छत्तीसगढ़ कोल घोटाला केस: विधायक देवेंद्र यादव की याचिका खारिज, कांग्रेस प्रवक्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार को संभव
Vikram Jain | Updated:
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला केस: विधायक देवेंद्र यादव की याचिका खारिज, कांग्रेस प्रवक्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार को संभव
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला मामले में शनिवार सुनवाई।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ कोल घोटाला मामले में शनिवार को रायपुर के विशेष न्यायालय में सुनवाई हुई। इसमें विधायक देवेंद्र यादव अग्रिम जमानत याचिका पर भी फैसला लिया गया है। बचाव पक्ष की लगभग डेढ़ घंटे से ज्यादा की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने याचिका पर फैसला सुनाते हुए उसे खारिज कर दिया। इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई संभव है।
क्या कहा बचाव पक्ष के वकील ने...
ED कोर्ट में चल रही कोयला घोटाला मामले की सुनवाई पर कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव के वकील संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ED ने इनकम टैक्स के मुकदमे पर ही आधारित केस किया था। तो जब इनकम टैक्स का मुकदमा ही गलत है गैर कानूनी है तो इन पर भी मुकदमा नहीं चलना चाहिए। देवेंद्र यादव के बेल को लेकर इन्ही मामलों के साथ हमने जिरह किया है। बेल को लेकर जिरह किया गया था। उच्चतम न्यायालय ने पहले भी इस तरह के कार्यों को गैर कानूनी कहा है यह पूरा मुकदमा गलत है।
बचाव पक्ष के वकील ने दी यह दलील
विशेष अदालत में दिल्ली से आए वकीलों ने देवेंद्र यादव का पक्ष रखा। जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ घंटे तक देवेंद्र यादव के वकील ने अपनी दलील कोर्ट में पेश की है। इस दौरान वकील ने कहा है कि देवेंद्र यादव के खिलाफ कोई भी पुख्ता सबूत प्रवर्तन निदेशालय के पास नहीं है। जिन व्हाट्सएप चैट्स का जिक्र किया गया है, उनमें भी साफ-साफ या नहीं प्रदर्शित होता कि पैसे देवेंद्र यादव को गए हैं या पैसे भेजे गए हैं। देवेंद्र यादव के वकील ने जमानत याचिका में दलील पेश करते हुए यह भी कहा है कि देवेंद्र यादव अपने क्षेत्र के सम्मानित नेता हैं। इस बार भी वह चुनाव जीत कर विधायक बने हैं।
ईडी के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया
ईडी के अधिवक्ता डॉ. सौरभ पांडेय ने बहस के दौरान बचाव पक्ष की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि ईडी के पास पूरा प्रमाण है। कोल घोटाले की जांच करते हुए जो डायरी मिली हैं। उनमें जिन नामों का जिक्र है जैसे डी यादव, डी नवाज इसको सूर्यकांत तिवारी के करीबी कर्मचारी निखिल चंद्राकर ने डिकोड कर दिया है। अपने स्टेटमेंट में उसमे साफ-साफ बताया है कि यह नाम देवेंद्र यादव से जुड़े हुए हैं।
बता दे कि छत्तीसगढ़ कोल घोटाला मामले में रायपुर की विशेष अदालत में शनिवार को सुनवाई हुई, कोल घोटाले के जेल में बंद सभी आरोपियों को पेश किया है। इसमें सौम्या चौरसिया ने स्वास्थ्य कारणों के चलगे कोर्ट में पेश होने पर असमर्थता जताई है।इसके साथ ही कांग्रेस नेता आरपी सिंह ने जमानत याचिका लगाई है।

PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
By Amresh Kushwaha
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
By Sanjay Gupta
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha