जांजगीर-चांपा: दिवाली की रात हुआ कत्ल, घर के अंदर मिला खून से लथपथ शव,पटाखों को लेकर हुआ था विवाद
Harrison Masih | Published:
janjgir-champa-kotmisonar-man-murder-diwali-night the sootr
दिवाली की रात जब पूरा गांव रोशनी में डूबा था, उसी वक्त जांजगीर-चांपा के कोटमीसोनार गांव में खून की कहानी लिखी गई। 50 वर्षीय बालमुकुंद सोनी अपने ही घर में खून से लथपथ मिले।
Janjgir Champa. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के कोटमीसोनार गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 20 अक्टूबर की रात 50 वर्षीय बालमुकुंद सोनी की घर के अंदर हत्या कर दी गई। उनका शव खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा मिला, जबकि पास के कमरे में उनकी मां सो रही थीं। यह वारदात अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
पुलिस को मौके से धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि हत्यारा किसी धारदार वस्तु से हमला कर गया।
ये खबर भी पढ़ें... महासमुंद-नेशनल हाईवे पर डबल मर्डर: आरोपी ने 5 साल बाद दोस्तों से लिया बदला,जानें पूरा मामला...
स्थानीय लोगों के अनुसार, दिवाली की रात मोहल्ले के कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। लगातार तेज आवाज से परेशान होकर बालमुकुंद ने उनसे थोड़ी दूरी पर पटाखे फोड़ने की बात कही, इसी को लेकर उनका झगड़ा भी हुआ था। अब पुलिस को शक है कि हत्या की यह वारदात इसी विवाद से जुड़ी हो सकती है (Janjgir Champa Murder)।
ये खबर भी पढ़ें... पहले नौकरी के नाम पर ठगा, फिर 1 लाख की सुपारी देकर करवाई युवती की हत्या, गंगोत्री हत्याकांड का सच...
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रदीप सोरी, अकलतरा थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस का कहना है कि हत्या में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता हो सकती है, और फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।
पुलिस ने बालमुकुंद के पड़ोसियों और परिचितों से पूछताछ शुरू की है। साथ ही उनके भाइयों और नजदीकी रिश्तेदारों को भी बुलाया गया है ताकि यह पता चल सके कि हाल के दिनों में किसी से कोई पुराना विवाद तो नहीं था।
ये खबर भी पढ़ें... दिनदहाड़े चाकू मारकर गर्लफ्रेंड की हत्या,पेट्रोल पंप पर कर रही थी काम,पकड़े जाने पर युवक ने किया बड़ा खुलासा
ये खबर भी पढ़ें... जशपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रेमी ने की महिला और दो बच्चों की हत्या, रांची से गिरफ्तार
दिवाली में हुई हत्या का कारण साफ नहीं हुआ है। पुलिस का मानना है कि पुराने विवाद या दिवाली की रात हुए झगड़े से जुड़ा कोई व्यक्ति इस वारदात में शामिल हो सकता है।
पुलिस को मौके से धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि हत्यारा किसी धारदार वस्तु से हमला कर गया।
ये खबर भी पढ़ें... महासमुंद-नेशनल हाईवे पर डबल मर्डर: आरोपी ने 5 साल बाद दोस्तों से लिया बदला,जानें पूरा मामला...
दिवाली की रात हुआ विवाद, अब मर्डर की गुत्थी
मां दूसरे कमरे में थी, बेटे की हत्या का पता सुबह चला
बालमुकुंद सोनी अविवाहित थे और अपनी बुजुर्ग मां के साथ रेलवे स्टेशन चौक के पास रहते थे। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उनकी मां दूसरे कमरे में सो रही थीं। सुबह जब उन्होंने बेटे को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलकर देखा तो बालमुकुंद खून से लथपथ पड़े थे।
हत्या के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की जांच
परिवार और गांव के लोगों से पूछताछ
ये खबर भी पढ़ें... दिनदहाड़े चाकू मारकर गर्लफ्रेंड की हत्या,पेट्रोल पंप पर कर रही थी काम,पकड़े जाने पर युवक ने किया बड़ा खुलासा
ये खबर भी पढ़ें... जशपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रेमी ने की महिला और दो बच्चों की हत्या, रांची से गिरफ्तार
हत्या के पीछे का मकसद अभी रहस्य
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari