शिक्षक से मांगी रिश्वत, आम जनता से की बदसलूकी और नप गए तहसीलदार साहब

Pravesh Shukla | Jul 10, 2025, 18:20 IST
Share
jaijaipur-tehsildar-bribery-suspension-bilaspur the sootr
jaijaipur-tehsildar-bribery-suspension-bilaspur the sootr

बिलासपुर। आम जनता से बदसलूकी और शिक्षक से रिश्वत मांगने के आरोपी तहसीलदार एनके सिन्हा को कमिश्नर सुनील कुमार जैन ने निलंबित कर दिया है। कमिश्नर ने यह कार्रवाई सक्ती कलेक्टर प्रतिवेदन पर की है।

बिलासपुर। आम जनता से बदसलूकी और शिक्षक से रिश्वत मांगने के आरोपी तहसीलदार एनके सिन्हा को कमिश्नर सुनील कुमार जैन ने निलंबित कर दिया है। कमिश्नर ने यह कार्रवाई सक्ती कलेक्टर प्रतिवेदन पर की है। शिक्षक से ड्राइवर के फोन पे पर रिश्वत मंगवाने वाले और राजस्व प्रकरण के निराकरण के दौरान आम जनता से दुर्व्यवहार करने वाले तहसीलदार को कमिश्नर ने निलंबित कर दिया है। तहसीलदार का उक्त संबंध में वीडियो भी वायरल हुआ था। पढ़ें: CG Job News: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, टाउन प्लानर्स के इतने पदों पर होगी भर्ती

रिश्वत लेने का आरोप

सक्ती जिले के जैजैपुर तहसीलदार पर आरोप है कि न्यायायल कोर्ट में सुनवाई के दौरान राजस्व प्रकरण के निराकरण को लेकर आम जनता से बदसलूकी की थी। इसका वीडियो वायरल हुआ था। इसके साथ ही तहसीलदार पर राजस्व प्रकरण के निराकरण के एवज में शिक्षक दिलीप चंद्रा से रिश्वत मांगी थी। उनपर यह भी आरोप है कि उन्होंने ड्राइवर अपने ड्राइवर के खाते में 24 मार्च को 15 हजार रुपए और 26 मार्च को 5 हजार रुपए ट्रांसफर कराए थे। पढ़ें: रायगढ़ कोल खनन प्रोजेक्ट में 5 हजार पेड़ों की बलि, महाराष्ट्र को बिजली; हमको क्या मिलेगा?

शिक्षक ने बनाया वीडियो

रिश्वत देने के बाद भी जब शिक्षक दिलीप चंद्रा के राजस्व प्रकरण का निराकरण नहीं हुआ। तो शिक्षक दोबारा तहसीलदार के पास पहुंचे। इस बार तहसीलदार ने काम करने के एवज में एक बार फिर से रिश्वत की मांग कर दी। इससे परेशान होकर शिक्षक गुपचुप तरीके से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान तहसीलदार को इसकी भनक लग गई।

जांच में दोषी पाने पर कार्रवाई

भनक लगने पर तहसीलदार ने पुलिस बुला ली और शिक्षक पर बदलूकी करने के साथ सरकारी दस्तावेज गायब करने का झूठा आरोप लगाते हुए उसे जेल भेज दिया। इसके बाद तहसीलदार की ओर से लानदेन के दौरान की गई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पढ़ें: रायगढ़ कोल खनन प्रोजेक्ट में 5 हजार पेड़ों की बलि, महाराष्ट्र को बिजली; हमको क्या मिलेगा?

कमिश्नर ने की कार्रवाई

नोटिस का जवाब तहसीलदार की ओर से 8 जुलाई को पेश किया गया। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने प्रतिवेदन कमिश्नर के पास भेजा था। जिसपर कार्रवाई करते हुए कमिश्नर ने तहसीलदार को निलंबित कर दिया। पढ़ें: ट्रंप को किस सेक्स स्कैंडल की फाइलें खोलने की धमकी दे रहे एलन मस्क, माइकल जैक्सन का भी नाम Tehsildar, Suspension, Bribery, government action, Revenue Department, corruption, Chhattisgarh News, CG News, bilaspur, निलंबन, तहसीलदार निलंबित, नायब तहसीलदार निलंबित, सरकार का एक्शन, राजस्व विभाग, राजस्व विभाग, छत्तीसगढ़ न्यूज, सीजी न्यूज

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • corruption
  • Revenue Department
  • राजस्व विभाग
  • रिश्वत
  • government action
  • सरकार का एक्शन
  • Bribery
  • Suspension
  • निलंबन
  • Tehsildar
  • नायब तहसीलदार निलंबित
  • bilaspur
  • तहसीलदार निलंबित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि