राजिम में अवैध मुरुम खनन का खेल, प्रशासन खामोश

Krishna Kumar Sikander | Jun 04, 2025, 16:37 IST
Share
Illegal sand mining in Rajim, administration silent the sootr
Illegal sand mining in Rajim, administration silent the sootr

छत्तीसगढ़ के राजिम के फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चैतरा में रवेली मार्ग के किनारे अवैध मुरुम खनन जोरों पर है। यह बेरोकटोक चल रही है। अवैध खनन के कारण यहां बने गहरे गड्ढे गांववासियों और बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं।

छत्तीसगढ़ के राजिम के फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चैतरा में रवेली मार्ग के किनारे अवैध मुरुम खनन जोरों पर है। यह गैरकानूनी गतिविधि प्रशासन की नाक के नीचे बेरोकटोक चल रही है। शशि ट्रांसपोर्ट राजिम की हाईवा गाड़ियों और जेसीबी मशीनों के जरिए मुरुम की अवैध खुदाई और परिवहन हो रहा है, जिससे शासन को लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इतना ही नहीं, अवैध खनन के कारण यहां बने गहरे गड्ढे गांववासियों और बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सल क्षेत्र की बेटी बनी इंटरनेशनल चैंपियन, वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग में जीता कांस्य

सरपंच पति की दबंगई, खनन माफिया का संरक्षक

मौके पर मौजूद चैतरा के सरपंच पति रवि साहू ने खुद को जमीन का मालिक बताकर खनन कार्य को जायज ठहराने की कोशिश की। हालांकि, ठेकेदार के नाम पूछे जाने पर वे अनजान बने रहे। इसके बावजूद, वे खुलेआम अवैध खनन को अंजाम देते दिखे। रवि साहू का बयान, “सरपंच पर कार्रवाई करवा दो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता,” उनकी बेखौफ मानसिकता को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें... 4456 शिक्षकों की नई तैनाती, 166 स्कूलों का होगा समायोजन

जानलेवा गड्ढों का खतरा

अवैध खनन के कारण रवेली-चैतरा मार्ग पर 10 से 15 फीट गहरे गड्ढे बन चुके हैं। बारिश के मौसम में ये गड्ढे पानी से भरकर मौत के कुएं बन सकते हैं, जिससे स्कूली बच्चों और मवेशियों की जान को गंभीर खतरा है। ग्रामीणों का कहना है कि ये गड्ढे किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... मेडिकल कॉलेज में 150 संविदा पदों पर भर्ती

नशे में ड्राइवर, पत्रकारों से बदसलूकी

खनन स्थल पर एक हाईवा ड्राइवर नशे में धुत मिला, जो शराब और मांस के साथ मौके पर मौजूद था। उसने पत्रकारों से अभद्रता की और बेशर्मी से कहा, “दो बोतल पीकर भी गाड़ी चला लूंगा, किसी को क्या?” जब पुलिस और SDM को सूचना दी गई, तो ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटर मौके से फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें... शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का मामला हाईकोर्ट में, नियमों के उल्लंघन का आरोप

प्रशासन की निष्क्रियता

राजिम SDM विशाल महाराणा ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर पटवारी और आरआई को भेजने की बात कही, लेकिन एक घंटे बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। फिंगेश्वर तहसीलदार अंजली खलखो ने भी वाहनों को पकड़ने का दावा किया, लेकिन खनन माफिया बिना किसी रुकावट के भाग निकले। प्रशासन की यह निष्क्रियता माफियाओं के हौसले बुलंद कर रही है।

पर्यावरण और जानमाल को खतरा

प्रशासन की लापरवाही के चलते मुरुम माफिया बेलगाम हो चुके हैं। अगर यही स्थिति रही, तो पर्यावरण को होने वाले नुकसान के साथ-साथ ग्रामीणों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। अब देखना यह है कि शासन-प्रशासन इस मामले में कब और कैसी कार्रवाई करता है, या यह अनदेखी का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।

illegal | sand | mining | administration | silent

Tags:
  • Chhattisgarh
  • administration
  • mining
  • illegal
  • sand
  • silent
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा