धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर राज्यपाल ने लगाई मुहर, गृह मंत्री विजय शर्मा ने की पुष्टि

VINAY VERMA | Apr 07, 2026, 13:10 IST
Share
Freedom of Religion Bill CG Home Minister Vijay Sharma Confirms
Freedom of Religion Bill CG Home Minister Vijay Sharma Confirms

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लागू, धर्म परिवर्तन को लेकर कड़ा कानून। राज्यपाल ने विधेयक पर साइन किए और गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुष्टि की। प्रलोभन, दबाव और धोखाधड़ी पर कड़ी कार्रवाई होगी।

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। अब प्रदेश में लोभ, लालच, दबाव या धोखे से धर्मांतरण कराना आसान नहीं होगा। राज्यपाल ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पर साइन कर दिए हैं, छत्तीसगढ़ गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। यह कानून बन गया है। इस फैसले के साथ ही सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि अब धार्मिक मामलों में किसी भी तरह की जबरदस्ती या प्रलोभन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

धर्म की आजादी के नाम पर खेल नहीं चलेगा

सरकार का कहना है कि इस कानून का उद्देश्य किसी की धार्मिक स्वतंत्रता छीनना नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित करना है। लंबे समय से ऐसी शिकायतें सामने आ रही थीं कि कुछ जगहों पर लोगों को लालच या दबाव में लाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। अब इस नए कानून के जरिए ऐसे मामलों पर सख्त रोक लगाने की तैयारी है।

प्रलोभन और दबाव डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई

नए कानून के तहत अगर कोई व्यक्ति किसी को पैसे, नौकरी, शादी या अन्य किसी लालच के जरिए धर्म बदलने के लिए मजबूर करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, धोखे या गलत जानकारी देकर धर्मांतरण कराने वालों पर भी शिकंजा कसेगा।

प्रशासन अलर्ट, निगरानी बढ़ी

विजय शर्मा के अनुसार कानून लागू होते ही प्रशासन अलर्ट मोड में रहेगा। वैसे भी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि धर्मांतरण से जुड़े मामलों पर खास नजर रखने के निर्देश है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अब ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करेंगे। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में इस विषय पर सख्ती और बढ़ेगी।

सामाजिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश

सरकार का मानना है कि यह कानून सामाजिक संतुलन और शांति बनाए रखने में मदद करेगा। धर्मांतरण को लेकर होने वाले विवाद और तनाव को रोकने के लिए यह कदम अहम माना जा रहा है।

फिलहाल इस कानून के लागू होने के बाद प्रदेश में इसकी चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि जमीनी स्तर पर यह कानून कितना असरदार साबित होता है और क्या वाकई इससे जबरन धर्मांतरण के मामलों पर लगाम लग पाती है।

यह खबरें भी पढ़ें...

सोने से पहले MP पुलिस के जवान करेंगे रामायण का पाठ! कांग्रेस ने उठाए धार्मिक स्वतंत्रता पर सवाल

धर्मांतरण करवाने वाले अब नहीं बख्शे जाएंगे... जल्द लागू होगा नया धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम

मध्यप्रदेश में धार्मिक स्वतंत्रता कानून में हुए संशोधन पर गरमाई सियासत

मध्यप्रदेश में धार्मिक स्वतंत्रता कानून में हुए संशोधन पर गरमाई सियासत

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ गृहमंत्री विजय शर्मा
  • धार्मिक स्वतंत्रता
  • धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026
  • धर्मांतरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती