छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में होगी 1295 शिक्षकों की भर्ती, प्रमोशन पर भी फोकस

VINAY VERMA | Sept 02, 2026, 19:18 IST
Share
सरकारी कॉलेजों में 1295 शिक्षकों की भर्ती
सरकारी कॉलेजों में 1295 शिक्षकों की भर्ती

छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 1295 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज की जा रही है। 700 सहायक प्राध्यापक और 595 प्राध्यापक के पद भरे जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। राज्य में 700 सहायक प्राध्यापकों और 595 प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। यानी कॉलेजों को कुल 1295 शिक्षक मिलने की राह साफ हो रही है। इसका सीधा असर आने वाले शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई और शिक्षकों के कार्यभार पर पड़ेगा।

700 सहायक प्राध्यापक

सहायक प्राध्यापकों के 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से जारी है। प्रक्रिया में आ रही रुकावटों को दूर कर इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। खाली पदों पर नई नियुक्तियां होने से लंबे समय से शिक्षकों की कमी झेल रहे सरकारी कॉलेजों को राहत मिलने की उम्मीद है।

595 प्राध्यापक भी भरेंगे

सिर्फ सहायक प्राध्यापक ही नहीं, बल्कि प्राध्यापकों के 595 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जा रही है। इससे उच्च कक्षाओं में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी दूर करने की कोशिश होगी। भर्ती पूरी होने पर कॉलेजों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने का रास्ता खुलेगा।

प्राचार्य प्रमोशन की पेंडेंसी खत्म

शिक्षकों की नई भर्ती के साथ विभागीय पदोन्नति पर भी फोकस किया गया है। डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों के पदों पर लंबित पदोन्नति प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पात्र शिक्षकों को समय पर पदोन्नति मिलने और प्राचार्यों के खाली पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ होगा।

अपात्र प्रमोशन की भी जांच

पदोन्नति प्रक्रिया में पात्रता को लेकर भी सख्ती की जा रही है। ऐसे प्राध्यापकों के मामलों की जांच की जा रही है, जिन्हें अपात्र होने के बावजूद पदोन्नति मिली। ऐसे मामलों में हुई कार्रवाई की समीक्षा भी की जा रही है। यानी प्रमोशन लिस्ट में पात्रता और नियमों की जांच अहम रहेगी।

प्रमोशन में नो पेंडेंसी

सरकार का फोकस सिर्फ नई भर्ती तक सीमित नहीं है। लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रकरणों को निपटाने की प्रक्रिया भी साथ-साथ आगे बढ़ रही है। खासकर डिग्री कॉलेज प्राचार्य के पदों पर पेंडेंसी खत्म होने से विभागीय पदोन्नति का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

वेतनमान और कोर्ट केस भी अटकेंगे नहीं

वरिष्ठ और प्रवर श्रेणी वेतनमान से जुड़े लंबित मामलों के कारण शिक्षकों को न्यायालय जाना पड़ रहा है। विभाग में लंबित न्यायालयीन प्रकरणों और याचिकाओं का निराकरण 1 अक्टूबर 2026 तक करने का लक्ष्य रखा गया है। पीएचडी अनुमोदन और शिक्षकों से जुड़ी शिकायतों की स्थिति भी जांची जा रही है।

कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर नजर

भर्ती और पदोन्नति के साथ अतिथि व्याख्याताओं के शिक्षकीय कार्यों का नियमित आकस्मिक निरीक्षण भी किया जाएगा। इसका मकसद कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता बनाए रखना है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रत्येक सरकारी कॉलेज को मिले बजट की कॉलेजवार जानकारी भी तैयार की जा रही है।

सीट बढ़ेंगी, कैलेंडर बदलेगा

कॉलेजों में सीट वृद्धि की प्रक्रिया को भी समयबद्ध करने की तैयारी है। दिसंबर तक सरकारी और निजी कॉलेजों से सीट बढ़ाने के प्रस्ताव लिए जाएंगे और जनवरी तक मंजूरी देने की योजना है। लॉ और बीएड जैसे पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन आवेदनों का समय पर निराकरण किया जाएगा।

नए B.Ed. पाठ्यक्रम की तैयारी

चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए NCTE की नैक ग्रेडिंग शर्तों को लेकर भी तैयारी शुरू की जा रही है। वहीं BCI के नियमों के मुताबिक प्रति सेक्शन 60 विद्यार्थियों के अनुपात को समायोजित करने की व्यवस्था पर भी काम होगा। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा का कहना है कि खाली पदों को भरना और लंबित पदोन्नतियां पूरी करना प्राथमिकता है। भर्ती और प्रमोशन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से समयसीमा में पूरी की जाएगी।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में कितने शिक्षकों की भर्ती होगी?
    छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में कुल 1295 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इनमें 700 सहायक प्राध्यापक और 595 प्राध्यापक के पद शामिल हैं।
  2. छत्तीसगढ़ में कॉलेज प्राचार्यों का प्रमोशन कब होगा?
    डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य पदों पर लंबित पदोन्नति प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।


ये खबरें भी पढ़ें...

शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, एक साथ नहीं भरेंगे सभी खाली पद

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में यूट्यूबरों की नो-एंट्री, 5000 शिक्षकों की भर्ती जल्द

छत्तीसगढ़ में 2292 पदों पर सहायक शिक्षकों की भर्ती, अक्टूबर में हो सकती है परीक्षा

एमपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में आज ही मिलेंगे नियुक्ति पत्र,सात दिन में देनी होगी जॉइनिंग

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षक भर्ती
  • सरकारी कॉलेज
  • सहायक प्राध्यापक
  • बीएड
  • शिक्षकों की भर्ती
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?