जंगल की 10 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन पर अवैध कब्जा, एक्शन में वन विभाग
Krishna Kumar Sikander | Jun 15, 2025, 13:33 IST
Illegal occupation of more than 10 thousand acres of forest land, forest department in action the sootr
छत्तीसगढ़ के जंगलों में 10,348 एकड़ से अधिक वन भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। कुछ जगहों पर लोग मकान बना रहे हैं, तो कहीं खेती की जा रही है। वन विभाग ने इन कब्जों को हटाने के लिए कड़ा रुख अपनाया है और प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ के जंगलों में 10,348 एकड़ से अधिक वन भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। कुछ जगहों पर लोग मकान बना रहे हैं, तो कहीं खेती की जा रही है। वन विभाग ने अब इन कब्जों को हटाने के लिए कड़ा रुख अपनाया है और प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें... वन भूमि पर अवैध कब्जा: 40 घरों पर चला बुलडोजर, बेदखली का बड़ा अभियान
जनवरी 2025 तक वन भूमि पर अवैध कब्जे की 2997 शिकायतें लंबित हैं। सबसे अधिक मामले सरगुजा वन मंडल (393), दक्षिण कोंडागांव (297), कवर्धा (232), सूरजपुर (223) और रायगढ़ (185) में दर्ज हैं। इन पर कार्रवाई अभी बाकी है।
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh News | वक्फ बोर्ड की 30 हजार एकड़ जमीन पर मुतल्लवियों का अवैध कब्जा
धमतरी वन मंडल में सबसे ज्यादा 1,512 एकड़ जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा है। इसके बाद कवर्धा (1,284 एकड़), गरियाबंद (1,144 एकड़), पश्चिम भानुप्रतापपुर (1,141 एकड़) और दक्षिण कोंडागांव (1,079 एकड़) का नंबर आता है।
ये खबर भी पढ़ें... बांधवगढ़ की 200 एकड़ वनभूमि पर अवैध कब्जा: हाईकोर्ट ने इन अफसरों को भेजा नोटिस
साल 2024 में वन विभाग ने 1,613 एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराया। इसमें धमतरी (933 एकड़), बस्तर (290 एकड़), मुंगेली (144 एकड़), बीजापुर (139 एकड़) और कोरबा (25 एकड़) शामिल हैं। उदंती-सीता नदी अभ्यारण्य के इंदागांव रेंज में घुमरापदर गांव के पास बनी अवैध बस्ती को हटाया गया। बलरामपुर के सेमरवा गांव के नजदीक 100 एकड़ वन भूमि पर बने मकानों को बुलडोजर से हटाया गया।
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh News | वक्फ बोर्ड की 30 हजार एकड़ जमीन पर मुतल्लवियों का अवैध कब्जा
गरियाबंद के हरदी जंगल में सोहागपुर बिट में अतिक्रमण हटाने गए वन कर्मियों पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला किया और उन्हें घंटों बंधक बनाए रखा। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वन भूमि को कब्जामुक्त करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कब्जाधारियों से अपील की है कि वे सरकार का सहयोग करें और अवैध कब्जा छोड़ दें।
वन विभाग अब प्रशासन के साथ मिलकर अवैध कब्जों को हटाने में जुट गया है। यह अभियान जंगल और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जंगल की 10 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन पर अवैध कब्जा | एक्शन में वन विभाग | Illegal occupation of more than 10 thousand acres of forest land | forest department in action
ये खबर भी पढ़ें... वन भूमि पर अवैध कब्जा: 40 घरों पर चला बुलडोजर, बेदखली का बड़ा अभियान
2997 मामले लंबित, सरगुजा में सबसे ज्यादा शिकायतें
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh News | वक्फ बोर्ड की 30 हजार एकड़ जमीन पर मुतल्लवियों का अवैध कब्जा
धमतरी में सर्वाधिक अतिक्रमण
ये खबर भी पढ़ें... बांधवगढ़ की 200 एकड़ वनभूमि पर अवैध कब्जा: हाईकोर्ट ने इन अफसरों को भेजा नोटिस
एक साल में 1,613 एकड़ जमीन मुक्त
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh News | वक्फ बोर्ड की 30 हजार एकड़ जमीन पर मुतल्लवियों का अवैध कब्जा
वनकर्मियों पर हमला, सख्त कार्रवाई के निर्देश
वन विभाग की कार्रवाई तेज
जंगल की 10 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन पर अवैध कब्जा | एक्शन में वन विभाग | Illegal occupation of more than 10 thousand acres of forest land | forest department in action
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman