डॉक्टर ड्यूटी से गायब, नोटिस देने पर कलेक्टर के खिलाफ खोल दिया मोर्चा

Aparajita Priyadarshini | May 30, 2024, 17:29 IST
Share
रह-ृ
रह-ृ

धमतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कलेक्टर पर डॉक्टरों ने वेतन काटने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही डॉक्टर ने काम बंद करने की चेतावनी दी है।

कलेक्टर की सख्ती के खिलाफ धमतरी जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मोर्चा खोल दिया है। डॉक्टरों ने प्रशासन को हड़ताल की चेतावनी दी है। सभी डॉक्टर कलेक्टर नम्रता गांधी से नाराज हैं और उन पर बदसलूकी का आरोप लगा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से कलेक्टर एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर्स से किये गए दुर्व्यवहार से वे आहत हैं।

क्या कहा डॉक्टरों ने

डॉक्टरों का कहना है कि पिछले दिनों कलेक्टर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन समेत 16 डॉक्टरों को नोटिस थमा दिया था। इसके अलावा जो डॉक्टर्स अस्पताल से गैर हाजिर थे उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। इसी बात से जिला अस्पताल के डॉक्टर्स नाराज हैं और उन्होंने कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।
डॉक्टरों को बिना लिखित आदेश के अपने कक्ष में बुलाकर स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही अपमानित किया गया। इसके अलावा विभागीय स्पष्टीकरण सह एक्नॉलेजमेंट को फाड़ दिया गया। बिना उचित कारण के चिकित्सकों की तीन दिनों की सैलरी काटी गई।

ये भी पढ़ें...

PM मोदी का दावा- गांधी फिल्म से मशहूर हुए महात्मा गांधी

डॉक्टरों ने हड़ताल की दी चेतावनी

डॉक्टरों ने चार जून से हड़ताल की चेतावनी दी है। उन्होंने इस बाबत मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है। जिसमें कलेक्टर और कलेक्टर प्रतिनिधि पर डॉक्टरों से बदसलूकी का आरोप लगाया गया है। इसके तहत ही उन्होंने कलमबंद हड़ताल पर जाने की सूचना सीएम के प्रधान सचिव को दी है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Doctors strike
  • डॉक्टर ड्यूटी से गायब
  • कलेक्टर के खिलाफ खोल दिया मोर्चा
  • धमतरी जिला अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज