महादेव सट्टा एप में 50 करोड़ का अवैध लेन देन, हाईकोर्ट का संदिग्ध बैंक खाते अनफ्रीज करने से इनकार
Arun Tiwari | May 21, 2026, 14:44 IST
highcourt-blocks-mahadev-betting-bank-accounts
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महादेव सट्टा एप से जुड़े 50 करोड़ रूपए के अवैध लेन-देन मामले में संदिग्ध और फर्जी बैंक खातों को जांच पूरी होने तक अनफ्रीज करने से साफ इनकार कर दिया है।
RAIPUR : छत्तीसगढ़ के महादेव सट्टा एप से जुड़े करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग खारिज कर दी है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि जिन खातों का उपयोग कथित तौर पर अवैध वित्तीय गतिविधियों और अपराध से अर्जित रकम के ट्रांजेक्शन में किया गया हो, उन्हें जांच पूरी होने से पहले संचालित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।कोर्ट के इस फैसले को ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ जांच एजेंसियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। साथ ही इसे अवैध ऑनलाइन बेटिंग और हवाला जैसे वित्तीय अपराधों पर सख्त संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।
सुनवाई के दौरान जांच एजेंसियों ने अदालत को बताया कि महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है। इस नेटवर्क को संचालित करने के लिए कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया था, जिन्हें जांच के दौरान फ्रीज किया गया ताकि धन के प्रवाह और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा सके।
जांच एजेंसियों के मुताबिक पूरा नेटवर्क फर्जी बैंक खातों और शेल कंपनियों के जरिए संचालित किया जा रहा था। आरोप है कि सट्टेबाजी से हासिल रकम को अलग-अलग खातों के माध्यम से ट्रांसफर कर उसकी असली स्रोत को छिपाने की कोशिश की गई। इसके लिए कई लोगों के नाम पर खाते खुलवाए गए और उनका उपयोग अवैध ट्रांजेक्शन में किया गया।
मामले में बैंकिंग सिस्टम के दुरुपयोग की भी आशंका जताई गई है। जांच के दौरान कुछ बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है। पुलिस का दावा है कि आईसीआईसीआई बैंक के कुछ कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से फर्जी तरीके से खाते खोले गए। आरोप है कि ओटीपी और दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर अकाउंट संचालित किए गए। फिलहाल पुलिस बैंक कर्मचारियों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
याचिकाकर्ता विकास कुमार सिंह ने अदालत में दलील दी कि वह इस मामले में प्रत्यक्ष आरोपी नहीं है और पुलिस आवश्यक दस्तावेज व साक्ष्य पहले ही जुटा चुकी है। ऐसे में बैंक खाते को फ्रीज रखने का कोई औचित्य नहीं बनता। हालांकि अदालत ने इस तर्क को पर्याप्त नहीं माना और खाते को अनफ्रीज करने से इनकार कर दिया। इससे पहले न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने भी खाते को अनफ्रीज करने संबंधी याचिका खारिज कर दी थी। बाद में सत्र न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका दायर की गई, लेकिन वहां भी निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा गया।
आरोपी पर
मामले में तारबाहर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी रजत जैन और उसके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि आरोपियों ने संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क तैयार कर कई लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए और उनके जरिए अवैध वित्तीय लेन-देन को अंजाम दिया।
फेसबुक इंस्ट्राग्राम पर चालू है महादेव सट्टा, कांग्रेस का हमला, उप्पल और चंद्राकर को भारत क्यों नहीं लाई सरकार
जिन IPS पर है महादेव सट्टा एप से जुड़े होने का आरोप, उनमें 4 करोड़पति और एक के पास कौड़ी भी नहीं
महादेव सट्टा केस में 21.45 करोड़ की संपत्तियां अटैच, रवि उप्पल ने दुबई में भी खरीदी थी प्रॉपर्टी
महादेव सट्टा केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटै
50 करोड़ का अवैध लें देन:
फ़र्ज़ी बैंक खातों ला नेटवर्क:
बैंक सिस्टम का दुरूपयोग:
कहते अनफ्रीज़ करने से इनकार:
आरोपी पर एफआईआर :
यह खबरें भी पढ़ें...
जिन IPS पर है महादेव सट्टा एप से जुड़े होने का आरोप, उनमें 4 करोड़पति और एक के पास कौड़ी भी नहीं
महादेव सट्टा केस में 21.45 करोड़ की संपत्तियां अटैच, रवि उप्पल ने दुबई में भी खरीदी थी प्रॉपर्टी
महादेव सट्टा केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटै
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava