अमीरों की सूची में छत्तीसगढ़ के सात कारोबारी, 5 स्थानों पर एक ही कंपनी के उद्योगपति

Arun Tiwari | Updated:
Share
thesootr
thesootr

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 गुरुवार, 29 अगस्त को जारी हुई। देश के अमीरों की इस सूची में छत्तीसगढ़ के सात कारोबारियों ने अपनी जगह बनाई है। 2020 में एक भी कारोबारी इस सूची में शामिल नहीं था। जानें इस लिस्ट में कौन किस नंबर पर रहा...

RAIPUR. हुरुन की आज जारी हुई देश के अमीरों की सूची ( Hurun India Rich List 2024 ) में छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) के सात कारोबारियों ने अपनी जगह बनाई है। 2020 में एक भी कारोबारी इस सूची में शामिल नहीं था। छत्तीसगढ़ में पहले और दूसरे नंबर पर एबिस एक्सपोर्ट इंडिया के बहादुर अली और सुल्तान अली हैं। दोनों की कंपनी, रैंक और संपत्ति बराबर है। तीसरे नंबर पर कमल किशोर सारडा हैं जिनकी कंपनी एनर्जी और मिनरल्स के क्षेत्र में काम करती हैं। चौथे, छठवें और सातवें नंबर पर बजरंग लाल अग्रवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल और नारायण प्रसाद अग्रवाल हैं। इनकी कंपनी गोदवारी पॉवर, पॉवर सेक्टर में काम करती है। वहीं पांचवें नंबर पर विनीता आशीष सराफ हैं। इनकी कंपनी सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स है जो फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में काम करती है।

ये हैं छत्तीसगढ़ के सबसे रईस कारोबारी...

बहादुर अली : संपत्ति 4800 करोड़- 549वीं रैंक- एबिस एक्सपोर्ट इंडिया

thesootr
thesootr


सुल्तान अली : संपत्ति 4800 करोड़- 549वीं रैंक- एबिस एक्सपोर्ट इंडिया

कमल किशोर सारडा : संपत्ति 3900 करोड़- 634वीं रैंक- सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स

thesootr
thesootr


बजरंग लाल अग्रवाल : संपत्ति 3500 करोड़- 699वीं रैंक- गोदवारी पॉवर

thesootr
thesootr


विनिता आशीष सराफ : 2500 करोड़- 895वीं रैंक- मनोरमा इंडस्ट्रीज

thesootr
thesootr


हनुमान प्रसाद अग्रवाल : 1700 करोड़- 1192वीं रैंक- गोदवारी पॉवर

नारायण प्रसाद अग्रवाल : 1600 करोड़- 1230वीं रैंक- गोदवारी पॉवर

क्या है हुरुन रिपोर्ट

हुरुन रिपोर्ट एक अग्रणी शोध, लक्जरी प्रकाशन और इवेंट समूह है इसकी स्थापना 1998 में लंदन में हुई थी हुरुन रिपोर्ट भारत, चीन, फ्रांस, यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा और लक्जमबर्ग में कार्य करता है। यह दुनिया भर में सबसे अमीर व्यक्तियों के मूल्यांकन के लिए मान्यता प्राप्त संस्था है। हुरुन रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर अमीरों की सूची का सबसे बड़ा संकलक है।

हुरुन रिपोर्ट के चार विभाग हैं...

हुरुन रिपोर्ट मीडिया- यह विभाग डिजिटल मीडिया और चार पत्रिकाओं का एक समूह है।

हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट, हुरुन कॉन्फ्रेंस- यह उद्यमियों के लिए कार्य करने वाला इवेंट विभाग है।

हुरुन इन्वेस्टमेंट- यह विभाग तकनीक, मीडिया और शिक्षा में निवेश करता है।

हुरुन की भारत में शुरुआत कब?

हुरुन इंडिया की शुरुआत साल 2012 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से स्रातक अनस रहमान जुनैद के नेतृत्व में हुई थी। जुनैद की मुलाकात हुरुन ग्लोबल के संस्थापक रूपर्ट हूगेवेरफ से ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के माध्यम से हुई। साल 2012 के बाद से ही हुरुन भारत में काम कर रहा है।

कई चरणों में होती है इंडिया रिच लिस्ट को तैयार करने की प्रक्रिया

  1. हुरुन इंडिया टीम रिच लिस्ट को तैयार करने के लिए भारत की बड़ी कंपनियों, स्टार्टअप्स और अमीर व्यक्तियों से संबंधित फाइनेंशियल आंकड़ों को इकट्ठा करती है।
  2. इन आंकड़ों में शेयर बाजार की जानकारी, कंपनियों के वित्तीय रिपोर्ट और पब्लिक सोर्सेज से मिला डेटा शामिल होता है।
  3. हुरुन इंडिया की टीम व्यक्तिगत रूप से भी लोगों से संपर्क करके उनकी संपत्ति की जानकारी लेती है।
  4. इसके बाद इकट्ठा किए गए डेटा के आधार पर हर व्यक्ति की कुल संपत्ति का आकलन किया जाता है।
  5. इसके बाद फिर फाइनल लिस्ट जारी की जाती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सीजी न्यूज
  • Hurun India Rich List 2024
  • छत्तीसगढ़ के सात करोबारी
  • एबिस एक्सपोर्ट इंडिया
  • बहादुर अली और सुल्तान अली
  • हुरुन इंडिया रिच लिस्ट छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ के अरबपति
  • बहादुर अली छत्तीसगढ़
  • विनिता सराफ
  • छत्तीसगढ़ के अमीर
  • छत्तीसगढ़ के धनकुबेर
  • छत्तीसगढ़ के रईस
PCCF की बेटी की शादी में मेहमानों की खातिरदारी करेंगे वनकर्मी, ड्यूटी चार्ट और वर्दी में बुलाने के मैसेज वायरल, विभाग में मचा हड़कंप

By VINAY VERMA

PCCF की बेटी की शादी में मेहमानों की खातिरदारी करेंगे वनकर्मी, ड्यूटी चार्ट और वर्दी में बुलाने के मैसेज वायरल, विभाग में मचा हड़कंप
सरकार का नौकरशाही को सख्त संदेश, प्रभाव की आड़ में नहीं बचेगा कोई भ्रष्ट अफसर, अब तक 300 से ज्यादा भ्रष्ट कार्मिकों पर एक्शन

By Jageshwar Prasad

सरकार का नौकरशाही को सख्त संदेश, प्रभाव की आड़ में नहीं बचेगा कोई भ्रष्ट अफसर, अब तक 300 से ज्यादा भ्रष्ट कार्मिकों पर एक्शन
बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने में लापरवाही, 141 व्याख्याताओं पर गिरेगी गाज, माशिमं ने वेतनवृद्धि रोकने का भेजा प्रस्ताव

By VINAY VERMA

बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने में लापरवाही, 141 व्याख्याताओं पर गिरेगी गाज, माशिमं ने वेतनवृद्धि रोकने का भेजा प्रस्ताव
2166 करोड़ का बजट, फिर भी सफाई के 26 लाख अटके! जबलपुर नगर निगम पर एमपी हाईकोर्ट सख्त

By Neel Tiwari

2166 करोड़ का बजट, फिर भी सफाई के 26 लाख अटके! जबलपुर नगर निगम पर एमपी हाईकोर्ट सख्त
महादेव सट्टा कांड के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को कोर्ट से झटका, 2 दिसंबर तक जेल में रहेगा आरोपी

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा कांड के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को कोर्ट से झटका, 2 दिसंबर तक जेल में रहेगा आरोपी
MP हाई कोर्ट में AI से बना फर्जी केस पकड़ा गया, सरकारी वकील के जवाब पर जस्टिस नाराज, पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी रद्द

By Neel Tiwari

MP हाई कोर्ट में AI से बना फर्जी केस पकड़ा गया, सरकारी वकील के जवाब पर जस्टिस नाराज, पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी रद्द
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 7 साल के भीतर छोटी सजा मिलने पर भी कर्मचारी प्रमोशन के लिए होंगे योग्य

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 7 साल के भीतर छोटी सजा मिलने पर भी कर्मचारी प्रमोशन के लिए होंगे योग्य