आईपीएस ध्रुव गुप्ता केंद्र में IG रैंक पर इम्पैनल, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

VINAY VERMA | Feb 19, 2026, 13:02 IST
Share
Amresh Orignal (79)
Amresh Orignal (79)

छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी ध्रुव गुप्ता को केंद्र सरकार ने इंस्पेक्टर जनरल (IG) रैंक के लिए इम्पैनल किया है। अब वे केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।

देशभर के विभिन्न कैडरों के कुल 13 आईपीएस अधिकारियों को IG रैंक पर इम्पैनल किया गया है। इनमें ध्रुव गुप्ता का नाम भी शामिल है। इसे छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

वर्तमान में रायपुर में अहम जिम्मेदारी

ध्रुव गुप्ता फिलहाल रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में आईजी सीआईडी के पद पर पदस्थ हैं लेकिन मूल पद DIG है। मई 2025 से वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्हें CCTNS/एससीआरबी और तकनीकी सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तकनीकी दक्षता और पेशेवर कार्यशैली के कारण उन्होंने विभाग में विशेष पहचान बनाई है।

कौन हैं IPS ध्रुव गुप्ता

ध्रुव गुप्ता दिल्ली के रहने वाले हैं और उनका जन्म 2 मई 1980 को हुआ था। उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा में चुने गए।

अपने करियर की शुरुआत उन्होंने अविभाजित बिलासपुर जिले में Traineeआईपीएस अधिकारी के तौर पर की थी। यहां उन्होंने गौरेला थाना प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद वे बिलासपुर सिविल लाइन में सीएसपी और महासमुंद जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति और प्रोफार्मा प्रमोशन

ध्रुव गुप्ता भिलाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की सातवीं वाहिनी सेनानी के पद पर भी पदस्थ रहे हैं। बाद में वे लंबे समय तक इंटेलिजेंस ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत रहे।

इंटेलिजेंस ब्यूरो में अपनी सेवाओं के दौरान राज्य सरकार ने उन्हें डीआईजी से आईजी पद पर प्रोफार्मा प्रमोशन दिया था। उनकी प्रशासनिक समझ और विश्लेषण क्षमता की हमेशा सराहना की जाती रही है।

गृह मंत्रालय के आदेश में क्या कहा गया

गृह मंत्रालय के आदेश में बताया गया कि IG रैंक पर इम्पैनलमेंट का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति (ACC) ने लिया है। यह निर्णय केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर लिया गया है।

पुलिस-I डिवीजन (IPS-IV सेक्शन) के आदेश में कहा गया कि अधिकारियों का चयन उनकी वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और अनुभव के आधार पर किया गया है।

IG इम्पैनलमेंट का महत्व

केंद्र में IG इम्पैनलमेंट का मतलब है कि अधिकारी को भविष्य में IG रैंक मिलेगा। यदि वे केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाते हैं, तो उन्हें यह रैंक मिलेगा।

यह एक अहम प्रशासनिक दर्जा है, जो अधिकारी की कार्यकुशलता और सेवा अनुभव को मान्यता देता है। इस रैंक से उच्च जिम्मेदारियां और नीति निर्माण से जुड़े कार्य मिलते हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का क्षण

ध्रुव गुप्ता का IG रैंक पर इम्पैनलमेंट छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। राज्य कैडर के अधिकारी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से प्रदेश की प्रशासनिक क्षमता और पुलिस तंत्र की दक्षता का पता चलता है।

आने वाले समय में उनके केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने की संभावना है, और इससे राज्य और देश दोनों को फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी ईसाइयों के शव हटाने पर लगाई रोक

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा-बलात्कार में गुप्तांग का प्रवेश जरूरी, स्खलन नहीं

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नियमित भर्ती वालों को मिलेगा स्थायी हक

छत्तीसगढ़ को 2 दिनों में मिले 9 आईएएस अधिकारी, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने जारी किया आदेश

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • छत्तीसगढ़
  • केंद्र सरकार
  • छत्तीसगढ़ पुलिस
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय
  • छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान