झीरम कांड से पहले लखमा के मोबाइल पर बार-बार आए कॉल, गोंडी में की बातचीत

Arun Tiwari | Updated:
Share
झीरम कांड
झीरम कांड

झीरम घाटी हमले के करीब 13 साल बाद सामने आए अदालती रिकॉर्ड में नंदकुमार पटेल के ड्राइवर की गवाही चर्चा में है। गवाही में कवासी लखमा के फोन कॉल, गोंडी में बातचीत और डीजल-डीजल कहे जाने का जिक्र है।

झीरम घाटी हमले की जांच से जुड़े अदालती रिकॉर्ड में 25 मई 2013 की उस भयावह घटना से पहले और बाद के कई ऐसे विवरण सामने आए हैं, जो उस दिन की घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश करते हैं। इसी क्रम में नंदकुमार पटेल के वाहन चालक की गवाही में कांग्रेस नेता कवासी लखमा से जुड़ा एक मामला दर्ज है।

ड्राइवर के मुताबिक हमले के दौरान और उससे पहले लखमा के पास बार-बार फोन आ रहे थे और वे गोंडी भाषा में बातचीत कर रहे थे। अदालती रिकॉर्ड में दर्ज गवाही के अनुसार परिवर्तन यात्रा के दौरान कवासी लखमा नंदकुमार पटेल के वाहन में सवार थे।

रास्ते में लखमा के मोबाइल पर कई बार कॉल आए। गवाह ने बताया कि इन कॉल के दौरान गोंडी भाषा में बातचीत होती थी। बातचीत में बार-बार 10-15 शब्द सुनाई देने की बात गवाही में कही गई है।

नंदकुमार पटेल ने हिंदी में पूछा तो मिला छोटा सा जवाब:

गवाही में आगे बताया गया है कि जब नंदकुमार पटेल ने लखमा से हिंदी में बात करने और बातचीत का मतलब बताने को कहा, तो लखमा की ओर से डीजल-डीजल कहे जाने का उल्लेख है। यह पूरा प्रसंग अभियोजन पक्ष के गवाह की गवाही का हिस्सा है।

अदालत के फैसले में इस तथ्य का उल्लेख होना और अदालत द्वारा इसे किसी अलग निष्कर्ष के रूप में स्वीकार करना दो अलग बातें हैं। कॉल आने और गोंडी भाषा में बात करने को साजिश का हिस्सा नहीं मन गया। घायल के तौर पर गवाही में शामिल हुए लखमा ने बताया कि नक्सलियों ने नंदकुमार पटेल और उनका नाम पूछा और ड्राइवर और उनको जाने दिया।

हमले के बाद जंगल में ले जाए गए थे पटेल और अन्य:

अदालती रिकॉर्ड के मुताबिक झीरम घाटी में विस्फोट और गोलीबारी के बाद माओवादी नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश, वाहन चालक दशाराम सिदार और कवासी लखमा को घने जंगल की ओर ले गए थे। वहां माओवादियों ने उनकी पहचान पूछी।

नंदकुमार पटेल ने खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बताया। इसके बाद उन्हें और उनके बेटे को बांध दिया गया। रिकॉर्ड में यह भी दर्ज है कि बाद में लखमा और वाहन चालक को वहां से जाने के लिए कहा गया।

गोंडी में बातचीत का एक और जिक्र:

गवाह ने घटनास्थल पर कवासी लखमा और माओवादी नेता बताए गए विनोद के बीच गोंडी भाषा में बातचीत होने की बात भी कही। इस बातचीत के बाद घटनास्थल की परिस्थितियां और बदल गईं। अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, करीब एक घंटे बाद नंदकुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश को पीछे से गोली मार दी गई। इसके बाद लखमा और वाहन चालक मोटरसाइकिल से दरभा थाने पहुंचे।

2013 की घटना, 13 साल बाद सामने आई गवाही:

झीरम घाटी में 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर माओवादी हमला हुआ था। इस हमले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, महेंद्र कर्मा और विद्याचरण शुक्ल समेत कई लोगों की मौत हुई थी। NIA के रिकॉर्ड के अनुसार हमले में 27 लोगों की मौत हुई और 38 लोग घायल हुए थे।

अब करीब 13 साल बाद विशेष NIA अदालत के फैसले में दर्ज गवाहियों और साक्ष्यों के सामने आने से उस दिन की घटनाओं के कई पहलुओं पर फिर चर्चा शुरू हुई है।

कई सवाल अब भी बाकी:

झीरम मामले के करीब 185 पन्नों के फैसले में अदालत ने घटनास्थल के फोरेंसिक साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बैलिस्टिक जांच और गवाहियों को भी परखा। फैसले में घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और बड़ी संख्या में चली गोलियों का उल्लेख है।

हालांकि, लखमा के फोन, गोंडी बातचीत और 10-15 और डीजल-डीजल वाले प्रसंग को लेकर यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह गवाह के बयान का हिस्सा है। इसे अपने आप में किसी व्यक्ति की भूमिका या किसी साजिश का निर्णायक प्रमाण मानना अदालत के निष्कर्ष से अलग बात होगी।

झीरम हमले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया में यही सवाल सबसे महत्वपूर्ण रहे हैं कि उपलब्ध गवाहियों, वैज्ञानिक साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य तथ्यों को किस तरह एक-दूसरे से जोड़ा जाए। विशेष अदालत के फैसले के बाद भी इस मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी रह सकती है।

ये खबरें भी पढ़ें…

झीरम फैसले के खिलाफ अपील की तैयारी, हर आदिवासी परिवार से 20 रूपए चंदा

ब्रेकिंग न्यूज: झीरम घाटी नक्सली हमले के सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा

Jhiram Case: इन दस नक्सलियों ने किया झीरम कांड, दोषी का बेटा बोला, बेगुनाह को ठहराया गुनहगार

झीरम घाटी हमला: सभी 10 आरोपी दोषी करार, खत्म हो गई थी कांग्रेस की पूरी पीढ़ी

Tags:
  • कवासी लखमा
  • Jhiram Case
  • झीरम घाटी हमला
  • झीरम कांड
  • झीरम घाटी
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री

By Amresh Kushwaha

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद
डीग में बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने पूछा- जीते हुए सदस्य कहां गायब हो गए?

By Ashish Bhardwaj

डीग में बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने पूछा- जीते हुए सदस्य कहां गायब हो गए?