रायपुर में ATM पर गैंग का कब्जा, दो दिन में लाखों की ठगी

Krishna Kumar Sikander | Jun 29, 2025, 14:28 IST
Share
Gang takes over ATM in Raipur the sootr
Gang takes over ATM in Raipur the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में IDBI बैंक के टाटीबंध A to Z चौक स्थित ATM को निशाना बनाकर एक ठग गिरोह ने दो दिनों तक लूट मचाई। 20 और 21 जून को इस ATM से कई ग्राहकों के खातों से पैसे कट गए, लेकिन नकदी उनके हाथ नहीं लगी।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में IDBI बैंक के टाटीबंध A to Z चौक स्थित ATM को निशाना बनाकर एक ठग गिरोह ने दो दिनों तक लूट मचाई। 20 और 21 जून को इस ATM से कई ग्राहकों के खातों से पैसे कट गए, लेकिन नकदी उनके हाथ नहीं लगी। ग्राहकों को लगा कि ऐसा किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ होगा। मगर, बैंक से जानकारी मांगी तो पता चला कि यह ठगी थी। बैंक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

ये खबर भी पढ़ें... एटीएम से अब आसानी से मिलेंगे 100 और 200 रुपए के नोट: RBI ने बैंकों को दिए निर्देश

ऐसे दिया ठगी को अंजाम

पुलिस और बैंक सूत्रों के मुताबिक, गैंग ने ATM के कैश डिस्पेंसर में छेड़छाड़ कर नोट निकलने वाली जगह पर कुछ चिपकाया, जिससे नकदी मशीन में ही अटक रही। ग्राहक खाली हाथ लौट रहे थे, लेकिन उनके खातों से पैसे कट चुके थे। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध शख्स ATM में छेड़छाड़ करते और बाद में फंसे नोट निकालते दिखा। बैंक प्रबंधन को 23 जून को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद 27 जून को आमानाका थाने में FIR दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें... RBI New Rules : 1 मई से एटीएम से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा, RBI ने बदले नियम

कितना हुआ नुकसान?

बैंक की शिकायत के अनुसार, जय मां महामाया रोड लाइन्स से 15,000, मनवीर सिंह संधु से 4,900, संपतलाल पटेल से 7,000, कुलविंदर सिंह से 20,000, कमल किशोर से 12,000 और शुभम साहू के खाते से 20,000 रुपये निकाले गए। बैंक को आशंका है कि और भी कई खाताधारक इस ठगी का शिकार हुए होंगे, जिनकी शिकायत अभी सामने नहीं आई। अनुमान है कि गैंग ने एक लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की।

ये खबर भी पढ़ें... RBI New Rules : 1 मई से एटीएम से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा, RBI ने बदले नियम

राजस्थान या UP के गैंग पर शक

पुलिस को शक है कि यह वारदात राजस्थान या उत्तर प्रदेश के किसी गैंग ने अंजाम दी। छह-आठ महीने पहले भी उत्तर प्रदेश के एक गैंग के दो सदस्यों को रायपुर में रंगे हाथ पकड़ा गया था, जो आमानाका, सरस्वतीनगर और कबीरनगर के ATM को निशाना बना रहे थे। तब सरस्वतीनगर पुलिस ने दोनों को जेल भेजा था। अब पुलिस राजस्थान के गैंग पर नजर रखते हुए जांच को तेज कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें... ATM in Train : रेलवे ने दी यात्रियों को सुविधा, अब ट्रेन में भी एटीएम, कैश निकालना होगा आसान

पुलिस और बैंक की कार्रवाई

आमानाका थाने के टीआई सुनील दास ने बताया कि IDBI बैंक की ब्रांच मैनेजर अमृता मीढ़ा की शिकायत पर जांच शुरू की गई है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं, जिनके आधार पर पुलिस गैंग की तलाश में जुटी है। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि अगर किसी और के खाते से भी अनधिकृत रकम कटी हो, तो तुरंत शिकायत दर्ज करें।

ग्राहकों के लिए सलाह

पुलिस और बैंक ने लोगों से अपील की है कि ATM से पैसे निकालते समय मशीन की जांच करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत बैंक या पुलिस को सूचित करें। इस घटना ने एक बार फिर ATM सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

रायपुर एटीएम ठगी | ATM धोखाधड़ी | IDBI बैंक ठगी | लाखों की ठगी | कैश डिस्पेंसर छेड़छाड़ | खाते से पैसे कटे | Raipur ATM Fraud | ATM Cheating/Fraud) | Amanaka Police Station | IDBI Bank Fraud | Lakhs of Fraud | Cash Dispenser Tampering | Money Deducted from Account

Tags:
  • लाखों की ठगी
  • रायपुर एटीएम ठगी
  • ATM धोखाधड़ी
  • आमानाका थाना
  • IDBI बैंक ठगी
  • कैश डिस्पेंसर छेड़छाड़
  • खाते से पैसे कटे
  • Raipur ATM Fraud
  • ATM Cheating/Fraud)
  • Amanaka Police Station
  • IDBI Bank Fraud
  • Lakhs of Fraud
  • Cash Dispenser Tampering
  • Money Deducted from Account
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं