बच्ची ने राधे-राधे कहा तो प्रिंसिपल ने मुंह पर टेप चिपकाया... गिरफ्तार
Kanak Durga Jha | Updated:
girl said Radhey Radhey principal put tape her mouth mother teresa school durg
mother teresa school durg : नर्सरी की छात्रा ने राधे-राधे बोलकर अभिवादन किया तो मिशनरी स्कूल की प्रिंसिपल ने उसके मुंह पर टेप चिपका दिया और मारपीट की।
जब मैं राधे-राधे बोली तो स्कूल मिस ने मेरे मुंह पर टेप लगा दिया, एक टेप ऐसा लगाया दूसरा वैसा, काफी देर तक ऐसे ही रखा, जब मैं बोल नहीं पाई तो मुझे मारा और मिस जोर-जोर से चिल्ला के बात कर रही थी.... ये कहना है दुर्ग जिले के मदर टेरेसा स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली मासूम बच्ची का। जिसने स्कूल से घर आने के बाद पेरेंट्स को पूरी बात बताई। बच्ची के हाथ में मारपीट के निशान भी थे। जिसके बाद परिजनों ने सीधे नंदिनी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
यह इंग्लिश मीडियम मिशनरी स्कूल बागडूमर गांव में संचालित है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल की प्रिंसिपल इला इवन कौलवीन ने बच्ची के राधे-राधे कहने पर उसके मुंह पर 15 मिनट तक टेप लगाए रखा और उसे मारा। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, यह घटना बुधवार (30 जुलाई) सुबह करीब 7:30 बजे की है। बच्ची के पिता प्रवीण यादव की दर्ज शिकायत के मुताबिक, साढ़े तीन साल की उनकी बेटी गर्विता यादव बागडूमर गांव के मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ती है। बच्ची रोज की तरह बुधवार को स्कूल पहुंची।
बच्ची को सिखाए हिंदू परंपरा के अनुसार उसने 'राधे-राधे' बोलकर अभिवादन किया। इस पर प्रिंसिपल नाराज हो गई और बच्ची के मुंह पर टेप चिपका दिया, साथ ही उसे पीटा भी। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए हैं।
सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
यह इंग्लिश मीडियम मिशनरी स्कूल बागडूमर गांव में संचालित है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल की प्रिंसिपल इला इवन कौलवीन ने बच्ची के राधे-राधे कहने पर उसके मुंह पर 15 मिनट तक टेप लगाए रखा और उसे मारा। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची के शरीर पर मिले चोट के निशान
बच्ची को सिखाए हिंदू परंपरा के अनुसार उसने 'राधे-राधे' बोलकर अभिवादन किया। इस पर प्रिंसिपल नाराज हो गई और बच्ची के मुंह पर टेप चिपका दिया, साथ ही उसे पीटा भी। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए हैं।
स्कूल की टीचर के खिलाफ शिकायत पिता ने बताया कि जब बेटी स्कूल से घर आई, तो वह चुपचाप सो गई। उठने के बाद जब उससे पूछा कि क्या हुआ, तो उसने सारी बात बताई। मैडम ने बताया था कि बच्ची पढ़ती नहीं है, इसलिए टेप लगा दिया था। इस मामले की बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है और बच्ची को मुलाहिजा के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। स्कूल की टीचर को पुलिस ने रिमांड में लिया है। फिलहाल बच्ची के हाथ में चोट के निशान मिले हैं।
|
बजरंग दल ने की स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग
FAQ
- घटना कहां और कब हुई?
दुर्ग जिले के बागडूमर गांव स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में 30 जुलाई की सुबह। - बच्ची ने क्या कहा और क्या आरोप हैं?
बच्ची ने कहा कि "राधे-राधे" बोलने पर मैडम ने उसके मुंह पर टेप चिपका दिया और मारा। - स्कूल प्रिंसिपल का नाम क्या है और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?
प्रिंसिपल का नाम इला इवन कौलवीन है; उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। - बच्ची के शरीर पर चोट के क्या प्रमाण मिले?
बच्ची के हाथ में चोट के निशान मिले हैं, जिसे मेडिकल रिपोर्ट से पुष्टि की जा रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
By Sandeep Kumar
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
By Sumit Kumar
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
By Umeshwari Baghel
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
By Sandeep Kumar
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
By Ashish Bhardwaj
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
By Sumit Kumar
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत
By Raghvendra Singh Rathore