अंबेडकर हॉस्पिटल छत्तीसगढ़
  • फ्री एमआरआई-सीटी स्कैन
मुहाना युवक मौत केस में मानव अधिकार आयोग सख्त, IPS से जांच; 23 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

मुहाना युवक मौत केस में मानव अधिकार आयोग सख्त, IPS से जांच; 23 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट
दंतेवाड़ा के जंगल में दबा था मौत का सामान, सर्चिंग में AK-47 और कुकर बम का भारी जखीरा मिला।

By VINAY VERMA

दंतेवाड़ा के जंगल में दबा था मौत का सामान, सर्चिंग में AK-47 और कुकर बम का भारी जखीरा मिला।
एमपी में बस किराया हो सकता है कम, यात्रियों के फीडबैक के बाद सरकार करेगी नए सिरे से समीक्षा

By Ramanand Tiwari

एमपी में बस किराया हो सकता है कम, यात्रियों के फीडबैक के बाद सरकार करेगी नए सिरे से समीक्षा
67 लाख महिलाओं के खातों में कल पहुंचेगी 632 करोड़ की राशि, जानिए किसे मिलेगा भुगतान

By Arun Tiwari

67 लाख महिलाओं के खातों में कल पहुंचेगी 632 करोड़ की राशि, जानिए किसे मिलेगा भुगतान
8 अक्टूबर को किसानों का हल्लाबोल; ट्रैक्टर से करेंगे सरकार का घेराव, गन्ना भुगतान समेत 11 मांगें को लेकर प्रदर्शन

By VINAY VERMA

8 अक्टूबर को किसानों का हल्लाबोल; ट्रैक्टर से करेंगे सरकार का घेराव, गन्ना भुगतान समेत 11 मांगें को लेकर प्रदर्शन
दमोह में समग्र ID में बड़ी गड़बड़ी: एक समग्र आईडी पर 105 बच्चे लिए गोद, 6 लोगों पर मामला दर्ज

By Sandeep Kumar

दमोह में समग्र ID में बड़ी गड़बड़ी: एक समग्र आईडी पर 105 बच्चे लिए गोद, 6 लोगों पर मामला दर्ज
CG Top News : कोल घोटाले में बड़ा खुलासा, 11 को साय कैबिनेट की बैठक, अमूल-देवभोग घी के सैंपल फेल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोल घोटाले में बड़ा खुलासा, 11 को साय कैबिनेट की बैठक, अमूल-देवभोग घी के सैंपल फेल