छत्तीसगढ़ में जमकर छलक रही दूसरे राज्यों की महंगी से महंगी शराब

Kanak Durga Jha | Jan 07, 2025, 13:07 IST
Share
illegal liquor business In Chhattisgarh bars and resort Excise department raided
file photo

illegal liquor business In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों से जमकर दूसरे राज्यों के शराब छलक रहे हैं। यह अवैध शराब का व्यापार बड़े रिसॉर्ट और होटलों में हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों से जमकर दूसरे राज्यों के शराब छलक रहे हैं। यह अवैध शराब का व्यापार बड़े रिसॉर्ट और होटलों में हो रहा है। मामले की शिकायत मिलने के बाद आबकारी विभाग ने कई बार व होटलों में छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में अफसरों ने दूसरे राज्य के महंगे से महंगे सहराब जब्त किए। इस शराबों पर हॉलमार्क भी नहीं लगा हुआ है।

नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए

महंगे ब्रांड की शराब व बीयर जब्त

दरअसल, आबकारी विभाग ने रायपुर में संचालित 5 बारों में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान इन बारों में कहीं लिमिट से अधिक मात्रा में स्टॉक मिला, तो कहीं बिना होलोग्राम चस्पा, तो कहीं दूसरे राज्य की शराब मिली। इस कार्रवाई के दौरान विभाग ने भरी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की शराब व बीयर जब्त करने के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

आबकारी विभाग की बड़े रेस्टोरेंट के साथ होटल व छोटे-बड़े बार संचालकों को लाइसेंस देने की लाई गई योजना के बाद अब इन बारों की निगरानी करने के लिए जांच टीम बनाई गई है। यह टीम अब लाइसेंस लेने और नहीं लेने वाले सभी बारों का औचक निरीक्षण करेगी। इसकी शुरुआत रायपुर के 5 बारों से की गई है।

IED ब्लास्ट में 9 जवान शहीद, ऑपरेशन से लौट रही थी फोर्स

इंटरनेशनल बार समेत यहां पड़ा छापा

आबकारी विभाग के अफसरों ने विनार बार, शीतल इंटरनेशनल बार, होटल शेमरॉक ग्रीन, होटल ग्रैंड नीलम तथा जिलेट बार में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने विनार बार से 7 पेटी विदेशी मदिरा माल्ट में बार होलोग्राम चस्पा नहीं पाया गया। इसी प्रकार शीतल इंटरनेशनल बार में 61 बडवाइजर प्रीमियम बीयर, 29 बडवाइजर मैग्नम बीयर, 43 बडवाइजर प्रीमियम केन बीयर एवं 6 बडवाईर मैग्नम केन बीयर जब्त किया गया। जब्त बीयर में बार होलोग्राम चस्पा भी नहीं मिला। इन दोनों बार के संचालकों को लाइसेंस शर्त 4 ग का उल्लंघन पाए जाने पर नोटिस दिया गया है।

जिस रोड भ्रष्टाचार के लिए मुकेश की हत्या... उसी की रिपोर्ट दबा दी

पत्रकार मुकेश चंद्राकर के सिर पर 15 फ्रैक्चर, लिवर के 4 टुकड़े

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • शराब
  • अवैध शराब का धंधा
  • अवैध शराब कारोबार
  • Liquor
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • अवैध शराब का करोबार
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा