जगदलपुर हवाई सेवा; बस्तर की उड़ानों को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, रायपुर-हैदराबाद के लिए बढ़े यात्री!

Umeshwari Baghel | Apr 09, 2026, 20:10 IST
Share
jagdalpur-hyderabad-raipur-flight-service-restart-bastar-connectivity
jagdalpur-hyderabad-raipur-flight-service-restart-bastar-connectivity

बस्तर में उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा की शुरुआत हुई है, जिससे यात्रियों को प्रमुख शहरों तक पहुंचने में आसानी हो रही है। एलायंस एयर ने जगदलपुर-रायपुर-हैदराबाद फ्लाइट सेवा को फिर से शुरू किया है।

NEWS IN SHORT

  • बस्तर में हवाई सेवा से स्थानीय लोगों के लिए नए अवसर खुलेंगे
  • उड़ान योजना के तहत जगदलपुर-रायपुर-हैदराबाद फ्लाइट सेवा की शुरुआत हैं
  • बस्तर की यात्रा अब और भी आसान हो गई हैं
  • बस्तर में हवाई सेवा से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
  • बस्तर के छात्रों और व्यापारियों के लिए हवाई सेवा से बड़ी राहत मिली हैं

NEWS IN DETAIL

Jagdalpur : 14 जून 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर के जगदलपुर में बस्तर उड़ान योजना के तहत हवाई यात्रा की शुरुआत की थी। यह योजना आदिवासी बहुल क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम हैं।

एलायंस एयर ने 31 मार्च 2026 से (जगदलपुर हवाई सेवा)जगदलपुर-रायपुर-हैदराबाद फ्लाइट सेवा फिर से शुरू की है, जिससे बस्तर के लोग अब आसानी से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ पा रहे हैं। इस सेवा ने स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का मौका दिया है, खासकर व्यापारियों और छात्रों को।

नई हवाई सेवा से बस्तर में उत्साह का माहौल

जगदलपुर से रायपुर और हैदराबाद के बीच उड़ान सेवा ने बस्तर क्षेत्र में एक नई उम्मीद की किरण जगाई है। अब स्थानीय लोग लंबी सड़क यात्रा से बचकर कुछ ही घंटों में अपने मंजिल तक पहुँच सकते हैं। इससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है, और लोग इस सेवा का उपयोग कर रहे हैं।

छात्रों और व्यापारियों के लिए बड़ी सुविधा

इस हवाई सेवा का सबसे बड़ा लाभ छात्रों और व्यापारियों को हो रहा है। पहले बस्तर के लोग रेल या सड़क मार्ग से लंबी दूरी तय करते थे, लेकिन अब यह हवाई सेवा उन्हें काम समय में अपने मंजिल तक पहुंचा रही है। खासकर छात्र अब आसानी से रायपुर और हैदराबाद जैसे शहरों में अपनी पढ़ाई के लिए जा सकते हैं।

मरीजों के लिए बड़ी सुविधा

बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्र में मरीजों को बड़े शहरों में इलाज के लिए पहुंचने में कठिनाई होती थी। लेकिन अब यह हवाई सेवा उन्हें जल्दी से बड़े शहरों तक पहुँचने की सुविधा दे रही है। इस इससे स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार आएगा।

पर्यटन को मिलेगी बढ़ावा

बस्तर में स्थित चित्रकोट और तीरथगढ़ जैसे पर्यटन स्थलों को इस हवाई सेवा से बढ़ावा मिलेगा। इससे पर्यटन क्षेत्र में न केवल स्थानीय व्यापार को लाभ मिलेगा, बल्कि निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे।

यात्रियों की संख्या बढ़ी

31 मार्च को इस सेवा की शुरुआत के बाद, यात्रियों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। 9 मार्च को एयर एलायंस की फ्लाइट में हैदराबाद से जगदलपुर आने वाले लगभग 20 यात्री उतरे, जबकि रायपुर जाने के लिए 24 यात्री विमान में सवार हुए। इससे साफ है कि लोग इस नई हवाई सेवा का फायदा उठा रहे हैं।

सप्ताह में तीन दिन उड़ान

अब हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट सेवा सप्ताह में तीन दिन, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित हो रही है। हालांकि पहले यह सेवा ज्यादा दिनों तक चल रही थी, लेकिन अगस्त 2024 में यात्रियों की कम संख्या के कारण इसे बंद कर दिया गया था। अब फिर से इसे शुरू किया गया है, और लोग धीरे-धीरे इसके बारे में जान रहे हैं।

यह खबरें भी पढ़े....

छत्तीसगढ़: अंबिकापुर-कोलकाता हवाई सेवा आज से होगी शुरू जानें शेड्यूल और कितना होगा किराया

रीवा-रायपुर हवाई सेवा 17 मार्च से शुरू, जानें समय और टिकट किराया

दिल्ली-रायपुर फ्लाइट टेक्निकल इश्यू के कारण भुवनेश्वर डायवर्ट, यात्रियों में नाराजगी

अमित बघेल को हाईकोर्ट ने दी जमानत, लेकिन 3 महीने रायपुर से रहना होगा दूर

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • हवाई सेवा
  • हवाई यात्रा
  • बस्तर उड़ान योजना
  • जगदलपुर हवाई सेवा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा