हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सहमति से तलाक के बाद भी पति को उठाना होगा खर्चा

Kanak Durga Jha | Apr 19, 2025, 14:42 IST
Share
High Court decision after divorce husband have bear expenses ex wife the sootr
High Court decision after divorce husband have bear expenses ex wife the sootr

Bilaspur High Court decision : बिलासपुर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि यदि पति पत्नी आपसी सहमति से तलाक ले रहे है तो भी पति को पत्नी का भरण पोषण देना होगा।

Bilaspur High Court decision : यदि पति पत्नी आपसी सहमति से तलाक ले रहे है तो भी पति को पत्नी का भरण पोषण देना होगा। ये फैसला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल ने तलाक और भरण पोषण के मामले में सुनाया है।

कोर्ट ने कहा कि, जब तक तलाकशुदा पत्नी की दूसरी शादी नहीं हो जाती, वह भरण-पोषण की हकदार होती है। यह पति की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है कि वह अपनी पूर्व पत्नी को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करे।

ये खबर भी पढ़िए....CG का कोर नक्सली इलाका आतंक से मुक्त...आखिरी नक्सलियों ने किया सरेंडर

इस आदेश के साथ ही कोर्ट ने कहा कि, आपसी सहमति के बाद भी पति को भरण-पोषण के लिए भत्ता देना होगा। हाईकोर्ट ने इस मामले में फैमिली कोर्ट के आदेश को सही ठहराते हुए पति की याचिका को खारिज कर दिया है।

पीड़िता ने लगाई थी याचिका

दरअसल, मुंगेली जिले के एक युवक और युवती की शादी 12 जून 2020 को हुई थी। कुछ ही समय बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद महिला ने आरोप लगाया कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है और घर से निकाल दिया गया है।

27 जून 2023 को महिला ने मुंगेली के फैमिली कोर्ट में 15 हजार प्रतिमाह भरण-पोषण की मांग करते हुए परिवाद दायर किया। उसने बताया कि, पति ट्रक ड्राइवर है और खेती से भी सालाना दो लाख रुपए की कमाई होती है।

ये खबर भी पढ़िए....जिंदगी से हार गया खिलाड़ी... इंस्टा में LIVE आकर फंदे पर लटका

प्रतिमाह 3000 गुजारा भत्ता देने फैमिली कोर्ट का आदेश

युवक ने कोर्ट में दावा किया कि पत्नी बिना कारण ससुराल छोड़ चुकी है। इसके बाद दोनों का आपसी सहमति से तलाक 20 फरवरी 2023 को हो चुका है। ऐसे में वह किसी भी तरह से भत्ता देने का हकदार नहीं है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैमिली कोर्ट ने अक्टूबर 2023 में महिला को प्रतिमाह 3 हजार रुपए भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

ये खबर भी पढ़िए....प्लास से दलित मजदूरों का प्राइवेट पार्ट खींचा... राजस्थान से आए थे CG

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक लेने के बाद भरण-पोषण को लेकर क्या निर्णय दिया है?
    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने निर्णय दिया है कि अगर पति-पत्नी आपसी सहमति से तलाक लेते हैं, तो भी पति को पत्नी को भरण-पोषण (गुजारा भत्ता) देना होगा, जब तक कि पत्नी की दूसरी शादी नहीं हो जाती।
  2. महिला ने भरण-पोषण की मांग कब और कितनी राशि के लिए की थी?
    महिला ने 27 जून 2023 को मुंगेली फैमिली कोर्ट में याचिका दायर कर 15,000 रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण की मांग की थी।
ये खबर भी पढ़िए....रायपुर में बनेगा NIFT... सब्यसाची जैसे इनके कई डिजाइनर्स हैं मशहूर

CG News | Bilaspur High Court order | Bilaspur High Court new order | Bilaspur High Court big decision | बिलासपुर

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • हाईकोर्ट
  • बिलासपुर
  • Bilaspur High Court big decision
  • Bilaspur High Court order
  • Bilaspur High Court new order
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा