Weather Update : एक्टिव हुआ सिस्टम...गरज चमक के साथ होगी धमाकेदार बारिश

Kanak Durga Jha | May 16, 2025, 10:35 IST
Share
heavy rain alert the sootr
heavy rain alert the sootr

Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तेज गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के 19 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तेज गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के 19 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली गिरने, गरज-चमक और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। वहीं गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, बस्तर के जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

ये खबर भी पढ़िए...कर्रेगुट्टा पहाड़ी अभियान में श्वान रोलो शहीद...पदक से किया सम्मानित

रायपुर रहा सबसे गर्म

15 मई को रायपुर में टेम्प्रेचर 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वही रात का तापमान 29.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आज भी रायपुर में दिन का तापमान 41 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना जताई है। रायपुर में आज आंशिक रु से बादल छाए रहने और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़िए...ICAI स्टूडेंट्स को कराएगा सिविल सर्विस की तैयारी, बैठक के बाद बड़ी घोषणा

पारा 40 डिग्री के पार

यहां दिन का पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री रहा वहीं बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिले में दिन का पारा 40.3°C, रायगढ़ में 40.5 °C गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में 39.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

ये खबर भी पढ़िए...खुद को सिम्स का डॉक्टर बताकर ठग लिए 15 लाख रुपए, ऐसे फूटा भांडा

बस्तर संभाग में 5 दिन अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और टर्फ के कारण बस्तर संभाग के जिलों में अगले 5 दिन आंधी-बारिश जैसे हालात रहेंगे। पिछले 24 घंटे में जगदलपुर में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। गुरुवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। जो सामान्य के करीब 3.4 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा।

ये खबर भी पढ़िए...पेंशनरों का बढ़ा महंगाई भत्ता... 7% की बढ़ोतरी, मंत्रालय से आदेश जारी

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ के किन जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है और क्यों?
    मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के 19 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली गिरने, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।
  2. रायपुर और जगदलपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान कितना दर्ज किया गया?
    रायपुर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
  3. बस्तर संभाग में मौसम कैसा रहने की संभावना है और इसका क्या कारण है?
    बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों तक आंधी और बारिश जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है। इसका कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और टर्फ लाइन की सक्रियता है। पिछले 24 घंटे में जगदलपुर में 10 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई है।


CG Today Weather Update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | imd weather update | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी | मौसम विभाग अपडेट | मौसम विभाग न्यूज | मौसम विभाग में बड़ा बदलाव

Tags:
  • मौसम विभाग
  • Chhattisgarh weather update
  • मौसम विभाग अपडेट
  • Weather update
  • मौसम विभाग न्यूज
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • मौसम विभाग में बड़ा बदलाव
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • CG Today Weather Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच