शेयर ट्रेडिंग में दूसरों का करोड़ों रुपए निवेश कराया... डूब गए तो भाग गया
Kanak Durga Jha | May 16, 2025, 14:50 IST
invested others crores rupees share trading when lost ran away the sootr
Share Market Fraud Case : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। टाटीबंध इलाके में रहने वाले एक कारोबारी से 2.30 करोड़ रुपए की ठगी हो गई।
Share Market Fraud Case : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। टाटीबंध इलाके में रहने वाले एक कारोबारी से 2.30 करोड़ रुपए की ठगी हो गई। डंगनिया के एक ट्रेडर्स ने शेयर मार्केट में निवेश पर मोटा मुनाफा का झांसा दिया। उसने अलग-अलग किस्त में कारोबारी से पैसा लिया और निजी उपयोग किया। पैसा डूब गया तो वह फरार हो गया।
ये खबर भी पढ़िए...पेंशनरों का बढ़ा महंगाई भत्ता... 7% की बढ़ोतरी, मंत्रालय से आदेश जारी
इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं आरोपी की ओर से कोर्ट में बेल के लिए आवेदन लगाया गया था, जिसे कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दिया। टाटीबंध उदया सोसायटी में रहने वाले प्रार्थी गौरव तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ से लौटे थे। फिलहाल कोई काम नहीं कर रहे हैं। उनके बड़े भाई मनोज सिंह तिवारी से व्यवसाय के संबंध में बात हुई तो उन्होंने ट्रेडिंग में काम देखने की सलाह दी। ट्रेडिंग के संबंध में गौरव की मुलाकात डंगनिया निवासी नीरज केडिया से हुई।
नीरज ने बताया कि उसका भाई नवीन केडिया उसकी फर्म चलाता है। उसने गौरव को डीमेट एकाउंट खुलवाकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। गौरव ने उसके फर्म में डीमेट अकाउंट खुलवा लिया। केडिया के कहने पर गौरव अलग-अलग समय पर रकम डालता गया। इस तरह उसने 2 करोड़ 30 लाख रुपए जमा करावाया। इस बीच गौरव को पता चला कि नीरज ने कई लोगों से धोखाधड़ी की है।
ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के खौफ से जहां परिंदा पर नहीं मारता... वहां पहुंचे CM साय
गौरव ने अपने खातों का स्टेटमेंट चेक किया तो उसे पचा चला कि उसके खाते में पैसे नहीं हैं। पूछने पर नवीन ने बताया कि सभी के खातों का एक्सेस उसके भाई नीरज के पास ही है। उसने सभी की जमापूंजी को ट्रेडिंग में डालकर खत्म कर दिया है। इसके बाद गौरव ने आजाद चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में नीरज केडिया की ओर से रायपुर कोर्ट में बेल लगाया गया था। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़िए...ICAI स्टूडेंट्स को कराएगा सिविल सर्विस की तैयारी, बैठक के बाद बड़ी घोषणा
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी | SHARE MARKET NEWS | share market news today | share market down | crime news | chhattisgarh crime news | Crime news The sootr | crime news today | Crime News Raipur
ये खबर भी पढ़िए...पेंशनरों का बढ़ा महंगाई भत्ता... 7% की बढ़ोतरी, मंत्रालय से आदेश जारी
ऐसे जाल में फंसाया
करोड़ों रुपए बर्बाद
ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के खौफ से जहां परिंदा पर नहीं मारता... वहां पहुंचे CM साय
गौरव ने अपने खातों का स्टेटमेंट चेक किया तो उसे पचा चला कि उसके खाते में पैसे नहीं हैं। पूछने पर नवीन ने बताया कि सभी के खातों का एक्सेस उसके भाई नीरज के पास ही है। उसने सभी की जमापूंजी को ट्रेडिंग में डालकर खत्म कर दिया है। इसके बाद गौरव ने आजाद चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में नीरज केडिया की ओर से रायपुर कोर्ट में बेल लगाया गया था। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़िए...ICAI स्टूडेंट्स को कराएगा सिविल सर्विस की तैयारी, बैठक के बाद बड़ी घोषणा
FAQ
- रायपुर के किस इलाके में कारोबारी से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 2.30 करोड़ की ठगी हुई है?
रायपुर के टाटीबंध इलाके में रहने वाले कारोबारी गौरव तिवारी से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 2.30 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। - आरोपी ने किस प्रकार से पीड़ित को झांसे में लिया?
आरोपी नीरज केडिया ने पीड़ित गौरव तिवारी को शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और डीमैट अकाउंट खुलवाकर अलग-अलग किस्तों में 2.30 करोड़ रुपए जमा करवाए, जिसे उसने निजी उपयोग में खर्च कर दिया। - आरोपी की जमानत याचिका का क्या हुआ और पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
आरोपी नीरज केडिया की ओर से रायपुर कोर्ट में बेल याचिका लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी | SHARE MARKET NEWS | share market news today | share market down | crime news | chhattisgarh crime news | Crime news The sootr | crime news today | Crime News Raipur
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari