यौन उत्पीड़न मामले में DGP ने 2 IPS की जांच टीम बनाई, CM साय बोले-गलती की माफी नहीं मिलेगी
VINAY VERMA | Published:
ips-ratanlal-dangi-sexual-harassment-allegations-statement the sootr
IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ सब इंस्पेक्टर की पत्नी द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। DGP स्तर पर मामले की जांच के 2 IPS अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है।
Raipur. IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ सब इंस्पेक्टर की पत्नी द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। DGP स्तर पर मामले की जांच के 2 IPS अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है। जिसमें 2001 बैच के IPS डॉ. आनंद छाबड़ा पुलिस महानिरीक्षक और IPS मिलना कुर्रे उप पुलिस महानिरीक्षक हैं। कमिटी आईपीएस रतन लाल डांगी द्वारा भी महिला पर ब्लैकमेलिंग के आरोपों की जांच करेगी। कमिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इधर इस मामले में सीएम साय ने स्पष्ट कर किया है कि जांच में सही मिलने पर कार्रवाई निश्चित है।
ये खबर भी पढ़ें... आईपीएस रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, योग प्रशिक्षिका के आरोप पर जांच शुरू
ये खबर भी पढ़ें... DGP की IPS बेटी और TI ने मिलकर किया यौन उत्पीड़न के 4 आरोपियों को केस से बाहर, एक का चालान कमजोर बनाया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मरवाही के दौरे पर थे, इस दौरान पत्रकारों के आईपीएस रतन लाल डांगी पर लगे यौन उत्पीडन से जुड़े सवाल किए। जिसका जवाब देते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि कोई भी अधिकारी हो। अगर आरोप लगे हैं तो उस पर जांच होगी, और अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो निश्चित ही कार्रवाई होगी।
एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर बीते सात सालों से उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य के साथ उच्च पदस्थ अधिकारियों से शिकायत की है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2017 में वह सोशल मीडिया के जरिए रतनलाल डांगी के संपर्क में आई थी। शुरू-शुरू में सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई थीं।
फिर वह रतनलाल डांगी को दंतेवाड़ा, राजनांदगांव पदस्थापना के दौरान वीडियो कॉल के ज़रिए योगा सिखाती थी। फिर सरगुजा आईजी बनने के बाद रतनलाल डांगी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। बिलासपुर आईजी बनने के बाद यह सिलसिला लगातार बढ़ता चला गया। उच्च पदस्थ अफसरों से की गई शिकायत में पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि रतनलाल डांगी अपनी पत्नी की ग़ैर मौजूदगी में उसे बंगले पर बुलाते थे।
ये खबर भी पढ़ें... देश के बड़े खेल शिक्षा संस्थान एलएनआईपीई के पूर्व कुलपति के खिलाफ़ योग शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का केस दर्ज
ये खबर भी पढ़ें... 12 की उम्र में यौन उत्पीड़न का शिकार हुए थे बॉलीवुड कलाकार पीयूष मिश्रा, कहा- उबरने में लगा बहुत वक्त
आईपीएस रतनलाल डांगी ने आरोप लगाने वाली सब इंस्पेक्टर की पत्नी के विरुद्ध डीजीपी अरुण देव गौतम को पूरे घटनाक्रम का 14 बिंदुओं में ब्यौरा उसकी शिकायत के पहले ही दे दिया था. इस चिट्ठी में उन्होंने महिला और इसमें शामिल अन्य अज्ञात लोगों पर ब्लैक मेलिंग, मानसिक प्रताड़ना, आपराधिक धमकी समेत कई आरोप लगाए हैं। डांगी ने आरोप लगाया है कि महिला उन्हें उनकी पत्नी, बच्चों से बात नहीं करने देती थी। बाथरुम तक वीडियो कॉल उठाने के लिए कहा करती। ऐसा न करने पर आत्महत्या करने और आईपीएस को फंसाने की धमकी देती थी।
ये खबर भी पढ़ें... आईपीएस रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, योग प्रशिक्षिका के आरोप पर जांच शुरू
ये खबर भी पढ़ें... DGP की IPS बेटी और TI ने मिलकर किया यौन उत्पीड़न के 4 आरोपियों को केस से बाहर, एक का चालान कमजोर बनाया
क्या कहा सीएम साय ने
क्या है पूरा मामला
फिर वह रतनलाल डांगी को दंतेवाड़ा, राजनांदगांव पदस्थापना के दौरान वीडियो कॉल के ज़रिए योगा सिखाती थी। फिर सरगुजा आईजी बनने के बाद रतनलाल डांगी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। बिलासपुर आईजी बनने के बाद यह सिलसिला लगातार बढ़ता चला गया। उच्च पदस्थ अफसरों से की गई शिकायत में पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि रतनलाल डांगी अपनी पत्नी की ग़ैर मौजूदगी में उसे बंगले पर बुलाते थे।
ये खबर भी पढ़ें... देश के बड़े खेल शिक्षा संस्थान एलएनआईपीई के पूर्व कुलपति के खिलाफ़ योग शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का केस दर्ज
ये खबर भी पढ़ें... 12 की उम्र में यौन उत्पीड़न का शिकार हुए थे बॉलीवुड कलाकार पीयूष मिश्रा, कहा- उबरने में लगा बहुत वक्त
IPS डांगी के गंभीर आरोप
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha