दीपक बैज के घर की जासूसी करा रही सरकार, कांग्रेस नेताओं ने लगाया आरोप

Arun Tiwari | Published:
Share
Government spying on Deepak Baijs house Congress leaders allege
Government spying on Deepak Baijs house Congress leaders allege

नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस में घमासान मंच गया है। कांग्रेस ने सरकार पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर की जासूसी कराने का गंभीर आरोप लगाया है।

नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस में घमासान मंच गया है। कांग्रेस ने सरकार पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर की जासूसी कराने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि बीते 24 घंटों से उनके घर की रेकी की जा रही थी।

बुधवार को रायपुर में दंतेवाड़ा पुलिस इंस्पेक्टर और तीन पुलिसकर्मियों को संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया। कांग्रेस ने इसे सरकार द्वारा दबाव बनाने की साजिश करार दिया है। दीपक बैज का कहना है कि उनके घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं।

ये खबर भी पढ़िए...दो हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर... 2 लाख का था ईनाम

जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस बारे में संदेह हुआ, तो उन्होंने वहां दंतेवाड़ा इंस्पेक्टर नरेश सलाम और तीन पुलिसकर्मियों को देखा। पूछताछ में पुलिसकर्मियों ने बताया कि वे एएसपी आरके बर्मन के निर्देश पर रायपुर आए थे और कांग्रेस नेता अवधेश गौतम की तलाश कर रहे थे। कांग्रेस इसे राजनीतिक साजिश बता रही है।



deepak baij
deepak baij


ये खबर भी पढ़िए...CG Board Exam 2025 : 10वीं-12वीं बोर्ड के इन स्टूडेंट्स को मिलेंगे बोनस अंक


विपक्ष को दबाने की साजिश

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि मेरे घर की रेकी क्यों हो रही है? क्या सरकार हमारी जासूसी करवा रही है? इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया गया।

ये खबर भी पढ़िए...जिस केमिकल से स्कूल में बच्चों ने ब्लास्ट किया,आसानी से मिल रहा ऑनलाइन

बैज ने आरोप लगाया कि रायपुर आने वाले जिला पंचायत सदस्यों को धमतरी में रोका गया,यह लोकतंत्र पर हमला है। नगरीय निकाय चुनावों की हार की समीक्षा के लिए पीसीसी में बैठक बुलाई गई। इस बैठक में ईडी से निपटने की रणनीति तैयार की गई। कांग्रेस विधानसभा घेरने की तैयारी कर रही है।

बघेल का बीजेपी पर निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मामले में बीजेपी पर आरोप लगाए हैं। बघेल ने अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने लिखा,भाजपा सरकार को कौन सा डर सता रहा है कि वह विपक्ष के नेताओं की जासूसी करवा रही है? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर की जासूसी करते हुए पुलिस अधिकारी पकड़े गए हैं। यह भाजपा के लोकतंत्र विरोधी रवैये का एक और उदाहरण है।

ये खबर भी पढ़िए...किसानों को फ्री में बिजली देगी साय सरकार... 19762 करोड़ का बजट पेश

Tags:
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • दीपक बैज
  • कांग्रेस दीपक बैज
  • कांग्रेस छत्तीसगढ़ दीपक बैज
  • cg political news
  • PCC Chief dipak baij
  • Chhattisgarh Political News
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर