रायपुर रथयात्रा में श्रद्धालु खींच रहे थे रथ, लुटेरे खींचते रहे चेन-मंगलसूत्र

Krishna Kumar Sikander | Jun 29, 2025, 15:38 IST
Share
In Raipur Rath Yatra the sootr
In Raipur Rath Yatra the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शंकरनगर बीटीआई ग्राउंड और जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर इलाके में रथयात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने में मगन थे। इसी दौरान चोर-उच्चके महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र खींच रहे थे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शंकरनगर बीटीआई ग्राउंड और जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर इलाके में रथयात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने में मगन थे। इसी दौरान चोर-उच्चके महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र खींच रहे थे। महज दो घंटे में आधा दर्जन महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र लूटे गए. लूटपाट को लेकर महिलाएं चीख-पुकार मचाती रही, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं मिली।

ये खबर भी पढ़ें... दो साधुओं के साथ मारपीट, मोबाइल-कार और 50 हजार लूट ले गए नकाबपोश

रात को थाने पहुंची महिलाएं

रायपुर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल था। गायत्री नगर के जगन्नाथ मंदिर इलाके में भक्त रथ खींचने में डूबे थे, लेकिन इसी बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाकर कई महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट लिए। रात 10 बजे तक थाने के बाहर पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों की भीड़ शिकायत दर्ज कराने के लिए जमा रही।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ की हीरोइन से ट्रेन में लूटपाट की कोशिश, हमला भी किया

पुलिस ने एक FIR में सिमटाई शिकायतें

पुलिस ने लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एक FIR दर्ज की, लेकिन सभी पीड़िताओं की शिकायतों को एक ही मामले में जोड़ दिया। इसमें पांच महिलाओं टी. सरोजनी राय (शिवनगर, खम्हारडीह), कविता निर्मलकर (अवंति विहार), पार्वती बाई (कुशालपुर), संतरी बाई साहू (माना कैंप), और बेनाबाई साहू (पंडरीतराई)—के गहने लूटे जाने की बात शामिल की गई। पुलिस में दर्ज मामले में चार मंगलसूत्र और एक सोने की चेन लूटने की बात सामने आई। एक पीड़िता ने बताया कि चोर ने उनके गले से चेन किसी धारदार वस्तु से काटी। लूटे गए गहनों की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई, लेकिन पुलिस ने इसे केवल 90 हजार रुपये दर्ज किया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ आ रहे बस यात्रियों के साथ नागपुर में की गई लूटपाट

24 घंटे बाद भी लुटेरे फरार

घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी। एसीसीयू क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन संदिग्धों की पहचान अब तक नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे रथयात्रा गायत्री नगर से बीटीआई ग्राउंड पहुंची थी, जहां भारी भीड़ में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़ें... कटघोरा की जामा मस्जिद में जमकर हुई मारपीट, नमाज के बाद भड़का विवाद

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

रायपुर में हर साल गायत्री नगर और पुरानी बस्ती से पारंपरिक रथयात्राएं निकलती हैं, जो शहर के प्रमुख हिस्सों से होकर गुजरती हैं। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। रथयात्रा मार्ग पर थाना स्तर की टीमें तैनात थीं और सादी वर्दी में जवान भीड़ में मौजूद थे। इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग गए। राजधानी में प्रशासन की नाक के नीचे रथयात्रा में इतनी संख्या में लूट का मामला पहली बार सामने आया है। पुलिस की व्यवस्था के प्रति लोगों में गुस्सा और निराशा है।

लोगों में आक्रोश, पुलिस पर दबाव

लूट की इन घटनाओं ने रायपुर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भक्तों के बीच भक्ति का माहौल ठंडा पड़ गया और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठने लगे। लोग अब मांग कर रहे हैं कि पुलिस जल्द से जल्द लुटेरों को पकड़े और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



रायपुर रथयात्रा लूट | जगन्नाथ रथयात्रा रायपुर | चेन स्नैचिंग रायपुर | रायपुर अपराध | Raipur Rath Yatra Loot | Jagannath Rath Yatra Raipur | Chain Snatching Raipur | Mangalsutra Loot | raipur crime | Thieves/Pickpockets

Tags:
  • raipur crime
  • रायपुर रथयात्रा लूट
  • जगन्नाथ रथयात्रा रायपुर
  • चेन स्नैचिंग रायपुर
  • मंगलसूत्र लूट
  • रायपुर अपराध
  • चोर-उच्चके
  • Raipur Rath Yatra Loot
  • Jagannath Rath Yatra Raipur
  • Chain Snatching Raipur
  • Mangalsutra Loot
  • Thieves/Pickpockets
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा