आंखें बंद करना मुहावरे का क्या अर्थ है... B.Ed की प्रवेश परीक्षा में पूछे ऐसे सवाल

Kanak Durga Jha | Published:
Share
idiom closing your eyes Such questions asked in B.Ed entrance exam
idiom closing your eyes Such questions asked in B.Ed entrance exam

B.Ed Entrance Exam : आंखें बंद करना मुहावरे का क्या अर्थ है- विकल्प था अंधा हो जाना, जानबूझकर अनदेखा करना, आंख खराब कर लेना या आंखों से कुछ दिखाई न देना।

B.Ed Entrance Exam : नींबू, हिंदी व दाल में कौन सा शब्द हमेशा पुल्लिंग रहता है। इस प्रश्न के जवाब के लिए सही विकल्प का चयन करना था। जैसे, सोमवार या नींबू सही है या हिंदी व दाल सही है या सोमवार, नींबू, दाल या सोमवार, नींबू व हिंदी सही है। इसी तरह आंखें बंद करना मुहावरे का क्या अर्थ है- विकल्प था अंधा हो जाना, जानबूझकर अनदेखा करना, आंख खराब कर लेना या आंखों से कुछ दिखाई न देना।

ये खबर भी पढ़िए...बीटेक करने के बाद नक्सली बना बसव राजू, LTTE से ली थी आतंक की पूरी ट्रेनिंग

यह सवाल डीएलएड प्रवेश परीक्षा में पूछे गए। इस परीक्षा में दो लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी तरह सवा लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने बीएड प्रवेश परीक्षा दी। गुरुवार, 22 मई को यह प्रवेश परीक्षा प्रदेशभर में आयोजित की गई। हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार भी बीएड की तुलना में डीएलएड के लिए अधिक आवेदन आए थे। बीएड के लिए 1 लाख 90 हजार और डीएलएड के लिए 2.83 हजार फॉर्म आए थे। बड़ी संख्या में अभ्य​र्थियों ने परीक्षा भी दी।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों ने एक जवान की जान ली, बदले में 30 नक्सलियों को मार गिराया

डीएलएड की परीक्षा में पूछे ऐसे सवाल

डीएलएड की परीक्षा में यह सवाल पूछे गए- रदरफोर्ड किस आविष्कार के लिए प्रसिद्ध हुए, एनईपी 2020 के अनुसार स्कूलों में खेल शिक्षा का अंतिम लक्ष्य क्या है, शिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्या होना चाहिए, हिंदी भाषा में वर्णों की कुल संख्या कितनी है, मूल अधिकारों में से संपत्ति का अधिकार किस संशोधन अधिनियम द्वारा हटा दिया गया। इस प्रवेश परीक्षा के मॉडल आंसर कुछ दिनों में जारी होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर इस साल होने वाले परीक्षाओं में व्यापमं से अब बीएससी नर्सिंग की 29 मई, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की 5 जून को प्रवेश परीक्षा होगी।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई... 26 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर

इस बार भी डीएलएड में प्रवेश के लिए होड़

डीएलएड में एडमिशन के लिए इस बार भी होड़ मचेगी। प्रदेश के करीब 90 संस्थानों में डीएलएड की 6720 सीटें हैं। इसकी प्रवेश परीक्षा के लिए 2 लाख 83 हजार ने फॉर्म भरा था। दो लाख से अधिक परीक्षा में शामिल हुए। उपस्थिति 73 प्रतिशत रही। इसी तरह प्रदेश में बीएड की 14400 सीटें हैं। इसकी प्रवेश परीक्षा के लिए 1 लाख 90 हजार ने आवेदन किया था। इसमें से करीब सवा लाख परीक्षा में शामिल हुए। उपस्थिति 67 प्रतिशत रही। रायपुर में बीएड के 16740 अभ्यर्थियों के लिए 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसी तरह डीएलएड के 19700 परीक्षार्थियों के लिए 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

ये खबर भी पढ़िए...हाई कोर्ट में पहली बार पहुंचा ऐसा अजीब मामला... 20 साल की बेटी का होगा DNA टेस्ट

BEd exam | डीएलएड दो वर्षीय पाठ्यक्रम 2024-26 | CG News | cg news update | cg news today | cg news hindi

Tags:
  • CG News
  • BEd exam
  • b.ed
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • डीएलएड दो वर्षीय पाठ्यक्रम 2024-26
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर