हनुमान अंश फिल्म को टैक्स फ्री करने पर सीएम साय का बड़ा बयान

Umeshwari Baghel | Sept 10, 2026, 18:33 IST
Share
हनुमान अंश पर सीएम साय का बड़ा ऐलान
हनुमान अंश पर सीएम साय का बड़ा ऐलान

छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पहले संगठन के लोगों के साथ फिल्म देखेंगे। इसके बाद फैसला लिया जाएगा। चांपा पुलिस हिरासत मौत मामले में सीएम ने दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • हनुमान अंश फिल्म पर सीएम साय का बड़ा बयान
  • फिल्म देखने के बाद टैक्स फ्री पर होगा फैसला
  • चांपा हिरासत मौत मामले में दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा
  • कलेक्टरों के साथ सेवा संकल्प अभियान पर हुई चर्चा
  • सीएम साय बोले- लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई
Raipur। छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने की मांग के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। सीएम साय ने कहा कि वह संगठन के लोगों के साथ यह फिल्म देखेंगे। फिल्म देखने के बाद ही इसे टैक्स फ्री करने को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

फिल्म को लेकर विधायक ने की थी टैक्स फ्री की मांग

भगवान हनुमान और सनातन संस्कृति से जुड़े विषय पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर प्रदेश में चर्चा चल रही है। इससे पहले इंदौर विधायक गोलू शुक्ला ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की थी। उनका कहना था कि धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों से जुड़ी फिल्म को आम लोग भी आसानी से देख सकें।

पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर बोले सीएम

चांपा में पुलिस हिरासत के दौरान युवक की मौत के मामले पर भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है। जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी।

कलेक्टरों के साथ सेवा संकल्प अभियान पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों के साथ हुई बैठक को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत अलग-अलग 12 बिंदुओं पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीएम ने बताया कि अधिकारियों को इन कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए आम लोगों तक सेवा और जनकल्याण से जुड़े कामों को पहुंचाने पर जोर रहेगा।

FAQ

  1. क्या छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है?
    नहीं, अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि फिल्म देखने के बाद टैक्स फ्री करने पर निर्णय लिया जाएगा।
  2. हनुमान अंश’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग किसने की थी?
    फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग इंदौर विधायक गोलू शुक्ला ने की थी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
  3. चांपा पुलिस हिरासत मौत मामले में सीएम साय ने क्या कहा?
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मामले की जांच जारी है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़े...

एमपी के सुनील लोधी ने हनुमान अंश में गाया भजन, सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर वायरल

फिल्म हनुमान अंश के नेत्रहीन गायक सुनील की आंखों का इलाज कराएगी सरकार, सीएम का ऐलान

हनुमान अंश के बाद अब तेरा साईं फिल्म की बारी, रिलीज डेट फाइनल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर दौरा: पंडुम कैफे और बुढ़ादेव महोत्सव में देंगे विकास की सौगातें

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • फिल्म हनुमान अंश
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC