ACB की रेड से एसडीएम कार्यालय में मचा हड़कंप, 1.80 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाए पटवारी और ऑपरेटर
Harrison Masih | Oct 30, 2025, 16:58 IST
Harry - 2025-10-30T165636.311
जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार की बड़ी वारदात का पर्दाफाश हुआ है। किसान से मुआवजा राशि दिलाने के नाम पर 1.80 लाख की रिश्वत मांगने वाले पटवारी, अमीन और ऑपरेटर को बिलासपुर एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
Janjgir Champa.छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) बिलासपुर की टीम ने एसडीएम कार्यालय चांपा के भू-अर्जन शाखा में पदस्थ दो सरकारी कर्मचारियों अमीन पटवारी और ऑपरेटर को 1 लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
मामला सक्ति ब्लॉक के रायपुरा गांव के किसान बुधराम धीवर से जुड़ा है। किसान ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी और उसकी बहन की जमीन कोसमंदा (जांजगीर) में नेशनल हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी। इसके बदले में उन्हें 35 लाख 64 हजार 99 रुपए का मुआवजा स्वीकृत हुआ था, जो अगस्त 2025 में बैंक खाते में जमा हुआ।
इसके बाद एसडीएम कार्यालय चांपा के भू-अर्जन शाखा में पदस्थ पटवारी बाबू बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन ने मुआवजा राशि निकालने के नाम पर 1 लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: NTPC के DGM 4.50 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़ें... 1 लाख रूपए रिश्वत लेते कांस्टेबल का वीडियो वायरल... मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत
किसान रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने 16 अक्टूबर को बिलासपुर एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में ट्रैप की योजना बनाई। गुरुवार को किसान बुधराम को रिश्वत की रकम 1.80 लाख रुपए लेकर आरोपियों के पास भेजा गया।
जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर पटवारी और ऑपरेटर को रंगे हाथों पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से एसडीएम कार्यालय में हड़कंप मच गया।
ये खबर भी पढ़ें... बालोद CMHO ऑफिस में ACB की बड़ी कार्रवाई, दो बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़ें... 75 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा गया हेड कॉन्स्टेबल, एफआईआर के बदले रिश्वत मामले में लोकयुक्त का एक्शन
एसीबी ने आरोपियों से पूरी रिश्वत की रकम बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, एसीबी बिलासपुर इकाई की यह पिछले डेढ़ साल में 36वीं ट्रैप कार्रवाई है।
एसीबी टीम ने पहले पटवारी बिहारी सिंह को रिश्वत लेते पकड़ा और कुछ ही देर में ऑपरेटर राजकुमार देवांगन को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने किसान से मुआवजा फाइल आगे बढ़ाने के लिए पैसे मांगने की बात कबूली।
क्या है पूरा मामला
इसके बाद एसडीएम कार्यालय चांपा के भू-अर्जन शाखा में पदस्थ पटवारी बाबू बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन ने मुआवजा राशि निकालने के नाम पर 1 लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: NTPC के DGM 4.50 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़ें... 1 लाख रूपए रिश्वत लेते कांस्टेबल का वीडियो वायरल... मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत
किसान की शिकायत पर एसीबी की ट्रैप कार्रवाई
जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर पटवारी और ऑपरेटर को रंगे हाथों पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से एसडीएम कार्यालय में हड़कंप मच गया।
ऐसे समझें पूरा मामला
|
ये खबर भी पढ़ें... 75 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा गया हेड कॉन्स्टेबल, एफआईआर के बदले रिश्वत मामले में लोकयुक्त का एक्शन
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पहले पटवारी, फिर ऑपरेटर को दबोचा
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj