धान खरीदी से पहले कर्मचारियों की हड़ताल... कृषि मंत्री नेताम बोले- किसानों को नहीं होने देंगे नुकसान

Harrison Masih | Nov 12, 2025, 17:46 IST
Share
hhattisgarh-paddy-procurement-strike-ramvichar-netam-statement the sootr
hhattisgarh-paddy-procurement-strike-ramvichar-netam-statement the sootr

धान खरीदी शुरू होने से ठीक पहले जब सहकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए, तो किसान चिंता में पड़ गए। लेकिन सरकार ने तुरंत मोर्चा संभाला। मंत्री नेताम ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस बिचौलियों के सहारे राजनीति कर रही है।

Raipur. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धान खरीदी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। धान खरीदी शुरू होने से पहले सहकारी समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे प्रशासनिक स्तर पर चिंता बढ़ी है। हालांकि, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने स्थिति को संभालने का भरोसा दिया है और कहा है कि सरकार ने “वैकल्पिक व्यवस्था” पहले ही तैयार कर ली है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

मंत्री नेताम का बड़ा बयान: 'धान खरीदी हर हाल में समय पर होगी'

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी का सीजन शुरू होने जा रहा है। मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि सभी जिलों के कलेक्टरों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी हालत में खरीदी प्रक्रिया प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संग्रहण केंद्रों पर वैकल्पिक कर्मचारी और अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं, ताकि हड़ताल के बावजूद खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया — “किसानों को धान बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार उनके हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। खरीदी में देरी या अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।”

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को झेलनी पड़ सकती है ये परेशानी

ये खबर भी पढ़ें... 15 नवंबर से होगी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर से होगी मॉनिटरिंग

कांग्रेस पर मंत्री का पलटवार: 'अवैध कारोबारियों से जुड़े हैं कांग्रेस नेता'

धान खरीदी को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर पलटवार करते हुए कृषि मंत्री नेताम ने कहा —“अवैध शराब, चखना और धान बिक्री में शामिल लोगों से कांग्रेस के गहरे संबंध हैं। कोचियागिरी (बिचौलियों) के भरोसे ही कांग्रेस चल रही है। जब सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करती है, तो कांग्रेस के नेता हल्ला मचाने लगते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को किसानों के हित की नहीं, सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बनाने की चिंता है।

सरकार की तैयारियां पूरी

15 नवंबर से प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों पर खरीदी प्रक्रिया शुरू होगी। कलेक्टरों को वैकल्पिक कर्मचारियों की व्यवस्था करने के अधिकार दिए गए हैं। विभागीय अधिकारी रोज़ाना प्रगति रिपोर्ट मंत्रालय को भेज रहे हैं। किसानों को उनके पंजीकृत केंद्रों पर सुचारू खरीदी का भरोसा दिलाया गया है।

छत्तीसगढ़ में हर साल नवंबर से धान खरीदी का सीजन शुरू होता है। राज्य सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदती है। इस बार लगभग 98 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। हड़ताल से खरीदी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन सरकार का कहना है कि यह प्रक्रिया अबाधित रूप से चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें... 14 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी, विधानसभा सत्र और राष्ट्रपति के आगमन पर होगी चर्चा

ये खबर भी पढ़ें... धान खरीदी में अनियमितता हुई तो नपेंगे कलेक्टर, सीएम विष्णुदेव साय का फरमान, सेक्रेटरी करेंगे मॉनिटरिंग

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • धान खरीदी
  • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी
  • मंत्री रामविचार नेताम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच